Author: Devanand Singh

जमशेदपुर में रफ्तार का कहर कुछ एक छात्र की मौत बाइक सवार युवक फरार जमशेदपुर में रफ्तार का कहर कुछ इस कदर देखने को मिला की एक छात्र की मौत हो गई. बारीडीह के जहरटोला के पास एक तेज़ रफ्तार बाइक सवार ने साइकिल से अपने स्कूल जा रहे छात्र को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी की छात्र साइकिल समेत सड़क पर दूर जा गिरा. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार भी सड़क पर गिर गया पर वह बाइक उठाकर मौके से फरार हो गया. इधर स्थानीय लोगों ने छात्र की पहचान करते हुए उसके घर…

Read More

बिजली की चरमराई स्थिति को लेकर भाजपा हुई आंदोलित, पूर्व सीएम रघुवर दास एवं सांसद विद्युत वरण महतो भी उतरे सड़क पर ■ बिजली संकट के लिए राज्य की निष्क्रिय सरकार जिम्मेदार, सीएम हेमंत सोरेन को झारखंडवासी से ज्यादा परिवार की चिंता: रघुवर दास जमशेदपुर। जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में भीषण गर्मी के बीच 15-17 घंटे बिजली की कटौती की वजह से लोग परेशान हैं। इस बिजली कटौती की वजह से न सिर्फ आम जनमानस परेशान हो रहे हैं, बल्कि कई उद्योगों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी खासा असर देखने को मिल रहा है। बिजली की अनियमित आपूर्ति और अघोषित…

Read More

पूर्व सांसद अजय कुमार के द्वारा हिन्दी,हिन्दुओंं व आरएसएस का किया गया अपमान बर्दाश्त नही करूंगा:अरूण सिंह जमशेदपुर दिनांक 30/4/22 को हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरूण सिंह ने बताया कि सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह गोलचक्कर के समीप पूर्व सांसद कांग्रेस के नेता अजय कुमार ने हिंदी मीडियम से पढ़ रहें बच्चो के लिए अपमान जनक बातें लिख पोस्टर लगवा दी है।ये इनकी ओझी और छोटी सोच को दर्शाती है।अपने राजनीतिक मंसूबे में नाकाम होने पर अब इन्होंने राष्ट्र भाषा और उनसे जुड़े संगठनों को निशाना बनाने की ठान ली है।इनके नज़र में अंग्रेज़ी माध्यम से पढ़े बच्चे,IIT,IIM जैसे संस्थानों से…

Read More

1मई को मजदूर दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में इंटक प्रभात फेरी के साथ मजदूरों को सम्मान देगा:राकेश तिवारी झारखंड प्रदेश इंटक के प्रवक्ता राकेश तिवारी ने आज बताया कि कल 1 मई को मजदूर दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में इंटक कहीं श्रमिक सम्मान दिवस के रूप में कहीं प्रभात फेरी निकालकर कहीं सेमिनार आयोजित कर मजदूरों को मजदूर दिवस पर सम्मान देने का काम करेगी उन्होंने बताया कि कोलाहन के सभी कार्यक्रमों में प्रदेश इंटक के अध्यक्ष श्री राकेश्वर पांडे सम्मिलित होगे कई कार्यक्रमों में राज्य के श्रम मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता…

Read More

पोस्टर हटवाने से बेहतर होगा, भाजपा-आरएसएस अपनी मानसिकता बदलें:डॉ अजय कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद,आईपीएस डॉ अजय कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की भाजपा-आरएसएस अपने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस पार्टी के पोस्टर बैनरों को हटवाने के बजाय अपनी मानसिकता बदलें. आपको बता दें कि कल बारीडीह गोल चक्कर में भाजपा-आरएसएस के कुछ समर्थकों ने डॉ अजय कुमार का बैनर हटा दिया था। डॉ अजय ने कहा कि ऐसा क्यों है कि सभी धार्मिक जुलूसों में, भाजपा, आरएसएस और पीपल फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) जैसे संगठनों में छोटे बच्चे और यहां तक कि गरीब और हिंदी मीडियम स्कूलों में…

