Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी गजब है: मंत्री मोहन यादव का प्रतिनिधि रुपए लेकर उज्जैन के माधवनगर अस्पताल में दिलाता था बेड
    Breaking News Headlines

    एमपी गजब है: मंत्री मोहन यादव का प्रतिनिधि रुपए लेकर उज्जैन के माधवनगर अस्पताल में दिलाता था बेड

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 8, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उज्जैन. उज्जैन के माधव नगर अस्पताल में मरीजों के परिवार वालों से मंत्री मोहन यादव के प्रतिनिधि अभय विश्वकर्मा रुपए लेकर उन्हें बेड दिलाता था. इस बात का खुलासा तब हुआ जब कुछ दिन पहले यहां प्रभारी के रूप में पहुंचे डॉक्टर ने व्यवस्था में सुधार किया. बताया जा रहा है कि इस काम में अस्पताल का स्टाफ भी मंत्री प्रतिनिधि से मिला हुआ था.ऐसे में प्रभारी डॉक्टर व्यवस्था सुधार के उसे बनाए रखने में परेशान हो गए. उन्होंने स्थिति से अवगत कराकर ट्रांसफर मांगा. बड़े अफसरों की भी मजबूरी देखिए कि प्रभारी डॉक्टर को तत्काल ट्रांसफर कर दिया गया. यह पूरा मामला प्रभारी डॉक्टर के एक सोशल मीडिया चैट से उजागर हो गया.
    वहीं मंत्री प्रतिनिधि का कहना है कि मुझ पर गलत आरोप लगाए जा रहे है तो वहीं कांग्रेस ने प्रतिनिधि ही नहीं बल्कि तत्काल मंत्री मोहन यादव के इस्तीफे की मांग की है. जानकारी के अनुसार उज्जैन के माधव नगर कोविड अस्पताल में इस तरह के गंभीर आरोप कैबिनेट मंत्री मोहन यादव के प्रतिनिधि पर लगे तो मामला और गंभीर हो गया.प्रभारी रहे डॉ संजीव कुमरावत ने कहा कि अभय ने अस्पताल को हाईजेक कर लिया है. अभय गैर कानूनी तरीके से अस्पताल के बेड पर कब्जा करता है. इन बातों से तंग आकर डॉ कुमरावत ने माधवनगर अस्पताल का जिम्मा संभाले नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल से अपना ट्रांसफर नागदा करने की गुहार चैट पर कर दी. यही चैट अब वायरल हो गई है.डॉ कुमरावत ने कहा कि मैं 25 दिन प्रभारी रहा तो टोकन सिस्टम बनाया. यह अभय को ये पसंद नहीं आया. क्योंकि इसके कारण उसका काम बंद हो गया था. इस बीच अधिकारियों को इस बात से अवगत करा दिया था. इसके बाद अधिकारियों ने कुछ समय के लिए माधव नगर अस्पताल में अभय को प्रतिबंधित कर दिया था. लगातार अनियमितता की शिकायत मेरे पास आई और इसके सबूत भी मेरे पास है.

    उन्होंने बताया कि माधवनगर अस्पताल में आईसीयू के डीलक्स रूम भी है. अभय द्वारा लाए गए मरीज जिनकी ऑक्सीजन 94 या 95 होती थी वे आईसीयू में रहते थे. वहीं कम ऑक्सीजन वालों को पलंग के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती थी. अस्पताल का कुछ स्टाफ भी उसके साथ मिला हुआ है. इसी वजह से उसको यह पता चल जाता था कि कहां-कौन सा बेड खाली हुआ है.

    वहीं तराना कांग्रेस विधायक महेश परमार ने आरोप लगाया कि मैं इस घटना की निंदा करता हूं. अभय अस्पताल के गेट पर खड़ा रहता था. इसके नाते मोहन यादव को इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि अभय उनका प्रतिनिधि है. अस्पताल में बेड बेचने की जानकारी हमने भी मंत्री मोहन यादव को दी थी. अभय पर लगे आरोप पूरी तरह सत्य है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएलआईसी ने डेथ क्लेम की प्रक्रिया की आसान, अब इन डॉक्यूमेंट से भी हो जायेगा क्लेम सेटलमेंट
    Next Article जैकलीन फर्नांडिस ने शुरू की बेजुबानों की मदद, आवारा जानवरों को खिलाती आईं नजर

    Related Posts

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    June 24, 2026

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    June 24, 2026

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    कोडरमा : बेटे के साथ घर लौट रही महिला से चेन छीनकर भागे बदमाश, 6 घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार

    धनबाद मुगमा स्टेशन के पास माल गाड़ी हुई बेपटरी,बड़ा हादसा टला मुगमा स्टेशन के पास बड़ा रेल हादसा टल गया

    गिरिडीह में नशा मुक्ति रात्रि चौपाल का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने जनभागीदारी पर दिया जोर

    रांची: शॉर्ट सर्किट से अपार्टमेंट में लगी आग, मची अफरा-तफरी, बड़ा हादसा टला

    रामगढ़ भुरकुंडा कोलियरी के सीसीएल कॉलोनी जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग।।

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.