Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अचानक 8 किमी तक एंबुलेंस के पीछे दौड़ती रही घोड़ी, यह है बेजुबान रिश्ते की कहानी
    Headlines

    अचानक 8 किमी तक एंबुलेंस के पीछे दौड़ती रही घोड़ी, यह है बेजुबान रिश्ते की कहानी

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उदयपुर. सड़क पर एक गाड़ी के पीछे दौड़ रही इस घोड़ी को देखिए. आम तौर पर घोड़े यूं किसी गाड़ी के पीछे नहीं भागते. लेकिन इस घोड़ी के ऐसा करने के पीछे एक बेहद प्यार भरी कहानी है.

    मामला राजस्थान के उदयपुर शहर का है. एनिमल एड संस्था को सूचना मिली कि हरिदास जी की मगरी इलाके में एक घोड़ी काफी बीमार है. संस्था के दो लोग एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक घोड़ी सड़क पर पड़ी है, जो खड़ी तक नहीं हो पा रही थी. उसने खाना-पीना भी छोड़ रखा था. संस्था के लोगों ने तुरंत घोड़ी को एंबुलेंस में शिफ्ट किया और इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाने लगे.
    जैसे ही बीमार घोड़ी को लेकर एंबुलेंस चली, उसके पास ही मौजूद दूसरी घोड़ी ने उसके पीछे दौडऩा शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि ये बीमार घोड़ी की बहन थी और शायद इस आशंका से डर गई थी कि आखिर ये लोग उसकी बीमार बहन को कहां ले जा रहे हैं. ये घोड़ी 8 किलोमीटर तक एंबुलेंस का पीछा करती रही. इस बीच जब ड्राइवर की नजर इस घोड़ी पर पड़ी तो उसने एंबुलेंस की स्पीड थोड़ी कम कर दी. इस दौरान किसी ने एंबलेंस के पीछे भागती इस घोड़ी का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

    अपनी बहन के पीछे पीछे ये घोड़ी भी एनिमल एड संस्था के अस्पताल पहुंच गई. दो बहनों के बीच में ऐसे अटूट प्यार का संस्था ने भी सम्मान किया और अब दोनों को साथ में रखा गया है. बीमार घोड़ी का इलाज शुरू कर दिया गया है. संस्था के मुताबिक, मौके पर दोनों घोड़ी लावारिस पड़ी थीं. उनके मालिक का अभी तक पता नहीं चल सका है. इंताजर किया जा रहा है कि शायद इनका मालिक संस्था से संपर्क करेगा. इंसान और बेजुबान जानवरों के बीच प्यार के कई किस्से लोग सुनते देखते रहे हैं लेकिन दो बेजुबानों के बीच ऐसा लगाव कम ही देखने को मिलता है. शायद यही वजह है कि लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleRTI Act के अधीन आएंगे मदरसे, गुरुकुल, वैदिक स्कूल? PIL पर हाईकोर्ट ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजा नोटिस
    Next Article देश में घटे कोरोना मामले, 15 हजार से नीचे, तीसरी लहर में 49 दिन बाद सक्रिय केस भी दो लाख से कम हुए

    Related Posts

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    November 12, 2026

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    November 12, 2026

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    FastPay Casino: Short, Sharp Sessions and the Mobile Habit That Sticks

    त्याग की आड़ में सत्ता का मोह या वास्तव में राजनीतिक नैतिकता?

    क्या डिजिटल निर्भरता देश की नई कमजोरी बन रही है?

    पन्नू प्रकरण में समन से संप्रभुता तक उठे गंभीर सवाल

    यूसीआईएल में 23 अधिकारियों का तबादला, प्रवीण पाल और राजेश यादव सूची से बाहर; कर्मचारियों ने उठाए सवाल

    20 नवंबर को होगा रामार्चा पूजन, 21 को मणिमेला मैदान में बंटेगा प्रसाद

    VulkanSpiele mit über 6000 Spielen und 79 Providern im Überblick

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.