Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली को बड़ा झटका, संसद में नहीं साबित कर सके बहुमत, पद से हटे
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    नेपाल के पीएम केपी शर्मा ओली को बड़ा झटका, संसद में नहीं साबित कर सके बहुमत, पद से हटे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 11, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काठमांडू. नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली सोमवार को संसद के निचले सदन में अपना बहुमत साबित करने में असफल रहे. इसके साथ ही नेपाली संविधान के आधार पर उनके हाथ से पीएम का पद चला गया है. पुष्पकमल दहल प्रचंड नीत नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी केंद्र) के ओली सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद उन्हें निचले सदन में बहुमत साबित करना था. नेपाल में सोमवार को संसद का विशेष सत्र बुलाया गया था.

    इस दौरान प्रधानमंत्री ओली 275 सदस्यीय सदन में बहुमत साबित करने के लिए विश्वास मत जीतने में असफल रहे. माइ रिपब्लिका के मुताबिक ओली को सिर्फ 93 वोट मिले जबकि उन्हें कम से कम 136 वोटों की दरकार थी. विश्वास मत के खिलाऱ 124 वोट पड़े. 15 सांसद तटस्थ रहे जबकि 35 सांसद वोटिंग से गायब रहे. इसके साथ ही आर्टिकल 100(3) के मुताबिक अपने आप ही ओली पीएम पद से मुक्त हो गए.

    पार्टी ने नहीं दिया साथ

    फ्लोर टेस्ट के पहले ही ओली को एक बड़ा झटका लगा था जब उनकी पार्टी के सांसदों के एक वर्ग ने सोमवार को संसद के विशेष सत्र में भाग नहीं लेने का फैसला किया था. पार्टी के एक नेता भीम रावल ने कहा था कि पार्टी के असंतुष्ट गुट के 20 से अधिक विधायकों ने सत्र का बहिष्कार करने का फैसला किया. इसके बाद ओली को अपनी ही पार्टी के असंतुष्ट गुट से वोट मिलने की संभावना नहीं रह गई थी.

    इससे पहले दिन में, ओली ने पार्टी के असंतुष्ट गुट से जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेने का आग्रह किया था. उन्होंने कहा था, मैं सभी सांसदों का ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहूंगा कि कोई भी फैसला करने में जल्दबाजी न करे. आइए एक साथ बैठें, चर्चा करें और किसी भी समस्या का समाधान निकाले.

    पार्टी के अंदर असंतुष्ट धड़ों में खींचतान

    ओली को फरवरी 2018 में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादी सेंटर) के समर्थन से प्रधानमंत्री चुना गया था जिसके अध्यक्ष पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड हैं, लेकिन मार्च में सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी के विलय को रद्द कर दिया था. दो पूर्व प्रधानमंत्री, माधव कुमार नेपाल और झलनाथ खनाल पार्टी के भीतर असंतुष्ट धड़े का नेतृत्व कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना संकट पर कांग्रेस कमेटी का प्रस्ताव पारित, गलतियों के लिए प्रायश्चित करें पीएम
    Next Article तीसरा बच्चा होने पर जेल या लगे जुर्माना, कंगना रनौत के इस ट्वीट पर मचा हंगामा

    Related Posts

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    June 27, 2026

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    June 27, 2026

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    जमशेदपुर में शांतिपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम का जुलूस, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

    गिरिडीह महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर दौड़ती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    मऊ बाजार में स्वर्ण व्यवसायी की दुकान पर पथराव – तोड़फोड़ फायरिंग और लूटपाट का आरोप, इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ बवाल का वीडियो; पुलिस जांच में जुटी

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    गिरिडीह भाजपा नेता सुरेश साव की कार हादसे का शिकार, एयरबैग ने बचाई जान, घायल बाइक सवार को खुद पहुंचाया अस्पताल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.