Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरफ्तारी के बाद होगा मनप्रीत का अंतिम संस्कार
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    गिरफ्तारी के बाद होगा मनप्रीत का अंतिम संस्कार

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 10, 2022Updated:June 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर के सिदगोड़ा पोस्ट ऑफिस के पास घर में घुसकर मनप्रीत पाल सिंह की हत्या के मामले में सिख समाज का गुस्सा फूट पड़ा है. समाज ने प्रशासन को शनिवार सुबह 10 बजे तक का समय दिया है. गिरफ्तारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है. शुक्रवार को समाज के लोग मनप्रीत के घर के बाहर एक जुटे और आंदोलन की जानकारी दी. जानकारी देते हुए सीजीपीसी प्रधान गुरमुख सिंह मुखे ने बताया कि इस तरह का अपराध एक जघन्य अपराध है. दिन दहाड़े घर में घुसकर एक युवक की हत्या कर दी गयी और प्रशासन इस मामले में कुछ भी नही कर रही है. उन्होंने कहा कि आज समाज के लोगों ने बैठक कर यह निर्णय लिया है कि आज रात तक गिरफ्तारी का इंतेजार करेंगे. गिरफ्तारी नहीं होने पर शनिवार सुबह 10 बजे फिर से बैठक कर आंदोलन पर सहमति बनेगी. इसके बाद आंदोलन को उग्र करते हुए एसएसपी कार्यालय के समझ धरना प्रदर्शन किया जायेगा

    [su_youtube url=”https://youtu.be/pSILAjfIQK8″]

    मनप्रीत हत्याकांड के तीसरे दिन भी सिख समाज के लोग सिदगोड़ा स्थित शिवसिंह बगान में जुटे और बैठक की. बैठक में स्पष्ट कहा गया कि जबतक हत्याकांड के पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तबतक शव का न तो पोस्टमार्टम होगा और न ही अंतिम संस्कार ही किया जायेगा. सिख समाज के लोगों का कहना है कि पुलिस ने कहा है कि राहुल और नवीन की गिरफ्तारी हो चुकी है. बाकी के तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.

    सरदार शैलेंद्र सिंह व मुखे पहुंचे हैं आवास पर

    [su_youtube url=”https://youtu.be/KBr_y-b5ulY”]

    सिख समाज के लोगों की बात करें तो सरदार शैलेंद्र सिंह और गुरमुख सिंह मुखे सिदगोड़ा आवास पर पहुंचे हुये हैं. इसके अलावा पुलिस बल को दो दिनों से घर के बाहर सुरक्षा-व्यवस्था के लिये लगा दिया गया है. आवास पर पहुंचने वाले समाज के लोगों के चेहरे पर आक्रोश साफ झलक रहा था. घर में घुसकर मनप्रीत पाल सिंह की हत्या करने के मामले में पूरा समाज ही मनप्रीत के परिवार के साथ खड़ा है.

    8 मई की शाम 4 बजे की है घटना
    मनप्रीत पाल सिंह की हत्या 8 जून की शाम 4 बजे घर में घुसकर गोली मारकर और चाकू गोदकर कर दी गयी थी. हत्या के मामले में राहुल सिंह, अक्षय सिंह, एग्रिको रोड नंबर 5 के रहने वाले गौरव कुमार गुप्ता, एग्रिको रोड नंबर 11 के रहने वाले नवीन सिंह, सिदगोड़ा टाटा लाइन के रहने वाले पुरन चौधरी व अन्य पर थाने में मामला दर्ज कराया गया है. हत्याकांड का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये शहर की पुलिस टीम शहर के अलावा शहर के बाहर भी छापेमारी कर रही है.

    गवाही देने के कारण हुई हत्या
    मनप्रीत पाल सिंह की 8 जून को सिविल कोर्ट में गवाही थी. गवाही नहीं देने के लिये राहुल सिंह की ओर स उसे पहले से ही मना कर दिया गया था. इसके बाद ही राहुल अपने साथियों के साथ मनप्रीत के घर में घुस गया था और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी. मनप्रीत घटना के गो दिन पहले ही पंजाब से शहर आया था. गवाही देने के बाद वह उसी रात पंजाब लौटने वाला था. पंजाब में वह बी कॉम की पढ़ाई कर रहा था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर्स का शिष्टमंडल मिला
    Next Article मंगल कालिंदी संग सत्तारूढ़ पार्टीया होल्डिंग टैक्स पर ढोंग कर रहे है – आजसू

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.