मणिपाल मेडिकल कॉलेज द्वारा जिला स्वास्थ्य विभाग को दिए गये 2 एम्बुलेंस जिला उपायुक्त व वरीय पुलिस अधीक्षक ने सिविल सर्जन को सौंपी एम्बुलेंस की चाभी, कोरोना मरीजों के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा एम्बुलेंस जिला स्वास्थ्य विभाग को 2 एम्बुलेंस आज मणिपाल मेडिकल कॉलेज द्वारा दिया गया। इस मौके पर जिला उपायुक्त श्री सूरज कुमार व वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ एम तमिल वाणन ने सदर अस्पताल, खासमहल परिसर में सिविल सर्जन डॉ ए के लाल को एम्बुलेंस की चाभी सौंपी गई। सिविल सर्जन ने बताया कि दोनों में से एक कार्डियक एम्बुलेंस है वहीं दूसरा सामान्य एम्बुलेंस है। दोनों…
Author: Devanand Singh
मंत्री बन्ना गुप्ता के दिशा निर्देश पर बन्ना गुप्ता फैंस क्लब के सदस्यों के द्वारा कोरोना जाँच शिविर में किया जा रहा सहयोग पत्रकार के निधन पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक राज्य में कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है.कुछ दिनों से कदमा के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना से जुड़े बहुत से मामले सामने आ रहे थे इसी को देखते हुए जिला प्रशासन के तरफ से कदमा के विभिन्न क्षेत्रों में covid टेस्ट के लिए शिविर लगाया जा रहा है.माननीय मंत्री बन्ना गुप्ता के दिशा निर्देश पर कदमा बन्ना गुप्ता फैंस क्लब…
डरा हुआ हूँ मैं…… संजय राय पिछले डेढ़ साल से इतना नही जितना नही परेशान और डरा था जितना आज डरा परेशान हूँ..हर पल किसी न किसी अपने मित्र की किसी मित्र,रिश्तेदार के अपनो के मौत की खबरें आ रही हैं ।कोई लंबी बीमारी से ग्रसित थे ।इलाज चल रहा था अब ये कोरोना कोविद19 की दूसरी लहर आ गई इलाज रुक गए डॉक्टर किसी मरीज को हाथ नहीं लगा रहे ,ओपीडी बंद जहां चालू हैं वहां डॉक्टर 8फुट दूर से मरीजको उससे मर्ज पूछ के औपचारिकता कर रहे ।ये कोरोना ने ,कैंसर ,tb, मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू ,चिकन गुनिया, गैस,ब्लडप्रेशर,…
शिमला/नाहन. हिमाचल प्रदेश में बारिश जमकर कहर बरपा रही है. आलम यह है कि जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है. हालांकि, कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है. लेकिन बारिश से परेशानी जरूर बढ़ी है. सूबे में बीते चार दिन से रोजाना दोपहर बाद बारिश होती है. हालांकि, शनिवार को मौसम साफ बना हुआ है और धूप खिली है. लेकिन शनिवार को भी सूबे में बारिश होने का अनुमान है. इस संबंध में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, शुक्रवार को सिरमौर जिले के उपमंडल राजगढ़ में भारी बारिश के चलते डिंबर पंचायत के भनोग के समीप हुए भारी भूस्खलन से…
नई दिल्ली. देशभर में लगातार मौसम में बदलाव दर्ज किया जा रहा है. उत्तर भारत के ज्यादा इलाकों में पिछले दिनों हुई हल्की से मध्यम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत जरूर प्रदान की है. वहीं अधिकतर जगह पर अब भी बारिश की आस बनी हुई है. उधर पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है दिल्ली में फिलहाल मौसम साफ रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ 10 या 11 मई के आसपास फिर से सक्रिय होगा. जिससे 10 से 12 मई के बीच एक बार फिर दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर-पश्चिमी भारत में धूल भरी तेज हवा…
मुंबई. देश में इन दिनों कोरोना के चलते हर तरफ कोहराम मचा हुआ है. ऐसे में बी-टाउन से कई ऐसे सितारे सामने आए हैं, इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस का नाम भी शामिल है. कोरोना महामारी के चलते परेशान लोगों की मदद के बाद अब जैकलीन बेजुबान जानवरों की भी देखभाल करने में जुट गई हैं. जैकलीन ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसमें वह बेजुबान जानवरों को दुलारती दिख रही हैं. जैकलीन ने हाल ही में YOLO फाउंडेशन की शुरुआत की है. खास बात ये है कि इस फाउंडेशन का सारा भार…
उज्जैन. उज्जैन के माधव नगर अस्पताल में मरीजों के परिवार वालों से मंत्री मोहन यादव के प्रतिनिधि अभय विश्वकर्मा रुपए लेकर उन्हें बेड दिलाता था. इस बात का खुलासा तब हुआ जब कुछ दिन पहले यहां प्रभारी के रूप में पहुंचे डॉक्टर ने व्यवस्था में सुधार किया. बताया जा रहा है कि इस काम में अस्पताल का स्टाफ भी मंत्री प्रतिनिधि से मिला हुआ था.ऐसे में प्रभारी डॉक्टर व्यवस्था सुधार के उसे बनाए रखने में परेशान हो गए. उन्होंने स्थिति से अवगत कराकर ट्रांसफर मांगा. बड़े अफसरों की भी मजबूरी देखिए कि प्रभारी डॉक्टर को तत्काल ट्रांसफर कर दिया गया.…
मुंबई. देश में कोरोना की दूसरी लहर अधिक खतरनाक साबित हो रही है. इसके चलते देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम ने आज शुक्रवार 7 मई को क्लेम सेटलमेंट के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स में बड़ी राहत दी है जिसके चलते यह प्रक्रिया बहुत आसान हो गई है. मौजूदा दौर में डेथ क्लेम के जल्द से जल्द सेटलमेंट के लिए, जहां पॉलिसीधारक की मौत अस्पताल में हुई है, म्युनिसिपल डेथ सर्टिफिकेट के बदले में नॉमिनी को अन्य प्रमाण पत्र पेश करने की मंजूरी दी है. एलआईसी द्वारा जारी रिलीज के मुताबिक अन्य मामलों में डेथ क्लेम के…
नई दिल्ली. कोरोना की दूसरी लहर ने देश में कोहराम मचा रखा है. देश में अब हर दिन कोरोना के नए मरीजों की संख्या 4 लाख के पार जा रही है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में कोरोना के 4 लाख 1 हजार 228 नए मरीज सामने आए हैं, जबकि पहली बार मौत का आंकड़ा 4 हजार को पार कर गया है. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 4191 लोगों की मौत हुई है जो अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है.देश में कोरोना की दूसरी लहर ने तांडव मचा रखा है. देश में हर…
नई दिल्ली. कोरोना महामारी को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं. कोरोना को लेकर अब विशेषज्ञों ने बड़ा खुलासा किया है. विशेषज्ञों ने कहा कि कोविड-19 महज फेफड़े की बीमारी नहीं है. कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर रोजाना कई तरह के दावे सामने आ रहे हैं. एक बार फिर विशेषज्ञों ने कोरोना के संक्रमण को लेकर चिंता व्यक्त की है.कोविड-19 महज फेफड़े की बीमारी नहीं है, जैसा कि पहले की अवधारणा थी, बल्कि इससे खतरनाक तरीके से खून का थक्का यानी ब्लड क्लॉट भी जम सकता है, जिसे तुरंत हटाने की जरूरत होगी ताकि कुछ मामलों में अंगों…
