Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंडला में रास्ते में खत्म हो गई एंबुलेंस की ऑक्सीजन, मां की गोद में तड़प-तड़प कर निकल गई 21 वर्षीय बेटे की जान
    Breaking News Headlines

    मंडला में रास्ते में खत्म हो गई एंबुलेंस की ऑक्सीजन, मां की गोद में तड़प-तड़प कर निकल गई 21 वर्षीय बेटे की जान

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मध्य प्रदेश के मंडला जिले से बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 21 साल के जवान बेटे ने एंबुलेंस में ऑक्सीजन खत्म हो जाने के कारण अपनी ही मां की गोद में तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया. इस घटना ने पूरे प्रशासनिक अमले और एंबुलेंस सेवाओं की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

    यह रूह कंपा देने वाला मामला 27 जुलाई का है, लेकिन यह तब सुर्खियों में आया जब 31 जुलाई को इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा. वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक मजबूर मां-बाप अपने तड़पते हुए बच्चे को गोद में लिए बैठे हैं. एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन पूरी तरह से खत्म हो चुकी है और वह नौजवान एक-एक सांस के लिए बुरी तरह छटपटा रहा है. जीवन और मौत के बीच झूलते हुए अंतत: उस युवक ने अपनी मां की बांहों में ही हमेशा के लिए आंखें मूंद लीं.

    डायलिसिस का मरीज था 21 वर्षीय मृतक युवक

    इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि मृतक युवक की पहचान अजीत बरैया के रूप में हुई है. वह बम्हनी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुनेहरा गांव का रहने वाला था. परिजनों के मुताबिक, अजीत की नियमित रूप से डायलिसिस होती थी. जब अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगडऩे लगी, तो घबराए हुए परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस बुलाई. लेकिन किसी को क्या पता था कि जिस एंबुलेंस को वे संजीवनी समझ रहे हैं, रास्ते में उसी की ऑक्सीजन खत्म हो जाएगी.

    पिता बोला-ऑक्सीजन होती तो बच जाता मेरा लाल

    जवान बेटे की मौत से बुरी तरह टूट चुके पिता ने सिस्टम पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. रोते हुए पिता ने बताया कि कॉल करने के पूरे एक घंटे बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची थी. जब वे अजीत को कम्युनिटी हेल्थ सेंटर लेकर गए, तो सांस लेने में भारी तकलीफ होने के बावजूद वहां उसे ऑक्सीजन मुहैया नहीं कराई गई. वहां से उसे मंडला के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही एंबुलेंस के सिलेंडर ने जवाब दे दिया. रुंधे गले से पिता ने कहा कि अगर रास्ते में एंबुलेंस की ऑक्सीजन खत्म नहीं होती और समय पर इलाज मिल जाता, तो उनका बेटा आज उनके बीच जिंदा होता.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअगस्त महीने के पहले दिन लोगों को महंगाई से मिली बड़ी राहत, कम हो गए गैस सिलेंडर के दाम
    Next Article पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, मुझे गाली देने वालों को भी माफ करना चाहता हूं

    Related Posts

    नि:शुल्क काँवर यात्रा 9 अगस्त को सुल्तानगंज रवाना होंगे

    August 1, 2026

    पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, मुझे गाली देने वालों को भी माफ करना चाहता हूं

    August 1, 2026

    अगस्त महीने के पहले दिन लोगों को महंगाई से मिली बड़ी राहत, कम हो गए गैस सिलेंडर के दाम

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नि:शुल्क काँवर यात्रा 9 अगस्त को सुल्तानगंज रवाना होंगे

    पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, मुझे गाली देने वालों को भी माफ करना चाहता हूं

    मंडला में रास्ते में खत्म हो गई एंबुलेंस की ऑक्सीजन, मां की गोद में तड़प-तड़प कर निकल गई 21 वर्षीय बेटे की जान

    अगस्त महीने के पहले दिन लोगों को महंगाई से मिली बड़ी राहत, कम हो गए गैस सिलेंडर के दाम

    कॉमनवेल्थ गेम्स में हर्ष सिंह ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज़ को हराकर जीता स्वर्ण

    असम में बाढ़ के बीच भव्य आयोजन से बचें, बीसीसीआई ने असम क्रिकेट संघ से की अपील

    आंदोलन की संस्कृति: अधिकार के साथ उत्तरदायित्व भी जरूरी

    शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार: आंदोलन की संस्कृति में उत्तरदायित्व भी आवश्यक

    पॉलीमर नोटों का फील्ड ट्रायल: भारतीय रिजर्व बैंक की नई पहल

    लोकसभा की कार्यवाही बार-बार हंगामे की भेंट चढ़ रही, समाधान की जरूरत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.