Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अगस्त महीने के पहले दिन लोगों को महंगाई से मिली बड़ी राहत, कम हो गए गैस सिलेंडर के दाम
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    अगस्त महीने के पहले दिन लोगों को महंगाई से मिली बड़ी राहत, कम हो गए गैस सिलेंडर के दाम

    News DeskBy News DeskAugust 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. अगस्त महीने की शुरुआत हो गई है और महीने के पहले दिन ही लोगों को काफी राहत मिली है. तेल कंपनियों ने शनिवार 1 अगस्त को गैस सिलेंडर के दामों को अपडेट कर दिया है. ताजा जानकारी के मुताबिक ऑयल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपये से अधिक की कमी की है. सभी शहरों में नए दाम आज से लागू हो गए हैं.

    बता दें, सभी तेल कंपनियों ने शनिवार सुबह 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों को संशोधित किया. मेट्रो शहर कोलकाता में कमर्शियल गैस के दाम 209 रुपये तक कम हुए हैं. वहीं, देश की राजधानी नई दिल्ली में यही सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हुआ है.

    राजधानी दिल्ली के जानें नए दाम

    तेल कंपनियों ने पिछले महीने जुलाई में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए थे. आज शनिवार से नई दिल्ली में 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें 2728 रुपये हो गई है. वहीं, कोलकाता में इस सिलेंडर के नए दाम 2872.50 रुपये हो गए हैं.

    जुलाई महीने में भी मिली थी राहत

    इससे पहले जुलाई महीने में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर सस्ता हुआ था. कंपनियों ने करीब 183 रुपये से ज्यादा की कटौती की थी. उसके बाद 19 किग्रा. वाले सिलेंडर के नए दाम 2,930 रुपये हो गए थे. वहीं, कोलकाता में इसी सिलेंडर के दाम 3,255.50 रुपये से कम होकर 3,081 रुपये रह गई थी. कमर्शियल एलपीजी रेट में कटौती के अलावा, ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 5 किग्रा. वाले फ्री ट्रेड रुक्कत्र (स्नञ्जरु) सिलेंडर की कीमत भी 13 रुपये कम कर दी है. सूत्रों ने बताया कि बदलाव के बाद, दिल्ली में 5 किग्रा, वाले फ्री ट्रेड सिलेंडर की रिटेल कीमत अब 808.50 रुपये हो गई है.

    कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में यह नई कमी हाल के महीनों में कीमतों में हुए कई बदलावों के बाद आई है. इससे पहले, जून में, घरेलू एलपीजी की कीमतों में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि दिल्ली में 14.2 केजी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई थी. वेस्ट एशिया में संघर्ष से जुड़े ग्लोबल एनर्जी मार्केट में रुकावटों के बाद, तेल कंपनियों ने 7 मार्च को भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी. कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव उन सेक्टर के लिए जरूरी है जो ऐसे सिलेंडर पर बहुत ज्यादा निर्भर हैं, जैसे खाने की जगहें, केटरिंग सर्विस और छोटे बिजऩेस, क्योंकि फ्यूल उनकी ऑपरेटिंग कॉस्ट का एक बड़ा हिस्सा होता है.

    जानें घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

    तेल कंपनियों ने सिर्फ 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए हैं. वहीं, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम यथावत हैं. इसकी कीमतों में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है. बता दें, 14 किग्रा. वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 7 जून से स्थिर बने हुए हैं. राजधानी नई दिल्ली में इस सिलेंडर के दाम 942 रुपये हैं. वहीं कोलकाता में यही सिलेंडर 968 रुपये में मिल रहा है. मायानगरी मुंबई में इस सिलेंडर की कीमत 941.50 बनी हुई है. चेन्नई में 14 किग्रा. वाले सिलेंडर की कीमतें 957.50 रुपये हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकॉमनवेल्थ गेम्स में हर्ष सिंह ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज़ को हराकर जीता स्वर्ण
    Next Article मंडला में रास्ते में खत्म हो गई एंबुलेंस की ऑक्सीजन, मां की गोद में तड़प-तड़प कर निकल गई 21 वर्षीय बेटे की जान

    Related Posts

    नि:शुल्क काँवर यात्रा 9 अगस्त को सुल्तानगंज रवाना होंगे

    August 1, 2026

    पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, मुझे गाली देने वालों को भी माफ करना चाहता हूं

    August 1, 2026

    मंडला में रास्ते में खत्म हो गई एंबुलेंस की ऑक्सीजन, मां की गोद में तड़प-तड़प कर निकल गई 21 वर्षीय बेटे की जान

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नि:शुल्क काँवर यात्रा 9 अगस्त को सुल्तानगंज रवाना होंगे

    पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर डाला वीडियो, मुझे गाली देने वालों को भी माफ करना चाहता हूं

    मंडला में रास्ते में खत्म हो गई एंबुलेंस की ऑक्सीजन, मां की गोद में तड़प-तड़प कर निकल गई 21 वर्षीय बेटे की जान

    अगस्त महीने के पहले दिन लोगों को महंगाई से मिली बड़ी राहत, कम हो गए गैस सिलेंडर के दाम

    कॉमनवेल्थ गेम्स में हर्ष सिंह ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ कैट्ज़ को हराकर जीता स्वर्ण

    असम में बाढ़ के बीच भव्य आयोजन से बचें, बीसीसीआई ने असम क्रिकेट संघ से की अपील

    आंदोलन की संस्कृति: अधिकार के साथ उत्तरदायित्व भी जरूरी

    शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार: आंदोलन की संस्कृति में उत्तरदायित्व भी आवश्यक

    पॉलीमर नोटों का फील्ड ट्रायल: भारतीय रिजर्व बैंक की नई पहल

    लोकसभा की कार्यवाही बार-बार हंगामे की भेंट चढ़ रही, समाधान की जरूरत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.