
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर :टाटानगर-अमृतसर के बीच चलने वाली जलियांवाला बाग एक्सप्रेस (18103/18104) का परिचालन पूर्ववत जारी रहेगा। कोहरे के कारण ट्रेन रद्द होने से यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए सांसद बिद्युत बरण महतो ने रेल मंत्रालय के समक्ष यह मुद्दा उठाया था।
सांसद ने नई दिल्ली में रेल मंत्रालय के कार्यकारी निदेशक विकास जैन से मुलाकात के अलावा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से फोन पर भी बातचीत कर ट्रेन का परिचालन जारी रखने का आग्रह किया था। रेल मंत्री ने उन्हें परिचालन पूर्ववत रखने का आश्वासन दिया है। इस फैसले से जमशेदपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों और विशेषकर सिख समाज में खुशी है।

