Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीजेपी को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ा झटका, रीट धांधली में नहीं होगी CBI जांच
    Breaking News Headlines

    बीजेपी को राजस्थान हाईकोर्ट से बड़ा झटका, रीट धांधली में नहीं होगी CBI जांच

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जयपुर. राजस्थान की सबसे बड़ी शिक्षक भर्ती परीक्षा रीट में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. राजस्थान हाईकोर्ट ने रीट पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने आदेश दिया है कि यह मामला रसूखदार लोगों से जुड़ा हुआ है ऐसे में राज्य की जांच एजेंसी एसओजी ही हाईकोर्ट की निगरानी में जांच करे. चीफ जस्टिस अकील कुरैशी और जस्टिस सुदेश बंसल की डिविजनल बेंच ने एबीवीपी की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है. इसके अलावा कोर्ट ने एसओजी के अफसरों को 4 हफ्ते में रीट मामले में जांच की प्रगति रिपोर्ट पेश करने के आदेश भी दिए हैं.

    वहीं कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी कहा है कि अगर कोर्ट जांच रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं होता है तो आने वाले समय में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम का भी गठन किया जा सकता है. कोर्ट ने मौजूदा जांच की परिस्थितियों को देखते हुए इस मामले में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं मानी है. कोर्ट ने कहा कि SOG की जांच फिलहाल संतुष्टि पूर्ण है ऐसे में CBI जांच और उसकी दखल की जरूरत नहीं है. बता दें कि रीट मामले में सीबीआई जांच की मांग काफी समय से विपक्षी दल बीजेपी कर रहा है जिसको लेकर सड़क से विधानसभा तक कई बार प्रदर्शन भी हुए हैं ऐसे में राजस्थान हाईकोर्ट का फैसला उसके लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है.
    वहीं हाईकोर्ट ने रीट अभ्यर्थी मधु नागर और भागचंद शर्मा की याचिकाओं को भी एबीवीपी के साथ ही केस में शामिल कर लिया है जिस पर सुनवाई अब 6 अप्रैल को होगी. वहीं याचिका में कहा गया था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद राजीव गांधी स्टडी सर्किल के मुखिया हैं और वह राजस्थान के गृहमंत्री भी हैं ऐसे में SOG जांच से उनके हितों का टकराव हो सकता है.

    इधर राज्य सरकार 62 हजार पदों के साथ रीट भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 और 24 जुलाई को करने जा रही है जिसको लेकर बुधवार को सीएम गहलोत ने विधानसभा में बजट भाषण में रीट परीक्षा के जुलाई में होने की घोषणा की जिसके बाद बुधवार को ही शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने देर रात 23 और 24 जुलाई को रीट परीक्षा आयोजन करने का ऐलान किया. शिक्षा मंत्री की घोषणा के बाद राज्य के लाखों अभ्यर्थियों ने राहत की सांस ली है. वहीं गहलोत के मुताबिक रीट परीक्षा में पुराने परीक्षार्थियों से आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा और सभी सुविधाएं पहले की तरह ही रहेंगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकोरोना काल में हेमंत सोरेन सरकार की पूरे देश में खूब तारीफ हुई थी तो बड़ी भूमिका स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की थी
    Next Article जामताड़ा में तूफान के चलते नदी में पलटी नाव, 5 और किए रेस्क्यू, 12 लोग अभी भी लापता

    Related Posts

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    June 7, 2026

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.