Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी: ग्वालियर में 3 ATM मशीन तोड़कर चोरों ने उड़ाए 43.68 लाख रुपए, गैस कटर से काट दी कैश ट्रे
    Breaking News Headlines

    एमपी: ग्वालियर में 3 ATM मशीन तोड़कर चोरों ने उड़ाए 43.68 लाख रुपए, गैस कटर से काट दी कैश ट्रे

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 22, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. चोरों ने तीन अलग-अलग एटीएम तोड़कर 43.68 लाख रुपयों पर हाथ साफ कर लिया. यह घटना रविवार रात को हुई. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान कर तलाश में जुट गई है. पुलिस के मुताबिक रविवार रात को चोरों के गैंग ने तीन अलग-अलग इलाकों में बैंक के एटीएम को तोड़ दिया. खबर के मुताबिक बदमाशों ने दो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एक सेंट्रल बैंक के एटीएम को निशाना बनाया.

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चोरों ने एटीएम काटने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल किया. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है. चोरों ने तीनों एटीएम से करीब 43.68 लाख रुपए की चोरी की है. खबर के मुताबिक चोरों ने पड़ाव थाना क्षेत्र के रविनगर के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम मशीन को गैस कटर से काट कर करीब 17 लाख रुपए उड़ा लिए.

    दूसरी चोरी ग्वालियर थाना क्षेत्र के सेवा नगर के पास हुई. यहां भी स्टेट बैंक के एटीएम को काटकर करीब 13 लाख रुपए चोरों ने उड़ा लिए. तीसरा एटीएम डीडी नगर पुलिस चौकी के पास हुई. वहां के एटीएम को तोड़कर चोरों ने करीब 13 लाख 68 हजार रुपए पर हाथ साफ कर लिया. एटीएम मशीन से चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं पुलिस अब चोरों की तलाश में जुट गई है. चोरों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. हालांकि अब तक चोरों का कुछ भी पता नहीं चल सका है.

    बदमाशों ने ग्वालियर के तीन अलग-अलग एटीएम मशीनों को निशाना बनाया है. स्टेट बैंक और सेंट्रल बैंक के एटीएम मशीनों को गैस कटर से काटकर चोरों ने 43 लाख से ज्यादा रुपयों पर हाथ साफ कर लिया. इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है वहीं पुलिस की व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. हालांकि पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13 हजार 405 केस दर्ज, 235 लोगों की मौत
    Next Article लव जिहाद के निकाह को इस्लाम की इजाजत नहीं, ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड ने काजियों को लिखा खत

    Related Posts

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    June 7, 2026

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.