Author: Devanand Singh

सरयू और काले ने शिव मंदिर में टेका माथा धार्मिक कार्यों से जुड़े युवा- सरयू पाश्चात्य संस्कृति त्याग, संस्कारों को अपनाएं : काले श्री श्री सार्वजनिक शिव हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा, गूंजे जयकारे जमशेदपुर : कल्याण नगर भुईयाडीह में श्री श्री सार्वजनिक शिव हनुमान मंदिर समिति के सान्निध्य में संचालित नवनिर्मित मन्दिर के चार दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में बुधवार को वेदी पूजन-अन्नाधिवास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर स्थानीय विधायक सरयू राय एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर हर-हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक एवं समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए। यहां पंडितों ने मंत्रोच्चार के साथ…

Read More

झारखंड की नई रोजगार नीति में ‘हिंदी’ को सामान्य भाषा के रूप में शामिल करे सरकार:डॉ अजय कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद,आईपीएस डॉ अजय कुमार ने झारखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर कहा कि सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की अनिवार्य भाषाओं की सूची से हिंदी को हटाने से झारखंड में विवाद छिड़ गया है। इस तथ्य के बावजूद कि हिंदी राज्य सरकार द्वारा संचालित स्कूलों में भी शिक्षा और शिक्षण का मुख्य माध्यम है, हिंदी को मूल भाषाओं से बाहर रखा गया है। ये उन हिंदी भाषी स्थानीय लोगों के साथ…

Read More

सांसद रत्न पुरस्कार के लिए चयनित, सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि यह पुरस्कार जमशेदपुर लोकसभा के जनता को समर्पित सांसद रत्न पुरस्कार के लिए चयनित होने के उपरांत सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि यह पुरस्कार जमशेदपुर लोकसभा के जनता को समर्पित है ।यह पुरस्कार जमशेदपुर लोकसभा के गरीब, किसान, मजदूर तथा युवा साथियों को समर्पित है।इन की प्रेरणा से वे हर पल उनकी सेवा में सक्रिय रहते हैं। जमशेदपुर की जनता ने जिस विश्वास और स्नेह के साथ उन्हें लोकसभा में भेजा वह हमेशा उस पर खरा उतरने का प्रयास करते रहे हैं।उन्होंने अपनी प्रसन्नता…

Read More

श्रीराम मंदिर स्थापना के द्वितीय वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर कमेटी ने निकाली भव्य शोभायात्रा, शोभा यात्रा में भक्तों का दिखा उत्साह, शामिल हुई 11 हजार महिलाएँ ■ पूर्व सीएम रघुवर दास ने मंदिर कमेटी और शहरवासियों का जताया आभार, कहा शहर के आस्थावान भक्तों के अटूट विश्वास का प्रतीक है सूर्य मंदिर धाम सोमवार, जमशेदपुर: सिदगोड़ा स्थित सूर्यमंदिर परिसर में बने श्रीराम मंदिर के द्वितीय वर्षगांठ पर सूर्य मंदिर कमेटी द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। झांकी, बैंड-बाजा, गाजे-बाजे व ध्वजों के साथ निकाली गई कलश शोभा यात्रा में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह कमिटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास मुख्यरूप…

Read More

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में आज चौथे चरण का मतदान हो रहा है. इस चरण अंतर्गत नौ जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्र में मतदान शुरू हो चुके हैं. PM नरेन्द्र मोदी और CM योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लोगों से मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, “उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज वोटिंग का चौथा दौर है. सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने बहुमूल्य वोट का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करने में अपना योगदान करें.” वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है, “उत्तर प्रदेश…

Read More

उज्जैन. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को मध्यप्रदेश के उज्जैन में कहा कि शिक्षा के बारे में प्रचलित पश्चिमी विचार व्यवसाय उन्मुख हैं. वे भारतीय शिक्षा प्रणाली को तीन ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का क्षेत्र मानते हैं. मोहन भागवत उज्जैन में सम्राट विक्रमादित्य भवन के उद्घाटन के अवसर पर संबोधित कर रहे थे. यह भवन आरएसएस की शैक्षणिक शाखा विद्या भारती का क्षेत्रीय कार्यालय होगा. इसका उपयोग शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण और शोध केंद्र के रूप में किया जाएगा. अपने संबोधन के दौरान भागवत ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य अब भोजन, कपड़े और आवास के साथ बुनियादी…

Read More

मॉस्को/कीव/वॉशिंगटन. रूस ने यूक्रेन पर फिलहाल हमला तो नहीं किया है, लेकिन उसके दो प्रांतों (लुहांस्क-डोनेट्स्क) को अलग देश का दर्जा देने का ऐलान कर दिया है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने इन दोनों राज्यों में अमन कायम रखने के लिए फौज भी भेज दी है. अमेरिका भी रूस से दो-दो हाथ करने की तैयारी कर रहा है. न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक- अमेरिका ने रूस की इस हरकत को इंटरनेशनल लॉ के खिलाफ चैलेंज बताया. अमेरिका ने कहा- अब जंग का खतरा पैदा हो गया है. ब्रिटेन भी अमेरिका की तरह ही सख्त नजर आया. उसने कहा- पुतिन को…

Read More

नई दिल्ली. देश में प्रतिदिन मिलने वाले कोरोना संक्रमण के नए मामले 15 हजार के नीचे आ गए हैं. 49 दिन बाद सक्रिय मामलों का आंकड़ा भी दो लाख से कम हो गया है. दैनिक संक्रमण दर के साथ ही साप्ताहिक संक्रमण दर भी दो प्रतिशत से कम हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह आठ बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 13,405 नए मामले मिले और 235 लोगों की जान गई है. इसमें से अकेले केरल से 128 मौतें शामिल हैं जहां पहले हुई मौतों को नए आंकड़ों के साथ…

Read More

उदयपुर. सड़क पर एक गाड़ी के पीछे दौड़ रही इस घोड़ी को देखिए. आम तौर पर घोड़े यूं किसी गाड़ी के पीछे नहीं भागते. लेकिन इस घोड़ी के ऐसा करने के पीछे एक बेहद प्यार भरी कहानी है. मामला राजस्थान के उदयपुर शहर का है. एनिमल एड संस्था को सूचना मिली कि हरिदास जी की मगरी इलाके में एक घोड़ी काफी बीमार है. संस्था के दो लोग एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक घोड़ी सड़क पर पड़ी है, जो खड़ी तक नहीं हो पा रही थी. उसने खाना-पीना भी छोड़ रखा था. संस्था के लोगों ने तुरंत…

Read More

नई दिल्ली. मदरसे, वैदिक पाठशालाओं और गुरुकुल जैसे सभी शिक्षण संस्थान जो धार्मिक शिक्षा देते हैं, उन्हें भी शिक्षा का अधिकार अधिनियम यानी आरटीआई एक्ट 2009 के अधीन लाने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट (में याचिका लगाई गई है. इस याचिका के आधार पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है. नोटिस भेजकर हाईकोर्ट ने भारत सरकार और दिल्ली सरकार से इस मामले पर उनका उत्तर मांगा है. यह याचिका भाजपा नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में दाखिल की गई थी. याचिका में कई अलग-अलग मांग की गई है. जिनमें…

Read More