Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुरक्षाबलों ने नाकाम की बड़ी आतंकी साजिश, ड्रोन से भेजे गए हथियार और विस्फोटक किए बरामद
    Breaking News Headlines

    सुरक्षाबलों ने नाकाम की बड़ी आतंकी साजिश, ड्रोन से भेजे गए हथियार और विस्फोटक किए बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 25, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्‍ली. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है. दरअसल सुरक्षा बलों को जानकारी मिली थी कि लश्कर ए तैयबा, टीआरएफ जैसे पाकिस्तान आतंकी संगठन आईएसआईएस के इशारे पर ड्रोन के जरिए बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद भेजने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक ये हथियार आरएस पुरा अरनिया इलाके में भेजे जाने वाले थे.

    इसी जानकारी के आधार स्पेशल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया. स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अरनिया इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और ड्रोन के जरिए गिराए गए हथियारों के तीन बक्से अरनिया के त्रेवा गांव से बरामद किए. जानकारी के मुताबिक ये तीनों बक्से ड्रोन के जरिए रात में गिराए गए थे.
    सुरक्षाबलों द्वारा बरामद की गई चीजों में 3 डेटोनेटर, 3 रिमोट नियंत्रित आईईडी, 3 बोतलें विस्फोटक, 1 बंडल कॉर्डटेक्स वायर, 2 टाइमर आईईडी, 1पिस्टल, 2 मैगजीन, 6 ग्रेनेड और 70 राउंड शामिल हैं. बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए जाने के बाद माना जा रहा है आतंकी किसी बड़े हमले की योजना बना रहे थे.

    इससे पहले डोडा जिले में भी सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी थी जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का एक संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किया गया था. अधिकारियों ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल , राष्ट्रीय रायफल्स और पुलिस के संयुक्त तलाश दल ने सजन-बजारनी गांव के निवासी आदिल इकबाल बट को ठठरी में शनिवार को वाहनों की जांच के दौरान पकड़ा.

    उन्होंने ये भी बताया कि संदिग्ध आतंकवादी के पास से एक पिस्तौल, दो मैगजीन और कुछ गोलियां बरामद की गईं थी. उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि इस समय पाकिस्तान से सक्रिय डोडा का आतंकवादी मोहम्मद अमीन उर्फ ‘मुजामिल’ उर्फ ‘हारून’ उर्फ ‘उमर’ गिरफ्तार किए गए बट का आका है. उन्होंने कहा कि पुलिस थाना ठठरी में कानून की प्रासंगिक धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे जांच की जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब डॉक्टरों ने ममता सरकार को घेरा, चरक शपथ और तबादले नीति का किया विरोध
    Next Article छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर नक्सलियों ने मचाया उत्पात, 7 गाड़ियों में लगाई आग, मजदूरों को भी बनाया बंधक

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.