Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने छऊ नृत्य द्वारा टाटा साहब को दी अनोखी श्रद्धांजलि
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति शिक्षा

    नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने छऊ नृत्य द्वारा टाटा साहब को दी अनोखी श्रद्धांजलि

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 3, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने छऊ नृत्य द्वारा टाटा साहब को दी अनोखी श्रद्धांजलि

    भारतीय औद्योगिक क्रांति के जनक और टाटा समूह के संस्थापक जेएन टाटा की जयंती की संध्या पर नाम्या स्माइल फाउंडेशन ने अनोखी श्रद्धांजलि अर्पित किया। फाउंडेशन के संस्थापक कुणाल षाड़ंगी के संयोजन में स्थानीय कलाकारों ने बिष्टुपुर पोस्टल पार्क के समक्ष छऊ नृत्य के द्वारा टाटा साहब के कृतित्वों और व्यक्तित्व की महिमा को दर्शाया। छऊ नृत्य से आकर्षित होकर काफ़ी संख्या में लोग जुटे। यह आयोजन बेहद ही अल्प समय में निर्धारित कर आयोजित की गई। हालांकि छऊ नृत्य के मार्फ़त श्रद्धासुमन अर्पित करने के अनूठे प्रयास की प्रशंसा हो रही है। इधर इससे पूर्व नाम्या स्माइल फाउंडेशन के सदस्यों ने कुणाल षाड़ंगी के नेतृत्व में जेएन टाटा साहब को पुष्प अर्पित कर याद किया। नाम्या फाउंडेशन के सदस्य इस दौरान हाथों में प्लेकार्ड थामे टाटा साहब को याद कर रहे थें। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि टाटा साहब के योगदानों का समूचा देश कृतज्ञ है। वहीं हम जमशेदपुर के लोग विशेष तौर पर आभारी रहेंगे क्योंकि लौहनगरी में टाटा कंपनी की स्थापना से लाखों-करोड़ों लोग अबतक लाभांवित हुए हैं। मौके पर विशेष रूप से विमल बैठा, पूर्णेन्दु पात्रा, निधि केडिया, अक्षरा आलोक, निकिता मेहता, गर्विता टॉंक, चिन्मयी पात्रा, शिवांगी आलोक सहित अन्य मौजूद थें।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमएलसी चुनाव को लेकर लगा आचार संहिता
    Next Article सड़क हादसे में बीटेक के छात्र की मौत

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.