लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
बड़गांव मोबलिंचिंग मामले में चतरा पुलिस ने अलर्ट मोड में अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सिमरिया एसडीपीओ और टंडवा एसडीपीओ स्वयं निगरानी कर रहे हैं तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कैंप कर रहे हैं।
बड़गांव मोबलिंचिंग मामले में अब तक की कार्रवाई
चतरा : जिले के टंडवा थाना अंतर्गत मोबलिंचिंग मामले में चतरा पुलिस ने अलर्ट मोड में अब तक आधा दर्जन से अधिक लोगों को गिफ्तार कर लिया है। बाकी लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस हर पहलू पर विचार कर रही है।
घटना की खबर से चतरा पुलिस अलर्ट मोड रह कर कारवाई जारी रखा है। वर्तमान में सिमरिया एसडीपीओ और टंडवा एसडीपीओ के निगरानी में विभिन्न थाने के थानेदार के साथ मिल कर मामले को शांत कराने की कोशिश की जा रही है।
वहीं अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है ।जबकि मोबलिंचिंग में मृतक परिवार के तरफ से 50 से अधिक लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
मोबलिंचिंग में मारे गए मोहम्मद इमरोज पिता सुल्तान मियाँ ग्राम बड़गांव थाना टंडवा, जिला चतरा है।
इधर मोबलिंचिंग की घटना को लेकर आरक्षी अधीक्षक अनिमेष कुमार नैथानी ने कहा है कि घटना में शामिल लोगों अविलंब गिरफ्तार किया जाएगा। चाहे कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। चुकी कानून अपने हाथ में लेकर इस तरह का घटना का अंजाम दिया गया है। कानूनी प्रक्रिया में आम लोग पुलिस को सहयोग करें और शांति बनाए रखे।
पुलिस प्रशासन की सख्त चेतावनी और शांति की अपील
एसपी अनिमेष कुमार नैथानी के बयान से स्पष्ट है कि प्रशासन इस घटना को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है। उन्होंने दोहराया कि कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। जिले के वरिष्ठ अधिकारी लगातार इलाके में कैंप कर रहे हैं ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति न हो।
पुलिस ने आम नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। अधिक जानकारी के लिए आप झारखंड पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
मामले की पृष्ठभूमि और आगे की रणनीति
बड़गांव की यह घटना क्षेत्र में तनाव का कारण बनी हुई है। मृतक मोहम्मद इमरोज के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई FIR में 50 से अधिक नामजद आरोपी हैं, जिससे गिरफ्तारी का दायरा और बढ़ने की संभावना है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वीडियो फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। टंडवा थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गई हैं जो संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

