Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली से चली बनारसी साड़ी मानगो पहुंचते ही हो गई घर पोछने का कपड़ा
    Headlines झारखंड

    दिल्ली से चली बनारसी साड़ी मानगो पहुंचते ही हो गई घर पोछने का कपड़ा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भुक्तभोगी गंगा प्रसाद सिंह के साथ भाजपा नेता विकास सिंह ने मानगों पोस्ट ऑफिस में किया प्रदर्शन एवं मानगो थाने में दर्ज करवाया मुकदमा । विकास सिंह ने कहा अब लोग किसके ऊपर करेंगे भरोसा सरकारी पोस्ट ऑफिस में 5 किलो 500 ग्राम का पैकेट हुआ 1 किलो 200 ग्राम। मानगो सुभाष कॉलोनी के रहने वाले गंगा प्रसाद सिंह के बेटे की शादी अगले माह होना तय हुआ है गंगा प्रसाद सिंह की बेटी दिल्ली में रहती है दिल्ली में उनकी बेटी ने अपने भाई के विवाह के लिए पांच कीमती बनारसी साड़ी जिसका लागत लगभग ₹20000 है खरीदा । बेटी के घर में तय हुआ कि हम लोग प्राइवेट कोरियर के ऊपर भरोसा नहीं करेंगे समान कीमती है इसलिए हम लोग इसे इंडियन पोस्ट ऑफिस के माध्यम से मानगो, जमशेदपुर भेजेंगे । गंगा प्रसाद सिंह की बेटी और दामाद ने दिल्ली के पोस्ट ऑफिस से 5 किलो 500 ग्राम का पैकेट जमशेदपुर के लिए सरकारी राशि जमा कर भेजा । पूरा परिवार उस पार्सल का ट्रैकिंग ऑनलाइन कर रहा था । जब मानगो पोस्ट ऑफिस में पैकेट पहुंचा तो गंगा प्रसाद सिंह बार-बार पोस्टमैन को पैकेट घर में डिलीवरी करने की बात कर रहे थे तीन दिन तक जब पोस्टमैन घर में पैकेट डिलीवरी नहीं किया तो स्वयं गंगा प्रसाद सिंह पोस्ट ऑफिस जाकर पैकेट को प्राप्त किया । 5 किलो 500 ग्राम का पैकेट 1 किलो 200 ग्राम का हो गया जब घर जाकर पैकेट खोला गया तो उसमें बनारसी साड़ियां गायब थी उसके बदले रद्दी फटे पुराने घर पोछा लगाने वाला कपड़ा पैकेट में भरा हुआ था । गंगा प्रसाद सिंह मानगो पोस्ट ऑफिस में जाकर जब मामले की जानकारी दिया तो मौके में मौजूद पोस्टमास्टर ने कहा कि यहां कोई सुनवाई नहीं होगी आप जाकर ऑनलाइन कंप्लेंन दर्ज कराइए और उनके साथ बदसलूकी करते हुए उन्हें पोस्ट ऑफिस से बाहर कर दिया गया । गंगा प्रसाद सिंह ने पूरे मामले की जानकारी भाजपा नेता विकास सिंह को दिया भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि चोरी और सीनाजोरी दोनों एक साथ नहीं चलेगी विकास सिंह दलबल के साथ मानगो पोस्ट ऑफिस पहुंचे पहुंच करा स्थानीय थाने को भी वहां बुलाया । आश्चर्यजनक कर देने वाली बात यह थी कि आज पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन दोनों ऑफिस से नदारद थे दोनों आज ऑफिस नहीं आए थे हंगामा जब बढ़ने लगा भारत सरकार को बदनाम ना करने का हवाला देकर भाजपा नेता विकास सिंह ने साथियों के साथ जब नारा लगाया तब पोस्ट ऑफिस में मौजूद बड़ा बाबू बाहर आए और मामले की गंभीरता को समझा विकास सिंह ने गंगा प्रसाद सिंह के साथ जाकर मानगो थाना में पोस्ट मास्टर और पोस्टमैन के ऊपर हेरा फेरी का मुकदमा दर्ज करवाया । विकास सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की इकाई को बदनाम करके प्राइवेट सेक्टर के कुरियर को बढ़ावा देने का कार्य पोस्ट ऑफिस में काम कर रहे कुछ लोगों के द्वारा किया जा रहा है पूरे मामले की जानकारी दूरसंचार मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी को दी जाएगी और ऐसी गलत हरकत करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा । मानगो पोस्ट ऑफिस में शिकायत दर्ज करने में रूप से विकास सिंह, गंगा प्रसाद सिंह, अशोक सिंह चौहान प्रोफेसर यू पी सिंह, अशोक गौड , छोटेलाल सिंह,गोविंद राव, अजय लोहार ,जीतू गुप्ता, प्रिंस सिंह, मनोज ओझा ,राम सिंह कुशवाहा, प्यारे लाल शाह , सुदीपा गौतम मुख्य रूप से शामिल थे ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनवविवाहिता का रस्सी से लटका मिला शव
    Next Article अधिकारो के कटौती के विरुद्ध में वार्ड सदस्य संघ जिले के सभी प्रखंड कार्यालय पर देगी धरना

    Related Posts

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    November 12, 2026

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    November 12, 2026

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    November 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    *फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुईं विधायक सविता महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

    सोहराय की उमंग के बीच मौत का कहर, सड़क हादसे में दो युवकों की गई जान

    आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को राष्ट्रीय पहचान मिलना ऐतिहासिक कदम : चम्पाई सोरेन

    ईएलसी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, मतदाता जागरूकता का मिला संदेश

    छठ घाटों के डेंजर जोन में बैरिकेडिंग अनिवार्य, सुरक्षा में नहीं हो चूक : एसपी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.