Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नि:शुल्क काँवर यात्रा 9 अगस्त को सुल्तानगंज रवाना होंगे
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    नि:शुल्क काँवर यात्रा 9 अगस्त को सुल्तानगंज रवाना होंगे

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नि:शुल्क काँवर यात्रा के लिये 543 महिला एवं 457 पुरुषों ने कराया निबंधन । 9 अगस्त को सुल्तानगंज रवाना होंगे कांवरिया ।
    लाल टोपी और नीली गंजी से पहचाने जाएंगे कांवरिया – विकास सिंह

    बाबा बैधनाथ सेवा संघ के द्वारा 1000 शिवभक्तों को सावन माह में सुल्तानगंज से देवघर तक की पैदल यात्रा पर ले जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है निशुल्क कांवर यात्रा में शामिल होकर सुल्तानगंज जाने वाले लोगों का पंजीयन का कार्य पूरा हो गया है साकची स्थित अग्रसेन भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि इस वर्ष 543 महिला एवं 457 पुरुषों ने कांवर यात्रा के लिए अपना पंजीयन कराया है । यात्रा में कदमा,सोनारी ,बिष्टुपुर , साकची और मानगों के शिव भक्त शामिल हैं विकास सिंह ने बताया कि इस बार 11वीं बार कांवर यात्रा का आयोजन किया जा रहा है 9 अगस्त को कोच बस, छोटी गाड़ी और ट्रेन के माध्यम से श्रद्धालु सुल्तानगंज जाएंगे । उन्होंने बताया की जत्थे में शामिल लोगों के पहचान हेतु लाल रंग की टोपी और नीले रंग की गंजी उपलब्ध कराई जाएगी । इसके साथ सभी को फोटो और मोबाइल नंबर युक्त पहचान पत्र भी दिया जाएगा जिस पहचान पत्र के द्वारा लोगों सुविधा के साथ-साथ धर्मशाला और वाहन में प्रवेश मिलेगा । रास्ते में संघ में शामिल कोई भी कांवरिया भटके नहीं इसलिए संघ में शामिल सेवक बम रेडियम लगे हुए कपड़े के साथ वॉकी-टॉकी लेकर साइकिल से गश्ती करते रहेंगे जो जत्थे में शामिल कांवरियों को सही ठहराव वाले जगह में पहुंचायेगे । जत्थे में डॉक्टर ,नर्स सारी जरूरतमंद दवाइयां के साथ शामिल रहेंगे जो कांवरियों के सेहत का ख्याल रखेंगे । एक एंबुलेंस भी जत्थे में शामिल रहेगा । विकास सिंह ने बताया कि पैदल कांवरिया पथ में कुल आठ पड़ाव आरक्षित किए गए हैं जहां भोजन विश्राम के साथ-साथ प्रत्येक पड़ाव में मनोरंजन एवं थकान दूर करने हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे । निजी जनरेटर की भी व्यवस्था प्रत्येक पड़ाव में की गई है । सांस्कृतिक कार्यक्रम के नियमित विशेष झांकी हेतु छत्तीसगढ़ से कलाकार बुलाए गए हैं । कांवरियों को सुविधा उपलब्ध कराने हेतु लगभग डेढ़ सौ कामगार सेवक बम ट्रेन की माध्यम से एक दिन पहले ही सुल्तानगंज रवाना हो जाएंगे । विकास सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष देवघर पहुंचने के बाद कांवरियों के विश्राम हेतु मारवाड़ी कावड़ संघ को आरक्षित किया जाता था लेकिन प्रबंधन के द्वारा पानी की समस्या बताए जाने के बाद इस वर्ष शिव गंगा के समीप होटल महामाया को पूरी तरह आरक्षित कर लिया गया है जहां लोग जलार्पण के बाद बाजार एवं विश्राम करेंगे इसके बाद बाबा बासुकीनाथ धाम की और प्रस्थान करेंगे । प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से काजल प्रसाद,
    राधा अग्रवाल,
    विद्या देवी, अंजनी देवी,
    ऊषा रानी दास ,
    कमला देवी,
    सुमन सिंन्हा,
    पायल कुमारी ,
    चन्दना बनर्जी मुख्य रूप से शामिल थी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, मुझे गाली देने वालों को भी माफ करना चाहता हूं
    Next Article रामाडा जमशेदपुर लेकर आया ‘उमामी रूफटॉप’:

    Related Posts

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    September 22, 2026

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.