रायपुर. छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे तेलंगाना बार्डर पर नक्सलियों ने एक बार फिर कहर बरपाया है. जहां एक पुल के निर्माण कार्य में लगे 7 वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया है. खबरों के मुताबिक, बताया जा रहा है कि लगभग 3 ट्रैक्टर को माओवादी अपने साथ लेकर चले गए हैं. हालांकि इसकी अभी अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है, इस दौरान नक्सलियों ने पुल के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को भी बंधक बना लिया था.लेकिन वारदात को अंजाम देने के बाद सभी को रिहा कर दिया गया है. दरअसल,जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है. दरअसल सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि लश्कर ए तैयबा, टीआरएफ जैसे पाकिस्तान आतंकी संगठन आईएसआईएस के इशारे पर ड्रोन के जरिए बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भेजने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक ये हथियार आरएस पुरा अरनिया इलाके में भेजे जाने वाले थे. इसी जानकारी के आधार स्पेशल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अरनिया इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और ड्रोन के जरिए गिराए गए हथियारों के तीन बक्से अरनिया के त्रेवा गांव से बरामद…
कोलकाता. पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य व्यवस्था और डॉक्टरों की स्थिति को लेकर ममता बनर्जी सरकार के फैसले पर सर्विस डॉक्टर्स फोरम ने सवाल उठाया है. इसके साथ ही तबादले को लेकर पारदर्शी नीति बनाने की मांग करते हुए चरक शपथ को लागू करने का विरोध किया है. गुरुवार को सर्विस डॉक्टर्स फोरम के बैनर तले डॉक्टरों के एक प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य भवन में एक ज्ञापन दिया. इस प्रतिनिधिमंडल में सर्विस डॉक्टर्स फोरम के महासचिव डॉ सजल विश्वास, अध्यक्ष डॉ प्रदीप बनर्जी, उपाध्यक्ष डॉ दुर्गा प्रसाद चक्रवर्ती और कोषाध्यक्ष डॉ स्वपन विश्वास सहित अन्य उपस्थित थे. ज्ञापन में चार सूत्री मांग…
नई दिल्ली. दिल्ली को दुनियाभर में फिल्म निर्माण का केंद्र बनाने और वैश्विक पहचान देने के लिए दिल्ली कैबिनेट ने दिल्ली फिल्म पॉलिसी को मंजूरी दी है. इस मौके पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली फिल्म पॉलिसी 2022, दिल्ली में पर्यटन आकर्षित करने के साथ-साथ दिल्ली में बड़े पैमाने पर रोजगार और आर्थिक विकास के अवसर पैदा करेगी. दिल्ली में फिल्म प्रोडक्शन के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार 3 करोड़ रूपये तक की सब्सिडी देगी और फिल्म इंडस्ट्री में स्थानीय लोगों को काम पर रखने के लिए भी प्रोत्साहित करेगी. दिल्ली का जल्द ही अपना अंतर्राष्ट्रीय…
जामताड़ा. झारखंड में बारबेंडिया पुल के पास कल नाव पलटने की घटना में पांच लोगों को बचाया गया. 12 लोग अभी भी लापता हैं. नाव निरसा, धनबाद से जामताड़ा जा रही थी. एनडीआरएफ द्वारा खोज एवं बचाव अभियान जारी है. झारखंड के जामताड़ा में गुरुवार को नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया. नाव पलटने से 16 लोग लापता हो गए हैं. जामताड़ा जिला प्रशासन के मुताबिक नाव में सवार 18 लोग निरसा, धनबाद से जामताड़ा जा रहे थे. कल 4 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा गया. राहत और बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ मौके पर पहुंची…
जयपुर. राजस्थान की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षा रीट में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. राजस्थान हाईकोर्ट ने रीट पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने आदेश दिया है कि यह मामला रसूखदार लोगों से जुड़ा हुआ है ऐसे में राज्य की जांच एजेंसी एसओजी ही हाईकोर्ट की निगरानी में जांच करे. चीफ जस्टिस अकील कुरैशी और जस्टिस सुदेश बंसल की डिविजनल बेंच ने एबीवीपी की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है. इसके अलावा कोर्ट ने एसओजी के अफसरों को 4 हफ्ते में रीट मामले में जांच की प्रगति…
झारखंड मंत्रालय में 24 फरवरी 2022 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय :- ★ झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों/ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं पदाधिकारियों का यू.जी.सी.पैकेज के अनुरूप छठा पुनरीक्षित वेतनमान एवं सेवाशर्त की स्वीकृति में संशोधन की स्वीकृति दी गई। ★ गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड की अधिसूचना संख्या-3559, दिनांक 16.07.2013 एवं अनुवर्ती संशोधनों द्वारा प्रवृत्त झारखण्ड कक्षपाल संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त्त) नियमावली, 2013 में संशोधन करते हुए झारखण्ड कक्षपाल संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त्त) (संशोधन) नियमावली, 2021 प्रवृत्त करने की स्वीकृति दी गई। ★ गृह, कारा एवं आपदा…
????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 25फरवरी दिन शुक्रवार2022???? www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया :इरफान अंसारी जी !कांग्रेस को बर्बाद करके ही दम लेंगे आप?कांग्रेस आलाकमान क्यों है बेबस* ********************* *झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का बढ़ा कद* ✍️इस वक्त हमें दुनिया की जरूरत :यूक्रेन ✍️यूक्रेन ने भारत से लगाई मदद की गुहार, कहा- पुतिन से बात करें मोदी जी, वो उनकी जरूर सुनेंगे ✍️रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच व्लादिमीर पुतिन से…
झारखंड प्रदेश इंटक के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने आज बताया कि झारखंड प्रदेश इंटक कार्यकारिणी की वर्चुअल मीटिंग आगामी 27 फरवरी को प्रातः 11 बजे से आयोजित की जा रही है कोविड-19 के मद्देनजर इस राज्य स्तरीय मीटिंग को वर्चुअल ही आयोजित किया जा रहा है इस मीटिंग को राष्ट्रीय इंटक के अध्यक्ष डाक्टर जी संजीवा रेड्डी बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे एवं मीटिंग का शुभारंभ प्रदेश इंटक के अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडे के स्वागत संबोधन से प्रारंभ होगा उसके उपरांत राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी मीटिंग मे वित्तीय मुद्दों समेत सांगठनिक मुद्दों झारखंड…
जमशेदपुर, 24 फरवरी। भारतीय रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम पीड़ित मानवता की सेवा के कार्यों में हमेशा आगे रही है और रेड क्रॉस के कार्यकर्ता पीड़ित मानवता के कार्यों में रोल मॉडल की भूमिका निभाकर समाज को ऐसे कार्यों के लिए प्रेरित करते हैं, रेड क्रॉस कार्यकर्ता व टाटा स्टील कर्मी प्रभुनाथ सिंह जो कि कोविड-19 के दूसरे फेज में प्लाज्मा डोनर्स को रेड क्रॉस के माध्यम से जोड़कर सैकड़ों यूनिट प्लाज्मा का डोनेशन करवाने में सफल रहे व उस कठिन परिस्थिति में जब लोग घर से बाहर नहीं निकलते थें, उस समय उन्होने हर प्लाज्मा डोनर्स का उनके रक्तदान…
