Author: Devanand Singh

श्रावण मास के अंतिम सोमवारी के अवसर पर संभव नामक सामाजिक संस्था का हुआ उद्घाटन जमशेदपुर 8 अगस्त – श्रावण मास के अंतिम सोमवार के अवसर पर *संभव नामक सामाजिक संस्था* का उद्घाटन संस्था के मुख्य संरक्षक सह जमशेदपुर के लोकप्रिय समाजसेवी भरत सिंह ने पूजा एवं नारियल फोड़कर विधिवत तरीके से बागबेड़ा गांधीनगर में किया! इस दौरान बागबेड़ा गांधीनगर में आयोजित कलश यात्रा में उपस्थित सभी महिलाओं के बीच हलवा एवं शरबत का वितरण इस संस्था के द्वारा किया गया! इस नए सामाजिक संस्था के विषय में बताते हुए संस्था की अध्यक्ष सारिका सिंह ने कहा कि हमारे इस…

Read More

जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायक शहीद निर्मल महतो  को दी  श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे. जहां झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायक रहे अमर शहीद निर्मल महतो के 35 वें शहादत दिवस के मौके पर कदमा उलियान स्थित स्वर्गीय निर्मल दा के समाधि स्थल पर पहुंच उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान राज्य के मंत्री चंपई सोरेन, बन्ना गुप्ता, जोबा माझी सहित कोल्हान के सभी झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायकगण एवं शहीद निर्मल महतो के परिवार के सदस्य मौजूद रहे. इससे पूर्व सोनारी एयरपोर्ट पर जिले के उपायुक्त एसएसपी सहित सभी मंत्रियों…

Read More

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नाम पर घोटाला करना भाजपा के लिए कोई नई बात नहीं: डॉ अजय कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद,आईपीएस डॉ अजय कुमार ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र और यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अयोध्या विकास प्राधिकरण ने अपने क्षेत्र में अवैध रूप से जमीन बेचने और उन पर निर्माण कराने वाले 40 लोगों की लिस्ट जारी की है। इनमें अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और भारतीय जनता पार्टी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता भी शामिल हैं, लेकिन केंद्र और योगी सरकार ने इस मामले पर पूरी तरह चुप्पी साधे रखना पसंद किया…

Read More

जिनके बलिदान से राज्य का निर्माण हुआ उन्हें राजकीय सम्मान देने से परहेज क्यूँ : रामचन्द्र सहिस सवाल बनकर फिर उठूंगा, जो बन पड़े तो जवाब रखना। मेरा खून बेकार ना जाए, मेरे खून का हिसाब रखना।। आज दिनांक 8 अगस्त 2022 दिन सोमवार को झारखण्ड आन्दोलन के जननी इस राज्य निर्माण की सोच रखने वाले भूमि पुत्र आजसू पार्टी के संस्थापक शहीद निर्मल महतो के पुण्य तिथि पर आजसू जिला समिति द्वारा बाइक रैली के माध्यम से सुबास मैदान साक्ची से चमरिया गेस्ट हाउस शहीद स्थल पर माल्यार्पण किया गया और फिर उनके समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें…

Read More

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्टील एथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है. इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप (एसएमएस)-3 में लैडल फटा है. एसएमएस-3 का लैडल फटने की वजह की 20 टन हॉट मैटल बह गया है. इसके बाद आसपास भीषण आग लग गई. राहत की बात है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन प्रबंधन को करोड़ों रुपयों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को प्यूरीफाई कर हॉट मैटल को कास्टिंग के लिए लेजाया जा रहा था. लेकिन इसी दौरान…

Read More

सीकर. राजस्थान के सीकर में खाटूश्यामजी मासिक मेले में बड़ा हादसा हो गया. यहां मेले में भगदड़ मचने से तीन महिलाओं की मौत हो गई. हादसे में तीन महिलाओं ने जहां मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं कई अन्य घायल हैं. सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह 5 बजे मंदिर के प्रवेश द्वार खोलते ही भीड़ ज्यादा होने की वजह से भगदड़ मची थी. भगदड़ मचने की वजह से तीन महिला भक्त दब गईं और मौके पर ही दम तोड़ दिया. पुलिस प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है. मृतकों में से…

Read More

कलबुर्गी. कर्नाटक के कलबुर्गी में एक युवक की हत्या के मामले में उसकी दो सगी बहनों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि दोनों बहनों के अपने भाई के साथ मतभेद थे. इसी वजह से दोनों ने मिलकर अपने भाई की हत्या के लिए चार हत्यारों को सुपारी दी थी. बहनों ने पुलिस को बताया कि उनका भाई कथित तौर पर बहुत सख्त मिजाज का था. वह दोनों के निजी जिदंगी में बार-बार दखल देता था. दोनों बहनों की शादी तक टूट गई थी. इससे नाराज बहनों ने भाई को रास्ते से हटाने के लिए उसकी…

Read More

दमिश्क. कई वर्षों से युद्ध झेल रही सीरिया के ऊपर अब असद सरकार ने महंगाई का बम फोड़ा है. इस युद्धग्रस्त देश की बशर अल असद सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में लगभग 130 प्रतिशत की वृद्धि करने का फैसला लिया है. असद सरकार ने आधिकारिक सना समाचार एजेंसी के हवाले से एक बयान में इस वृद्धि की घोषणा की है. अब एक लीटर सब्सिडी वाले ईंधन की कीमत पहले के मुकाबले 1,100 से बढ़कर 2,500 सीरियाई पाउंड हो जाएगी. वहीं बिना सब्सिडी वाले पेट्रोल की कीमत 3,500 से बढ़कर 4,000 सीरियाई पाउंड हो गई है. अमेरिकी डॉलर के…

Read More

नई दिल्ली. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ ने रविवार को कहा कि देश के अगली पीढ़ी के पहले छोटे उपग्रह प्रक्षेपण यान (एसएसएलवी-डी 1) का मिशन विफल हो गया. डॉ़ सोमनाथ ने बताया कि इस प्रक्षेपण यान की मदद से प्रक्षेपित किये गये दोनों उपग्रह ईओएस-02 तथा आजादीसैट गलत कक्षाओं में स्थापित होकर नीचे गिर गए और अब ये किसी काम के नहीं रह गए. एसएसएलवी-डी1 शानदार ढंग से उड़ान भरने और सभी तीन चरणों में सामान्य प्रदर्शन के बाद उपग्रहों को सही कक्षाओं में स्थापित नहीं कर पाया और अब ये उपग्रह किसी…

Read More

पटना. आरसीपी सिंह इस्तीफे और उसके बाद चल रही गतिविधि पर जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि पार्टी से आरसीपी सिंह के त्यागपत्र देने पर मुझे कुछ नहीं कहना. लेकिन आरसीपी सिंह ने जो कहा, उस पर मुझे आश्चर्य है. उन्होंने कहा कि दरअसल यह नीतीश कुमार का कद घटाने को षड्यंत्र हुआ है. समय आने पर बताया जाएगा कि यह साजिश किसने की. ललन सिंह ने कहा कि आरसीपी सिंह पर नीतीश कुमार ने खूब भरोसा किया. नीतीश कुमार ने उनकी पहचान बनाई. आरसीपी सिंह जेडीयू को जानते ही कितना है?…

Read More