एमपी की राजधानी भोपाल स्थित एमपी नगर जोन वन में नेशनल हेराल्ड को जमीन आवंटि करने की नए सिरे से जांच होगी, इस आशय के आदेश शिवराज सरकार में मंत्री भूपेन्द्रसिंह ने दिए है, नेशनल हेराल्ड से जुड़े यंग इंडिया के आफिस को सील करने के बाद शिवराज सरकार हरकत में आ गई है. इस मामले में मंत्री भूपेन्द्रसिंह ने कहा कि जिस उद्देश्य से जमीन दी गई थी, उससे अलग ही इस जमीन का इस्तेमाल किया गया है, सस्ते दामों पर दी गई जमीन से करोड़ों रुपए की उगाही की जारही है, पूरे मामले में नए सिरे से…
Author: Devanand Singh
दिल्ली. भारतीय खुफिया एजेंसियों ने भारत को बदनाम करने के लिए पाकिस्तान की नई टूलकिट का खुलासा किया है. गौरतलब है कि भारत ने तीन साल पहले 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से धारा-370 को हटाया था. उस समय भी पाकिस्तान ने इसका विरोध किया था और आज भी कर रहा है. वहीं इस बीच खबर है कि जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाए जाने के तीन साल पूरे होने के मौके पर पाकिस्तान ने भारत को बदनाम करने के लिए टूलकिट बनाई है. इसके जरिए पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ झूठ फैला रहा है. पाकिस्तान द्वारा तैयार किए गए 13…
तत्कालीन थाना प्रभारी व अनुसंधानकर्ता धनंजय बैठा की मेहनत लाई रंग सोनू मिश्रा को उम्र कैद की सजा 30 अप्रैल 2020 को उलीडीह थाना क्षेत्र में हुई मामूली विवाद के बाद सौरभ कुमार मिश्रा की हुई हत्या मामले की अदालत में आया फैसला सोनू मिश्रा को अदालत ने उम्र कैद की सजा के साथ 65 हजार का जुर्माना भी लगाया फैसला आने के बाद अदालत परिसर के साथ-साथ उलीडीह क्षेत्र में यह चर्चा हो रहा की तत्कालीन थाना प्रभारी और मामले के अनुसंधानकर्ता धनंजय बैठा के प्रयास से 2 साल से कम समय में यह फैसला आया है ज्ञात हो…
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आगामी 9 एवं 10 अगस्त 2022 को रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले “झारखंड जनजातीय महोत्सव” के प्रतीक चिन्ह ‘लोगो’ का अनावरण किया “झारखंड जनजातीय महोत्सव” का भव्य आयोजन राज्य के लिए गौरव की बात झारखंड वीरों की भूमि जनजातीय समाज की आवाज को बुलंद करने का प्रयास:हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि राज्य गठन के बाद पहली बार आगामी 9 एवं 10 अगस्त 2022 को रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में “झारखंड जनजातीय महोत्सव” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम राज्य वासियों के लिए गौरव की बात है।…
नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली की सड़कों पर रैली के दौरान ट्रैफिक कानून की धज्जियां उड़ाना बीजेपी सांसद को बहुत महंगा पड़ा है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के पास जैसे ही इस घटना का सीसीटीवी फुटेच पहुंचा, वो एक्टिव हो गई. सरेआम ट्रैफिक कानूनो की खुद ही धज्जियां उड़ाते पकड़े गए बीजेपी सांसद का नाम मनोज तिवारी है. वह दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. मनोज तिवारी के ऊपर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने करीब 41 हजार का अर्थदंड ठोंका है. इसमें दुपहिया वाहन के उस स्वामी की चालान राशि भी शामिल है. सांसद मनोज तिवारी बुधवार को राजधानी…
बर्मिंघम. देश के स्टार हाई जंपर तेजस्विन शंकर ने बर्मिंघम में जारी 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स की एथलेटिक्स स्पर्धा में बुधवार को भारत का खाता खोला. उन्होंने पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में बॉन्ज मेडल जीता. राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले शंकर ने 2.22 मीटर की कूद लगाई. हालांकि यह उनके पर्सनल बेस्ट से थोड़ा कम रही. 23 साल के तेजस्विन शंकर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2.27 और सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 2.29 मीटर है. उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश पर ऐन मौके पर कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था. न्यूजीलैंड के हामिश…
मुंबई. राज्य में बनी शिंदे-फडणवीस सरकार लगातार नए फैसले लेकर सुर्खियों में बनी हुई है. राज्य सरकार के दो सदस्यीय मंत्रिमंडल ने पिछली एमवीए सरकार के बीएमसी में पार्षदों की संख्या को 236 तक बढ़ाने के फैसले को पलट दिया है. बीएमसी में पार्षदों की संख्या अब 227 रहेगी. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वार्ड की सीमाएं 2017 के रूप में वापस आ जाएंगी. लेकिन एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं के लिए वार्डों को अंतिम रूप देने के लिए नई लॉटरी निकाली जाएगी. राज्य मंत्रिमंडल ने सभी स्थानीय निकायों के लिए सीटों में की गई वृद्धि के फैसले…
नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वरुण गांधी ने बुधवार को कहा कि आम जनता को मिलने वाले मुफ्त की सुविधाओं पर सवाल उठाने से पहले क्यों न चर्चा की शुरुआत सांसदों को मिलने वाली पेंशन और अन्य सभी सुविधाओं को खत्म करने से हो. भाजपा नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी द्वारा ‘‘मुफ्तखोरी की संस्कृति’’ समाप्त किए जाने के बारे में राज्यसभा में चर्चा की मांग किए जाने संबंधी नोटिस का उल्लेख करते हुए वरुण ने एक ट्वीट में कहा कि जनता को मिलने वाली राहत पर ऊंगली उठाने से पहले ‘‘हमें अपने गिरेबां’’…
नई दिल्ली. गन्ना किसानों की आय बढ़ाने के लिए एक बड़ा उठाते हुए केंद्र सरकार ने बुधवार को गन्ने का भाव 305 रुपये प्रति क्विंटल (एफआरपी) तय किया. आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने बुधवार को अक्टूबर 2022 से शुरू होने वाले अगले खरीद वर्ष के लिए गन्ने का भाव 15 रुपये बढ़ाकर 305 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है. कैबिनेट बैठक में गन्ने की एफआरपी यानी उचित व लाभकारी मूल्य बढ़ाने पर फैसला लिया गया. क्या है एफआरपी? एफआरपी वह न्यूनतम रेट होता है जिस पर चीनी मिलों को किसानों से गन्ना खरीदना होता है. सरकार गन्ना…
पीलीभीत. उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. यहां एक घर में रखे पटाखों में आग लगने से धमाका हो गया. धमाका इतना तेज था कि पहली मंजिल पर बने दो कमरे भी धराशायी हो गए. हादसे में मकान मालिक की तीन बेटियों की मौत हो गई. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है. सामने आया है कि धमाके के वक्त तीनों बेटियों घर में नमाज पढ़ रही थीं. पटाखों की 25 पेटियां रखी हुई थीं हादसा पीलीभीत के जहानाबाद में हुआ. यहां के जोशीटोला में घनी आबादी के बीच अजीम बेग का…
