पोटका। लगातार हो रही अतिवृष्टि के कारण हल्दीपोखर निवासी बबलू चौधरी का कच्चा मकान ढहने से विनोद साव का भी कच्चा मकान ढह गया। घटना की सूचना मिलने पर मुखिया देवी कुमारी भूमिज मौके पर पहुंचीं और क्षतिग्रस्त घर का निरीक्षण कर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सरकार से पीड़ित परिवार को शीघ्र उचित मुआवज़ा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी हल्दीपोखर के दर्जनों परिवारों ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान के बाद मुआवज़ा एवं आवास योजना का लाभ देने के लिए आवेदन किया था, लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद…
Author: Devanand Singh
पोटका। झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित स्कूली छात्र छात्रायो की सृजनी शक्ति को बढ़ाने के लिए विगत 2 अगस्त 2026 को माताजी आश्रम हाता में साहित्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल 12 विद्यालय तथा महाविद्यालय के प्रथम चरण प्रतियोगिता के कुल 60 सफल भागियो ने भाग लिया। साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम भी घोषित कर दिया गया है। उक्त सभी सफल प्रतिभागियों को आगामी 11 अक्टूबर 2026 को आश्रम हाता में परिषद का वार्षिक उत्सव में पुरस्कृत किया जायेगा. उक्त पुरस्कार विकास एजुकेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से दिया जायेगा यह जानकारी परिषद के अध्यक्ष भवतारण मंडल तथा…
राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में विकास योजनाओं के नाम पर कथित फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग ग्राम प्रधान और टोला प्रधान के नाम से कथित रूप से नकली पत्र और फर्जी दस्तावेज तैयार कर सड़क, नाली, आवास समेत अन्य योजनाओं की स्वीकृति हासिल कर रहे हैं। मंगलवार को मोर्चा के जिला महासचिव बिमल महतो, बिलटू हांसदा, शंकर भकत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन में दोषियों…
अधूरा निर्माण छोड़कर भागा ठेकेदार, ग्राम सभा की अनुमति के बिना निर्माण का आरोप; मंदिर कमेटी ने उच्चस्तरीय जांच की मांग राष्ट्र संवाद | जादूगोड़ा जादूगोड़ा स्थित प्रसिद्ध रंकणी मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर होने लगा है। भवन की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जबकि छत से कई स्थानों पर पानी का रिसाव हो रहा है। इससे भवन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। रंकणी मंदिर…
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया। जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रभारी व प्रधानाध्यापकों द्वारा जिला शिक्षा अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपकर मदवार राशियों के अभाव में प्रधानमंत्री पोषणशक्ति निर्माण (मध्याह्न भोजना योजना) योजना प्रभावित होने के संबंध में ध्यान आकृष्ट कराया गया है। ज्ञापन के माध्यम से बताया गया है कि सरस्वती वाहिनी संचालन समिति के बैंक खाते में विगत चार माह से राशि प्राप्त नहीं हुआ हैं। आवश्यकतानुसार राशि के अभाव में विद्यालयों में विषयोकित योजना (भोजन/ अण्डा-फल) के निर्वाध संचालन में अत्यधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। चालू वित्त वर्ष में मदवार राशि की अत्यल्पता के बावजुद…
राष्ट्र संवाद संवाददाता, गम्हरिया। टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर गम्हरिया स्थित टायो गेट के समीप गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे एक स्कूटी सवार युवक अचानक सड़क पर आए सांड से टकरा गया। इसी दौरान गम्हरिया की ओर से आ रहा एक सवारी ऑटो स्कूटी सवार को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा कर पलट गया जिससे उसपर सवार कई यात्री घायल हो गए। उक्त घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई। इसी क्रम में मौका मिलते ही स्कूटी सवार फरार हो गया। इस दुर्घटना में ऑटो में चालक समेत उसपर सवार छह महिला…
राष्ट्र संवाद संवाददाता चाकुलिया: चाकुलिया से गुरुवार को कांवरियों का एक टोली पश्चिम बंगाल स्थित तारकेश्वर धाम के लिए रवाना हुआ. पश्चिम बंगाल के हुगली जिला के प्रसिद्ध शिव धाम तारकेश्वर शिव मंदिर में सावन के महीनों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती हैं. झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला से भी हजारों की संख्या में शिव भक्त तारकेश्वर धाम भोलेनाथ के मंदिर में जलाभिषेक करते हैं एवं बाबा भोलेनाथ से सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए आशीर्वाद लेते हैं. भक्तों के द्वारा सेवड़ा पुली के गंगा नदी से जल लेकर लगभग 50 किलोमीटर पैदल चलकर पहले बाबा…
जादूगोड़ा जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत नरवा पहाड़ स्थित हितकु पंचायत की मुख्य सड़क किनारे केड़ो से खुखड़ाडीह तक करीबन एक किलोमीटर सड़क पर बड़ी _ बड़ी दरार आ जाने से सड़के जानलेवा बन गई है। आलम यह है रोजाना डिवाइन मिशन स्कूल जाने _ वाले नन्हे _नन्हे बच्चे , टाटा मोटर्स के कर्मचारी व ग्रामीण इसी सड़क से करीबन 10 हजार आबादी रोजाना गुजरती है। जिसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है।यह सड़क बीते 15 सालों से जर्जर है। कई बार सड़क निर्माण को नापी भी की गई लेकिन नतीजा सिफर निकला। क्षेत्र के ग्रामीणों ने जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी…
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाताहिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन: प्रक्रिया पर उठे सवालहिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। इस संबंध में कंपनी के पूर्व डीजीएम काली प्रसाद बिसोई ने लोक उद्यम चयन बोर्ड के सचिव को शिकायत भेजकर वर्ष 2021 से 2023 के बीच निदेशक (वित्त) के पद पर चयन और नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। शिकायत की प्रतिलिपि केंद्रीय सतर्कता आयोग, खान मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, कैबिनेट सचिवालय और लोक उद्यम विभाग के अधिकारियों को भी भेजी गई है।शिकायत में कहा गया…
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में निदेशक (वित्त) के चयन की प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। इस संबंध में कंपनी के पूर्व डीजीएम काली प्रसाद बिसोई ने लोक उद्यम चयन बोर्ड के सचिव को शिकायत भेजकर वर्ष 2021 से 2023 के बीच निदेशक (वित्त) के पद पर चयन और नियुक्ति की प्रक्रिया को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। शिकायत की प्रतिलिपि केंद्रीय सतर्कता आयोग, खान मंत्रालय, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, कैबिनेट सचिवालय और लोक उद्यम विभाग के अधिकारियों को भी भेजी गई है। शिकायत में कहा गया है कि सुखेन कुमार बंद्योपाध्याय को वर्ष 2018 में…
