Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ममता बनर्जी ने अपने पास रखे 6 मंत्रालय, कैबिनेट में 20 नए चेहरे भी शामिल
    Breaking News Headlines राजनीति

    ममता बनर्जी ने अपने पास रखे 6 मंत्रालय, कैबिनेट में 20 नए चेहरे भी शामिल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोलकाता. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कैबनेट के गठन के बाद मंत्रालयों का बंटवारा कर दिया है. ममता ने अपने पास छह मंत्रालय रखे हैं तो 43 सदस्यों वाली नई कैबिनेट में 20 नए चेहरे शामिल किए हैं. इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने शुभेंदु अधिकारी को विपक्ष का नेता चुना है. तृणमूल कांग्रेस ने 213 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाई लेकिन सुप्रीमो ममता अपने पूर्व सहयोगी शुभेंदु अधिकारी से नंदीग्राम सीट पर नजदीकी मुकाबले में हार गईं.

    बनर्जी ने कहा, हमने कैबिनेट में 20 नए मंत्रियों को शामिल किया है. नए महिलाएं मंत्री (ममता सहित) हैं. 7 अल्पसंख्यक समुदाय से हैं और एसी-एसटी समुदाय से 4-4 मंत्री हैं. ममता ने कुछ सबसे अहम मंत्रालय जिनमें गृह, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, भूमि और भूमि सुधार, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार, सूचना और सांस्कृतिक मामले शामिल हैं, अपने पास रखे हैं.
    मंत्रालयों के बंटवारे के तुरंत बाद बनर्जी ने कैबिनेट की बैठक की और संकेत दिया कि उनकी सरकार कोरोना संक्रमण पर लगाम के लिए लॉकडाउन को प्राथमिकता नहीं देगी. पुख्यमंत्री ने कहा, हमने संपूर्ण लॉकडाउन लगाए बिना कई प्रतिबंध लगाएं हैं, मैं लोगों से इस तरह व्यवहार करने की अपील करूंगी कि जैसे लॉकडाउन हो. यदि आप संपूर्ण लॉकडाउन लगा देंगे तो लोगों की आजिविका बंद हो जाएगी. बहुत से गरीब लोग दिहाड़ी पर निर्भर रहते हैं.

    मंत्रियों की सूची में 24 कैबिनेट रैंक के हैं, 10 स्वतंत्र प्रभार के साथ राज्यमंत्री और 9 अन्य राज्यमंत्री हैं. अमित मित्रा को एक बार फिर वित्त मंत्री बनाया गया है. मित्रा खराब स्वास्थ्य की वजह से चुनाव नहीं लड़ पाए. मंत्रिमंडल के नए चेहरों में पूर्व आईपीएस अधिकारी हूमायूं कबीर और पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी भी शामिल हैं. टीएमसी ने टॉलिवुड के कई एक्टर्स को चुनाव में उतारा था, लगभग सभी जीत गए और 9 को कैबिनेट में शामिल किया गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीसरा बच्चा होने पर जेल या लगे जुर्माना, कंगना रनौत के इस ट्वीट पर मचा हंगामा
    Next Article बिहार : गंगा में मिलीं 40 से ज्यादा लाशें, कोरोना मरीजों के शव होने की आशंका से लोगों में भय

    Related Posts

    हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य

    October 10, 2026

    संकल्प का शोर, सवालों की गूंज

    October 10, 2026

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    October 10, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पहली बार इंटर कॉलेज टूर्नामेंट, 10-11 अक्टूबर को मुकाबले

    गोलमुरी में 36 लाख की विकास योजनाओं का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन

    Reseña de Novibet: bonos, juegos y pagos en 2026

    Spinsbara Bonusmechanik Und Promotions – Spielerfokus

    हिमालय की प्रदूषण-मुक्ति भी हो पहाड़ी तीर्थयात्रा का उद्देश्य

    संकल्प का शोर, सवालों की गूंज

    बाल साहित्य में डॉ. सत्यवान सौरभ का परचम, ‘प्रज्ञान’ को मिला 31 हजार रुपये का श्रेष्ठ कृति पुरस्कार

    Reseña de JackpotCity: bonos, juegos y pagos

    चांडिल थाना के सामने हादसा, टैंकर ने बाइक सवार को कुचला

    आज सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.