Read More

पटियाला. पंजाब के पटियाला में शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद तनाव जारी है। हालात की गंभीरता के मद्देनजर राज्य सरकार ने शहर में अस्थाई रूप से मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद करने का फैसला लिया है। फिलहाल, मामले में 4 FIR दर्ज हो गई हैं। वहीं, हिंसा के विरोध में कई संगठनों ने शहर बंद का आह्वन किया है। पटियाला में खलिस्तान विरोधी रैली के दौरान काली मंदिर के बाहर दो समूहों में झड़प हो गई थी। इस घटना में दो पुलिसकर्मी समेत 4 लोग घायल हो गए थे। पटियाला उपायुक्त ने शहर की जनता से शांति बनाए रखने…

Read More

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को व्यापक बिजली कटौती के मुद्दे को लेकर केंद्र पर तंज करते हुए कहा कि सरकार ने ‘सही समाधान’ ढूंढ़ लिया है, जो यात्री ट्रेन को रद्द करने और कोयला से लदी ट्रेन (मालगाड़ी) चलाने का है। विभिन्न राज्यों में शुक्रवार को बिजली का संकट गहराया रहा। पिछले दिन के सवार्धिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान ने इस मांग को और बढ़ा दिया। विपक्षी दलों ने ताप संयंत्रों में कोयले की कमी के लिए केंद्र को जिम्मेदार ठहराया। इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर होते हुए चिदंबरम ने कहा, ”प्रचुर मात्रा में…

Read More

नई दिल्ली. भारत-नेपाल बॉर्डर के भिखनाठोरी में नो मेंस लैंड पर नेपालियों ने जमीन पर अतिक्रमण कर लिया है। नेपाली क्षेत्र के सीताखोला के पास नो मेंस लैंड पर बैरिकेडिंग कर झंडे लगा दिये गए हैं। नेपाल के पूर्व पीएम केपी ओली ने जुलाई 2020 में बयान दिया था कि भगवान राम का जन्म नेपाल में हुआ था। उन्होंने दावा किया था कि जिस अयोध्या में राम का जन्म हुआ था वह वीरगंज के पश्चिम में स्थित गांव ठोरी है। उन्होंने यहां मंदिर बनवाने की घोषणा भी की थी। इससे ठोरी का सीतखोला सुर्खियों में आ गया। लोग यहां पूजा-पाठ…

Read More

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का संक्रमण एक फिर तेजी फैल रहा है. देश में सबसे ज्यादा नये मामले दिल्ली में सामने आ रहे हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित 1,607 नए मरीज मिले हैं, जबकि देश में कोरोना संक्रमण के 3,688 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि राहत की बात है कि देश में 2,755 लोग कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हुए हैं. इस दौरान 50 लोगों की मौत हुई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में मामलों की संख्या बढ़कर 430,72,176 पर पहुंच चुकी है. इस संक्रमण से…

Read More

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के सत्ता में लौटने के साथ ही अवैध अतिक्रमण और ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ अभियान तेज हो चुका है. इसी के तहत धर्मस्थलों पर तय मानकों का उल्लंघन करने वाले अवैध लाउडस्पीकर को हटवाने की कार्यवाही जारी है. अभी तक अभियान के तहत धर्मस्थलों से 45,773 अवैध लाउडस्पीकर हटवाए जा चुके हैं, जबकि 58 हजार से अधिक लाउडस्पीकर की आवाज कम कराई गई है. एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि राज्य भर के विभिन्न धार्मिक स्थलों से अब तक 45,773 लाउडस्पीकरों को हटाया गया है, जबकि 58,861 लाउडस्पीकरों के ध्वनि स्तर को…

Read More