Author: Devanand Singh

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. चोरों ने तीन अलग-अलग एटीएम तोड़कर 43.68 लाख रुपयों पर हाथ साफ कर लिया. यह घटना रविवार रात को हुई. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान कर तलाश में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक रविवार रात को चोरों के गैंग ने तीन अलग-अलग इलाकों में बैंक के एटीएम को तोड़ दिया. खबर के मुताबिक बदमाशों ने दो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एक सेंट्रल बैंक के एटीएम को निशाना बनाया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक…

Read More

नई दिल्ली. देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामले अब दिन पर दिन घटते जा रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 13 हजार 405 नए केस सामने आए हैं और 673 लोगों की मौत हो गई. कल 19 हजार 968 मामले दर्ज किए गए थे. यानी कल की तुलना में आज मामले घटे हैं. देश में पिछले दिन 37 हजार 901 लोग ठीक हुए हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर…

Read More

मॉस्को. रूस और यूक्रेन के बीच जंग जैसे हालात हैं. इसी दौरान सोमवार देर रात रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपने राष्ट्र को संबोधित किया. इस संबोधन में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा ऐलान किया है. रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के विद्रोहियों के कब्जे वाले दो प्रांतों को स्वतंत्र देश के तौर पर मान्यता देने के कानून पर साइन कर दिए. रूस के इस फैसले से यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की पश्चिम देशों की आशंका के बीच तनाव और बढ़ने की उम्मीद है. इस दस्तखत के बाद रूस की नजरों में अब लुहांस्क और डोनेस्टक स्वतंत्र…

Read More

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बकेवर इलाका स्थित फतेहपुरा गांव में दबंगों ने एनएसजी कमांडो पर जानलेवा हमला किया है. इस हमले में एनएसजी कमांडो के जवान घायल हो गए हैं. वहीं, जवान ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए दंबगों का साथ देने की बात कही है. कहा जा रहा है कि एनएसजी कमांडो के ऊपर दबंगों ने कल शाम को हमला किया है. कमांडो ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बावजूद भी दबंगों ने कमांडो के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया. वहीं, ग्रमीणों ने दबंगों से एनएसजी कमांडो को बचाया. ग्रामीणों ने कहा…

Read More

लाहौर. पाकिस्तान में चचेरी, ममेरी, मौसेरी या फुफेरी बहन से शादियां आम हैं. इन शादियों के चलते जेनेटिक डिसऑर्डर के बढ़ते मामलों को देख पाकिस्तानी एक्ट्रेस उशना शाह ने सोशल मीडिया के जरिये चिंता व्यक्त की है. हाल ही में उन्होंने ट्वीट कर कलाकारों से नाटकों में कजिन मैरिज की प्रथा को बढ़ावा न देने की अपील की. उन बीमारियों के बारे में भी बताया जो करीबी रिश्तों में शादी के बाद पैदा हुए बच्चों में होने की संभावना है. एक्ट्रेस उशना शाह ने ट्वीट किया, “एक आर्टिस्ट और क्रिएटर होने के नाते हमें सीरियल या नाटकों में कजिन मैरिज…

Read More

चेन्नई. भारत के युवा ग्रैंडमास्टर आर प्रागननंदा ने बड़ा उलटफेर कर दिया है. ऑनलाइन रैपिड शतरंज टूर्नामेंट एयरथिंग्स मास्टर्स के 8वें दौर में 16 साल के प्रागननंदा ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी मैग्‍नस कार्लसन को हरा दिया.प्रागननंदा ने सोमवार की सुबह खेली गई बाजी में काले मोहरों से खेलते हुए कार्लसन को 39 चाल में हराया. उन्होंने इस तरह से कार्लसन के विजय अभियान पर भी रोक लगायी, जिन्होंने इससे पहले लगातार 3 बाजियां जीती थी. भारतीय ग्रैंडमास्टर के इस जीत से आठ अंक हो गए हैं और वह आठवें दौर के बाद संयुक्त 12वें स्थान पर हैं. पिछले…

Read More

मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री में काम को सम्मानित करने के लिए हर साल दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाता है. जिसमें कलाकारों के काम की तारीफ की जाती है और उन्हें सम्मानित करते हैं. रविवार को मुंबई में दादा साहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया. जहां पर आशा पारेख, लारा दत्ता, सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, अहान शेट्टी, सान्या मल्होत्रा सहित कई कलाकार पहुंचे थे. कई कलाकारों को उनके योगदान के लिए अवार्ड से सम्मानित किया गया. आइए आपको बताते हैं किस कलाकार ने कौन सा अवार्ड जीता और कौन सी फिल्म बेस्ट साबित…

Read More

स्वामी सहजानन्द सरस्वती जन्मोत्सव में आपका सादर अभिनन्दन है स्वामी सहजानंद सरस्वती जन्मोत्सव को मनाने के लिए ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा की ओर से आयोजित समारोह की रूपरेखा दिनांक – 22.02.22, मंगलवार समय – प्रातः 10 बजे से स्थान – ब्रह्मर्षि भवन, के. डी. फ्लैट मैदान, कदमा। कार्य क्रम :- 1) माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि। 2) बाइक रैली। 3) स्वरूचि भोजन। कृपया समय पर पधारकर अपने विचारों से अवगत कराने की कृपा करें। कृपया समय पर पधार कर स्वामी जी के श्री चरणों पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पण करें।

Read More

????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 22फरवरी दिन मंगलवार2022???? www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया :आतंकवाद सियासी मुद्दा नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा राजनीतिक दल इसे हल्के में नहीं लें* ********************* ✍️रूस यूक्रेन पर हमला करने को तैयार! मीटिंग के साथ-साथ सैनिक तैयारी भी जोरों पर ✍️ तीसरे विश्वयुद्ध की दहलीज पर दुनिया! ✍️ आतंकवाद के मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के साथ-साथ सपा को भी घेरा ✍️…

Read More

धोबी समाज का वनभोज सह पारिवारिक मिलन संपन्न समाज को आगे ले जाने में शिक्षा और संस्कार का महत्वपूर्ण स्थान :दिनेश कुमार युवाओं और महिलाओं के साथ सामंजस्य बना कर ही समाज का विकास संभव_ खेमलाल धोबी समाज पूर्वी सिंहभूम की केंद्रीय कमिटी के द्वारा वनभोज सह पारिवारिक मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन सी पी समिति सभागार में किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिनेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा और विशिष्ट अतिथि के रूप में खेमलाल चौधरी समाजसेवी उपस्थित थे, कार्यक्रम की शुरुवात में धोबी समाज के संस्थापक गाडगे जी और डॉक्टर भीम राव अंबेडकर…

Read More