

जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बागबेड़ा क्षेत्र में तैयारियां तेज हो गई हैं। पोटका विधायक संजीव सरदार की पहल पर डीबी रोड से बड़ौदा घाट तक करीब 50 स्ट्रीट लाइट लगाई गई हैं। वहीं, छह अस्थायी छठ घाटों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। घाटों की साफ-सफाई और संपर्क सड़कों की मरम्मत भी कराई जा रही है। गौरतलब है कि 4 नवंबर को विधायक ने बड़ौदा घाट, रिवर व्यू कॉलोनी घाट, कुसुम घाट और पत्थर घाट का निरीक्षण कर अधिकारियों को सफाई, रोशनी, घाट निर्माण और सड़क मरम्मत के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के बाद कार्यों में तेजी आई है। विधायक का लक्ष्य छठ से पहले सभी व्यवस्थाएं पूरी कर व्रतियों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। तैयारियों में पूर्व जिला परिषद सदस्य किशोर यादव, सुनील गुप्ता, तरुण सरदार, जगत मार्डी, पप्पू उपाध्याय, मनोज नाहा, सण्टु कर्मकार, मिथुन चक्रवर्ती और गोपाल पुष्टि सहित अन्य लोग सक्रिय हैं। *बॉक्स* निरीक्षण के बाद विधायक ने अधिकारियों को दिए थे निर्देश गौरतलब है कि 4 नवंबर को विधायक संजीव सरदार ने बागबेड़ा क्षेत्र के बड़ौदा घाट, रिवर व्यू कॉलोनी घाट, कुसुम घाट और पत्थर घाट का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को छठ से पहले सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने का निर्देश दिया था। उन्होंने डीडीसी को क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराते हुए साफ-सफाई, पर्याप्त रोशनी, अस्थायी घाटों के निर्माण और संपर्क सड़कों की मरम्मत का काम समय पर पूरा कराने को कहा था। विधायक के निर्देश के बाद अब इन कार्यों में तेजी आई है और टीम लगातार उनकी निगरानी में जुटी है।

