Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले- चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले- चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की सफाई व्यवस्था और कार्यशैली पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि छठ महापर्व से पहले सफाई में विफल निगम अपनी नाकामी छिपाने के लिए जनता और जनप्रतिनिधियों को आमने-सामने खड़ा करने की साजिश कर रहा है। उन्होंने अधिकारियों को चालबाजी और मक्कारी बंद करने की चेतावनी दी।
    सरयू राय ने कहा कि निगम लंबे समय तक वसुंधरा एस्टेट के सामने खाली जमीन पर कचरा डंप करता रहा, जिससे आसपास के लोगों, स्वर्णरेखा परियोजना कार्यालय और मंदिर के पास रहने वालों को परेशानी हुई। विरोध के बाद कचरा गिराना बंद हुआ, लेकिन वैकल्पिक स्थान चिह्नित किए बिना गुरुवार को करीब डेढ़ दर्जन कचरा वाहनों और पुलिस बल के साथ दोबारा वहां कचरा गिराने का प्रयास किया गया, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया।
    उन्होंने सवाल उठाया कि वसुंधरा एस्टेट में कचरा डंप करने के लिए निगम ने पर्यावरणीय क्लीयरेंस ली है या नहीं? उन्होंने कहा कि ठोस कचरा निस्तारण के लिए निर्धारित नियमों का पालन जरूरी है। यदि निगम के पास नियम-कानून मानने का इरादा नहीं है तो अपने कार्यालय के सामने गांधी मैदान में कचरा डंप करके दिखाए। उन्होंने सात दिनों तक कचरा डंप करने के निगम के दावे पर भी सवाल उठाते हुए स्थायी वैकल्पिक स्थल और पर्यावरणीय अनापत्ति की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की।
    निगम पर अवैध वसूली का आरोप
    सरयू राय ने मानगो नगर निगम पर भवन मालिकों को कथित तौर पर फर्जी नोटिस भेजकर अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गुरुवार को तीन भवन मालिकों ने उनसे शिकायत की कि व्यावसायिक गतिविधियों के नाम पर उन्हें नोटिस दिया गया है। उन्होंने सवाल किया कि जब निगम ने रिहायशी, व्यावसायिक और औद्योगिक क्षेत्रों का स्पष्ट वर्गीकरण सार्वजनिक नहीं किया है, तो ऐसे नोटिस किस आधार पर जारी किए जा रहे हैं? उन्होंने मेयर और अपर नगर आयुक्त से सफाई व्यवस्था, कचरा निस्तारण तथा कथित वसूली के मामलों पर जवाब देने की मांग की।

    झारखंड समाचार मानगो नगर निगम सफाई व्यवस्था
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछठ घाटों की तैयारियों का डीसी और एसएसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    Related Posts

    छठ घाटों की तैयारियों का डीसी और एसएसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    November 12, 2026

    स्वर्णरेखा घाट की सफाई में जुटे इंटरनेशनल ह्यूमन राइट डेवलपमेंट फाउंडेशन के सदस्य

    November 12, 2026

    छठ पर्व पर जमशेदपुर में बदली यातायात व्यवस्था, 14 से 16 नवंबर तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मानगो नगर निगम पर सरयू राय का तीखा हमला, बोले- चालबाजी और मक्कारी बंद करें अधिकारी

    छठ घाटों की तैयारियों का डीसी और एसएसपी ने लिया जायजा, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

    स्वर्णरेखा घाट की सफाई में जुटे इंटरनेशनल ह्यूमन राइट डेवलपमेंट फाउंडेशन के सदस्य

    छठ पर्व पर जमशेदपुर में बदली यातायात व्यवस्था, 14 से 16 नवंबर तक भारी वाहनों पर प्रतिबंध

    सोनिया गांधी पर भाजपा प्रवक्ता की टिप्पणी की विजय खां ने की निंदा, खेद जताने की मांग

    सोनिया गांधी पर भाजपा प्रवक्ता की टिप्पणी की विजय खां ने की निंदा, खेद जताने की मांग

    विधायक संजीव सरदार की पहल पर बागबेड़ा में छठ घाटों की व्यवस्था दुरुस्त, 50 स्ट्रीट लाइट से जगमगाया डीबी रोड-बड़ौदा घाट मार्ग

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल लाई रंग, फिर चलेगी जलियांवाला बाग एक्सप्रेस

    बड़ौदा घाट पर चला विशेष स्वच्छता अभियान, जिला पार्षद और मुखिया ने खुद लगाई झाड़ू

    विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए जमशेदपुर के महेश मिश्रा का चयन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.