जमशेदपुर: पुलिस ने सिदगोड़ा शिव सिंह बगान पोस्ट ऑफिस रोड निवासी मनप्रीत पाल सिंह ढिल्लो हत्याकांड मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने अभियुक्त राहुल सिंह, गौरव कुमार गुप्ता, अक्षय सिंह व नवीन सिंह को गिरफ्तार किया है. साथ ही अभियुक्त पुरन चौधरी समेत अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगतार छापामारी कर रही है. परिजन व सिख समाज जिला पुलिस को दो टूक कह चुके हैं की हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद ही शव उठाएंगे. गुरुवार…
Author: Devanand Singh
सरायकेला पॉस्को कोर्ट ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में 12 लोगो को दोषी करार देते हुए सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. पॉस्को कोर्ट के स्पेशल जज अमित शेखर ने सभी आरोपियों को धारा 323, 341, 342, 354, 354(a), 354(b), 376(d), 395, 504, 506, 34 आईपीसी और पोस्को सेक्शन 6 व 10 के तहत दोषी पाते हुए यह निर्णय सुनाया है. बता दें कि 28 अगस्त 2019 को जमशेदपुर के साकची स्थित लालजी होटल से अपने मित्र अर्शदीप के साथ फॉर्च्यूनर गाड़ी से रात्रि 8:00 बजे निकली नाबालिक के साथ सरायकेला- खरसावां जिला के चांडिल थाना अंतर्गत कपाली ओपी…
रांची में हिंसा पूर्व नियोजित प्रतीत हो रहा है:रघुवर दास मोदी सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने निकाली विकास तीर्थ यात्रा, हजारों की संख्या में शामिल युवाओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को किया प्रदर्शित ■ यात्रा में पूर्व सीएम रघुवर दास, सांसद विद्युत महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी ने युवाओं का बढ़ाया उत्साह जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण से युक्त राष्ट्र सेवा में समर्पित 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजयुमो जमशेदपुर महानगर की ओर से विकास तीर्थ यात्रा के माध्यम से मोदी सरकार के उपलब्धियों को…
सैरात की जमीन पर बसे बजारों में अप्रत्याशित किराया बढ़ाने का भाजपा ने किया विरोध, कहा- राजस्व बढ़ाने के नाम पर सरकार ले रही मनमाना निर्णय, किराया कम हो अन्यथा सड़क पर उतरेगी भाजपा। जमशेदपुर। जमशेदपुर में सैरात की जमीन पर बने साकची, बिष्टुपुर समेत 10 बाजारों को टाटा स्टील से लेने के बाद जमशेदपुर अक्षेस द्वारा साकची के दुकानों का बिल भेजा गया। जिस दुकान का किराया महज 25 से 100 रुपए था, वहीं मई में उसका किराया 700 गुणा बढ़कर 16 हजार से अधिक कर दिया गया है। सरकार के इस कदम का जहां व्यापारियों ने कड़ा विरोध…
टीएसपीडीएल कर्मचारी यूनियन की बैठक संपन्न टीएसडीपीएल की मान्यता प्राप्त टीएसपीडीएल कर्मचारी यूनियन की चुनाव के पश्चात आज प्रथम बैठक गोलमुरी क्लब में अध्यक्ष राकेश्वर पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई, यूनियन चुनाव को विधिवत संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले चुनाव पर्यवेक्षक बिनोद राय, परविंदर सिंह सोहेल, मनोज कुमार सिंह, नरेश कुमार चौधरी और हीरामणी महतो जी को यूनियन अध्यक्ष के द्वारा सम्मानित किया गया साथ ही जो साथी यूनियन में पूर्व की कमिटी में थे और इस चुनाव में चुनाव जीत नही सके उनमें शशिभूषण मिश्रा_सी आर प्लांट, उपेंद्र राय_बारा, राजेश कुमार सिंह_ट्यूब को भी सम्मानित…
“स्त्री लेखन और समाज” विषय पर इंद्रप्रस्थ लिटरेचर फेस्टिवल के तहत की गई परिचर्चा अंतरराष्ट्रीय संस्था इंद्रप्रस्थ लिटरेचर फेस्टिवल के झारखंड राज्य के तत्वाधान में तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष में “स्त्री लेखन और समाज” विषय पर एक परिचर्चा और विचार मंथन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस संस्था का राष्ट्रीय कार्यालय दिल्ली में स्थित है । जमशेदपुर में इस संस्था की अध्यक्षा डॉ आशा गुप्ता हैं जो पेशे से चिकित्सक और शहर की जानी-मानी साहित्यकार हैं। डॉ आशा गुप्ता ने संस्था का विस्तृत परिचय दिया और संस्था के उद्देश्यों से भी सबों को परिचित कराया । उन्होंने कहा कि स्त्री…
अवैध खनन ना हो इसके लिए उन्होंने सभी पदाधिकारियों को विशेष हिदायत:एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एन के लाल अवैध खनन की रोकथाम को लेकर शुक्रवार को पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में एसएसपी, डीएफओ सहित तमाम पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे. इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर एन के लाल ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश के बाद अवैध खनन को लेकर जिला प्रशासन गंभीर है. इसी निमित्त आयोजित इस बैठक में सभी पदाधिकारियों को खनन विभाग से संबंधित कानूनों…
मंगल कालिंदी संग सत्तारूढ़ पार्टीया होल्डिंग टैक्स पर ढोंग कर रहे है – आजसू आज दिनांक 10 जून 2022 दिन शुक्रवार को आजसू जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जुगसलाई के विधायक सह झामुमो के सचेतक बने मंगल कालिंदी जुगसलाईवासियों को दिग्भर्मित कर जनता के बीच ढोंग रचने का कार्य कर रहे है, ऐसे विधायक इस राज्य में कही नही है जो सत्ता पक्ष की भूमिका और विपक्ष भी भूमिका निभा रहे है और ऐसी भूमिका निभाने वाले या ढोंग करने वाला दुसारा विधायक नही है, अप्पू तिवारी ने मंगल कालिंदी पर सीधा प्रहार करते…
जमशेदपुर के सिदगोड़ा पोस्ट ऑफिस के पास घर में घुसकर मनप्रीत पाल सिंह की हत्या के मामले में सिख समाज का गुस्सा फूट पड़ा है. समाज ने प्रशासन को शनिवार सुबह 10 बजे तक का समय दिया है. गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है. शुक्रवार को समाज के लोग मनप्रीत के घर के बाहर एक जुटे और आंदोलन की जानकारी दी. जानकारी देते हुए सीजीपीसी प्रधान गुरमुख सिंह मुखे ने बताया कि इस तरह का अपराध एक जघन्य अपराध है. दिन दहाड़े घर में घुसकर एक युवक की हत्या कर दी गयी और प्रशासन इस…
पटना. बिहार की नीतीश सरकार पानी पर टैक्स लगाने की तैयारी में है. अगले तीन महीनों में बिहार के सभी नगर निकायों में पेयजल टैक्स लगा दिया जाएगा. पेयजल टैक्स की वसूली पेयजल उपयोग शुल्क नीति 2021 के तहत की जाएगी. सभी नगर निकायों में 5 श्रेणियों में टैक्स की वसूली की जाएगी. सरकारी स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं. जानकारी के अनुसार इसके लिए नगर विकास विभाग ने बिहार के सभी नगर निकायों को संकल्प पत्र भेज दिया है, जिसके तहत अब नगर विकास विभाग पेयजल उपयोग शुल्क नीति 2021 के तहत जल्द ही पेयजल टैक्स…
