Author: Devanand Singh

भुक्तभोगी गंगा प्रसाद सिंह के साथ भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगों पोस्ट ऑफिस में किया प्रदर्शन एवं मानगो थाने में दर्ज करवाया मुकदमा । विकास सिंह ने कहा अब लोग किसके ऊपर करेंगे भरोसा सरकारी पोस्ट ऑफिस में 5 किलो 500 ग्राम का पैकेट हुआ 1 किलो 200 ग्राम। मानगो सुभाष कॉलोनी के रहने वाले गंगा प्रसाद सिंह के बेटे की शादी अगले माह होना तय हुआ है गंगा प्रसाद सिंह की बेटी दिल्ली में रहती है दिल्ली में उनकी बेटी ने अपने भाई के विवाह के लिए पांच कीमती बनारसी साड़ी जिसका लागत लगभग ₹20000 है खरीदा ।…

Read More

मास्को. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने ‘जपोरिजिया परमाणु संयंत्र’ में आग लगने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बातचीत की और रूस से प्रभावित क्षेत्र में अपनी सैन्य गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने तथा आपात बचाव दल को वहां जाने की अनुमति देने की मांग की है. यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र के प्रवक्ता ने बातया है कि दक्षिणी यूक्रेन के एनेर्होदर शहर में रूस के ऊर्जा संयंत्र पर हमला करने के बाद प्रतिष्ठान में आग लग गयी है. व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा, ‘ राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के…

Read More

नई दिल्ली. आप अगर देश की राजधानी दिल्ली में रहते हैं और आपकी उम्र 25 साल से अधिक है तो आप अपने घर में 9 लीटर देशी-विदेशी शराब और 18 लीटर बीयर रख सकते हैं. उच्च न्यायालय ने एक व्यक्ति के खिलाफ शराब और बीयर के अवैध भंडारण के आरोप में दर्ज मुकदमे को रद्द करते हुए यह फैसला दिया है. जस्टिस सुब्रमण्यम प्रसाद ने अपने फैसले में कहा है कि 25 साल से अधिक उम्र का व्यक्ति नौ लीटर देशी-विदेशी शराब यानी व्हिस्की, वोदका, जिन, रम और 18 लीटर बीयर यानी वाइन और एल्कोहॉल रख सकता है. उन्होंने अवजीत…

Read More

भागलपुर. भागलपुर जिले के तातारपुर पुलिस थाना क्षेत्र में विस्फोट होने से 7 लोगों की मौत हो गई है और करीब 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. ज़िलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने बताया, “इस घटना से 2-3 घरों को नुकसान पहुंचा है. प्रथम दृष्टया पता चला है कि पूरा परिवार पटाखे बनाने का काम करता था. मामले की जांच की जा है.” पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि काजवलीचक के एक घर में करीब 11.45 रात जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा इलाका दहल गया. धमाका इतना जोरदार था कि दो मंजिला घर भरभरा कर गिर गया तथा आसपास…

Read More

केप केनवेरल (अमेरिका). चंद्रमा से 5,800 मील प्रति घंटे की रफ्तार से तीन टन अंतरिक्ष कचरा टकराने वाला है. यह टक्कर इतनी भीषण होगी कि इससे एक इतना बड़ा गड्ढा बन जाएगा जिसमें ट्रैक्टर ट्रेलर जैसे कई वाहन समा सकते हैं. यह कचरा एक रॉकेट का अवशेष है जो आज 5,800 मील प्रति घंटे (9,300 किलोमीटर प्रति घंटे) की रफ्तार से चंद्रमा के उस सूदूर स्थान से टकराएगा जहां दूरबीन की नजर नहीं पहुंचती. उपग्रह तस्वीरों की मदद से टक्कर से होने वाले प्रभाव की पुष्टि करने में कई सप्ताह या कई महीने का समय लग सकता है. विशेषज्ञों ने…

Read More

जयपुर. राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) अधिकारियों द्वारा जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पिछले महीने 19 फरवरी को शारजहां से एअर अरेबिया के विमान से आई सूडान की महिला नागरिक के शरीर से 88 कैप्सूल में रखी गई 862 ग्राम हेरोइन मिली. जब्त हेरोइन की कीमत छह करोड़ रुपये आंकी गई है. महिला को बुधवार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. निदेशालय के सूत्रों के अनुसार राजस्थान में इस तरह की यह पहली बड़ी कार्रवाई है जिसमें महिला के शरीर में कैप्सूल के जरिये छिपाई गई इतनी बड़ी मात्रा में हेरोईन पकड़ी गई है. उन्होंने बताया कि…

Read More

नई दिल्‍ली. देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के मामलों में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6 हजार 396 नए केस सामने आए हैं और 201 लोगों की मौत हो गई. कल 6 हजार 561 मामले और 142 मौतें दर्ज की गई थीं. यानी कल की तुलना में आज मामले घटे हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 13 हजार 450 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या…

Read More

नियोन. प्रोफेशनल फुटबॉल खिलाड़ियों की संस्था फिफप्रो के महासचिव योनास बेयर होफमैन ने खुलासा किया कि यूक्रेन पर रूस के सैन्य हमले में देश के दो फुटबॉल खिलाड़ी मारे गए. कथित तौर पर 21 साल के विताली सेपिलो और 25 साल के दमित्रो मार्टिनेको ने युद्ध में अपनी जान गंवाई और वे युद्ध में जाने गंवाने वाले पहले फुटबॉल खिलाड़ी हैं. फिफप्रो ने बयान में कहा, ‘हमारी संवेदनाएं इस युद्ध में कथित तौर पर जान गंवाने वाले पहले फुटबॉलरों यूक्रेन के युवा फुटबॉल खिलाड़ियों विताली सेपिलो और दमित्रो मार्टिनेको के परिवार, मित्रों और टीम के साथियों के साथ हैं.’ बेयर…

Read More

देवानंद सिंह झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार ने गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए 1.01 लाख करोड़ का बजट पेश किया। बजट गठबंधन सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने पेश किया। सरकार ने बजट में सभी क्षेत्रों का विशेष ध्यान रखा है। इस बजट में पूंजीगत व्यय में 59 प्रतिशत की वृद्धि करने का प्रस्ताव है। इससे पहले हेमंत सोरेन सरकार ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 91 हजार 277 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। गुरुवार को बजट पेश होने से पहले झारखंड विधानसभा में हंगामा भी देखने को मिला। दोपहर 12 बजे तक…

Read More

नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने छऊ नृत्य द्वारा टाटा साहब को दी अनोखी श्रद्धांजलि भारतीय औद्योगिक क्रांति के जनक और टाटा समूह के संस्थापक जेएन टाटा की जयंती की संध्या पर नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित किया। फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी के संयोजन में स्थानीय कलाकारों ने बिष्टुपुर पोस्टल पार्क के समक्ष छऊ नृत्य के द्वारा टाटा साहब के कृतित्वों और व्यक्तित्व की महिमा को दर्शाया। छऊ नृत्य से आकर्षित होकर काफ़ी संख्या में लोग जुटे। यह आयोजन बेहद ही अल्प समय में निर्धारित कर आयोजित की गई। हालांकि छऊ नृत्य के मार्फ़त श्रद्धासुमन अर्पित करने के…

Read More