Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. कोरोना महामारी के नए मामलों में लगातार कमी देखने को मिल रही है. सोमवार के मुकाबले कोरोना के नए मामलों में करीब 14 फीसदी की कमी आई है. पिछले 24 घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस के 6 हजार 915 नए मामले आए जबकि 180 लोगों की मौत हो गई. हालांकि, इस दौरान कोरोना से 16 हजार 864 लोग ठीक हुए हैं. इसके बाद देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4 करोड़ 29 लाख 31 हजार 45 हो गई है. जबकि इस महामारी से अब तक 5 लाख 14 हजार 23 लोगों ने अपनी…

Read More

हिट एंड रन मोटर दुर्घटना योजना के पीड़ितों को मुआवजा, 2022 के लिए भरत सिंह ने नरेंद्र मोदी और नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया जमशेदपुर 28 फरवरी – परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा रविवार को हिट एंड रन मोटर दुर्घटना योजना के पीड़ितों को मुआवजा, 2022 का एक अधिसूचना जारी किया गया! जिसमें सड़क हादसों में मरने एवं घायल होने वाले लोगों को मिलने वाले मुआवजा राशि को बढ़ाने का कार्य किया गया है! जिस पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह समाजसेवी भरत सिंह ने इस योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री…

Read More

पूर्वी सिंहभूम जिले के नए उपायुक्त जाधव विजया नारायण राव ने  पूर्व उपायुक्त सूरज कुमार से पदभार ग्रहण किया जिले में निष्ठा पूर्वक कार्यों   को करने का भरोसा दिलाया पूर्वी सिंहभूम जिले के नए उपायुक्त के पद पर जाधव विजया नारायण राव ने सोमवार को पूर्व उपायुक्त सूरज कुमार से पदभार ग्रहण किया , इस दौरान नए उपायुक्त जाधव विजया नारायण राव ने जिले में निष्ठा पूर्वक कार्यों को वहन करने का भरोसा दिलाया । जिले के पूर्व उपायुक्त सूरज कुमार ने इस दौरान उपायुक्त कार्यालय में फूलों का गुलदस्ता देकर नए उपायुक्त का स्वागत किया जिसके बाद विधिवत…

Read More

नई दिल्ली. किसी कंपनी के खिलाफ टेलीकॉम सेवाओं में खामी को लेकर ग्राहक सीधे कंज्यूमर फोरम में अपनी शिकायत लेकर जा सकते हैं. सुप्रीम कोर्ट ने यह व्यवस्था दी है. न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की पीठ ने कहा कि भारतीय टेलीग्राफ अधिनियम, 1885 के तहत मध्यस्थता उपाय की प्रकृति सांविधिक है, अत: ऐसे मामले उपभोक्ता मंच के अधिकार क्षेत्र के दायरे से बाहर नहीं होंगे. पीठ ने कहा कि उपभोक्ता मध्यस्थता उपाय का रास्ता अपनाना चाहता है, तो इसकी अनुमति है लेकिन कानून के तहत ऐसा करना अनिवार्य नहीं है. उसने आगे कहा कि…

Read More

नई दिल्ली. मणिपुर में पहले चरण का वोटिंग शुरू हो गया है. आज 38 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं जिनमें 138 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. इस फेज में मुख्यमंत्री एन वीरेन सिंह हिंगांग से से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि डिप्टी सीएम युमनाम जॉयकुमार सिंह उरीपोक से चुनाव लड़ रहे हैं और विधानसभा के अध्यक्ष वाई खेमचंद सिंह सिंगजामेई से किस्मत आजमा रहे हैं. दूसरी तरफ नम्बोल से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एन लोकेश सिंह मैदान में हैं. विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 173 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, इनमें 15 महिलाएं हैं. मणिपुर के…

Read More

गुरुग्राम. हरियाणा की मनोहर लाल खट्टर सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से अपना एक तिहाई हिस्सा हटाने की मांग की है. इसे लेकर NCR योजना बोर्ड को पत्र लिखा है. मनोहर लाल खट्टर सरकार ने इसके पीछे दलील देते हुए कहा कि यह हमें लाभ पहुंचाने की बजाय नुकसान दे रहा है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि योजना बोर्ड ने हरियाणा के इस अनुरोध को स्वीकार भी कर लिया है. सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि वे मंगलवार को होने वाली एनसीआर योजना बोर्ड की अगली बैठक में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्यमंत्री हरदीप पुरी…

Read More

वाराणसी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर पूजा-अर्चना की. बाबा विश्वनाथ की विधि विधान से पूजा के बाद पीएम मोदी ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के समय हमारी मृत्यु की कामना भी की गई थी. उन्होंने कहा कि हमने देखा है कि भारतीय राजनीति में लोग कितना नीचे गिरे हैं, लेकिन जब काशी में मेरी मृत्यु के लिए प्रार्थना की गई, तो मुझे खुशी हुई. इसका मतलब यह हुआ कि मेरी मृत्यु तक न तो मैं काशी छोडूंगा और न ही यहां के लोग…

Read More

धार. मध्य प्रदेश के धार जिले में रविवार को जबरदस्त सड़क हादसा हो गया. यहां बाइक को बचाने के चक्कर में एक बोलेरो बेकाबू हो गई. बोलेरो के ड्राइवर ने जैसे ही ब्रेक मारे वह पलट गई. गाड़ी इतनी तेज रफ्तार में थी कि 5 सेकंड में 7 बार पलट गई. गाड़ी पलटी खाते-खाते सामने से आ रहे बाइक सवारों से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि एक युवक उछल कर करीब 12 फीट दूर जा गिरा. इस हादसे में बोलेरो में सवार दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में…

Read More

नई दिल्ली. यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ा युद्ध दिन-ब-दिन भयावह रूप लेता जा रहा है. स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने परमाणु हथियारों को तैयार रखने तक का आदेश दे दिया है. ऐसे में यूक्रेन से बड़ी संख्या में लोग पलायन कर रहे हैं और पड़ोसी देशों में शरण ले रहे हैं. वहीं, भारत सरकार भी यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों की सुरक्षित निकासी का अभियान तेजी से चला रही है. कीव से अब तक 1100 से ज्यादा भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी हो चुकी है. हालांकि अभी-भी बड़ी संख्या में नागरिक वहां…

Read More

गुरुग्राम. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम जिले एक सीएनजी फिलिंग स्टेशन के तीन कर्मचारियों की हत्या कर दी गई. यह मामला शहर के सेक्टर 31 स्थित एक सीएनजी पंप का है.यह पंप दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर मौजूद है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि यह वारदात सुबह करीब 3 बजे की है. उसका कहना है कि घटनास्थल से कोई भी पैसा गायब नहीं मिला है. गुरुग्राम ईस्ट के डीसीपी वीरेंद्र विज ने बताया कि सीएनजी पंप के तीन कर्मचारियों की हत्या कर दी गई. यह पंप दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस वे पर…

Read More