Author: Devanand Singh

जमशेदपुर, 10 अगस्त। पीड़ित मानवता की सेवा में रेड क्रॉस का हर कार्यकर्ता अपनी पूरी निष्ठा के साथ जुड़ा हुआ है, आज रेड क्रॉस के सदस्य व टाटा स्टील कर्मी अटल बिहारी पंडा ने रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के एसडीपी डोनेशऩ प्रभारी प्रभुनाथ सिंह के अनुरोध पर एक जरुरतमंद के लिए इस सप्ताह दूसरी बार अपना प्लेटलेट दिया, इससे पूर्व उन्होने 6 अगस्त को ही एक जरुरतमंद के लिए अपना प्लेटलेट दान किया था। श्री पंडा ने अब तक 9 बार एसडीपी तथा 27 बार नियमित होल ब्लड का दान किया है। इस क्रम में आज रेड क्रॉस के…

Read More

झारखंड छत्रिय महिला संघ द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन झारखंड छत्रिय महिला संघ द्वारा आज माइकल जॉन ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में सावन महोत्सव समारोह अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत सर्वप्रथम जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू ,पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष श्रीमती कल्याणी शरण, झारखंड छत्रिय महिला संघ अध्यक्ष सह जिला पार्षद डॉ कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह, संरक्षिका आशा सिंह, सीता सिंह, प्रतिमा सिंह, सत्या सिंह, चिंता सिंह, मंजू सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। सावन महोत्सव में सावन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें विभिन्न इकाइयों में चुनी गई 19सावन क्वीन आज फाइनल…

Read More

‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने न्यू केबुल टाउन क्षेत्र में निकाली प्रभात फेरी, लोगों से घरों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने की अपील की जमशेदपुर। सम्पूर्ण भारतवर्ष आजादी के अमृत काल को पूरे धूमधाम से मना रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय निवासियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के संदेश को लेकर गोलमुरी मंडल अंतर्गत न्यू केबुल टाउन क्षेत्र में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के जयघोष के साथ प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी…

Read More

यात्रा नए जीवन की शुरुआत नामक संस्था ने पूर्व सैनिकों को बांधी राखी रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर यात्रा नए जीवन की शुरुआत की अध्यक्षा रीना सिंह ने अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम को संपर्क किया और सैनिक भाइयों के कलाई में राखी बांधने का आग्रह किया। बाराद्वारी स्थित जानकी भवन में इस कार्यक्रम का आयोजन संस्था की महामंत्री सविता सिंह के सहयोग से आयोजित किया गया। बहनों ने सभी उपस्थित पूर्व सैनिक भाइयों को राखी बांधकर टीका लगाया और आरती उतारी। कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सुशील पांडे जी के सहयोग से संपन्न हुआ। इस मौके…

Read More

बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, शास्त्रीनगर में आज हर्षोल्लास के साथ भाई-बहनों के प्रेम का पवित्र त्योहार, रक्षाबंधन उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बहनों ने अपनी कक्षा के सहपाठी भैया को चंदन, अक्षत, रोली का तिलक लगाकर उनकी कलाई पर अपने हाथों से बनाई हुई राखी बांध कर मंगलकामना की। इस मौके पर विद्यालय के सचिव अरुण सिंह भी उपस्थित हुए। बहनों ने उन्हे भी राखी बांध कर उनके लिए मंगल कामना की। भारतीय परंपरा का यह पर्व भाई-बहन के स्नेह के साथ-साथ सामाजिक समरसता और सामाजिक…

Read More

आस्था ट्विन सिटी प्रबंधन पर सरकारी जमीन अतिक्रमण का आरोप जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने बिरसानगर थाना अंतर्गत आस्था ट्विन सिटी के गेट के समक्ष दिया धरना विवादों में आस्था ट्विन सिटी विवादों से है गहरा नाता जमशेदपुर। बिरसानगर में आस्था ट्विन सिटी प्रबंधन के द्वारा लगाए गए प्रोजेक्ट का भौतिक सत्यापन (जमीन मापी) कराने, सरकारी भूमि पर बन रही अवैध पार्किंग एवं गेट को अविलंब हटाने एवं बगल में स्थित नाला के अस्तित्व की रक्षा करने आदि की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों द्धारा आस्था ट्विन सिटी गेट के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। पूर्व…

Read More

पटना. बिहार में सियासी उथल पुथल का असर राज्यसभा में देखने को मिल सकता है, जिसका सीधा असर नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस पर पड़ेगा। आंकड़े बताते हैं कि जनता दल यूनाइटेड के अलग होने के बाद NDA का आंकड़ा बहुमत से और दूर चला जाएगा। फिलहाल, उच्च सदन में सदस्यों की संख्या 237 है। उच्च सदन में जदयू के पांच सदस्यों के विपक्ष के साथ जाने से 100 के आंकड़े पर आई NDA को रणनीति बनानी पड़ सकती है। भारतीय जनता पार्टी, YSRCP, BJD, AIADMK पर निर्भरता को सुनिश्चित करेगी। फिलहाल, ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजद और आंध्र प्रदेश में सरकार…

Read More

नई दिल्ली. केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी अक्सर जनता के दिलों को छू लेने वाले बयान देते हैं. इस बार नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि ‘कोई भी कानून गरीब कल्याण में बाधक नहीं बन सकता. यदि कोई भी कानून गरीब कल्याण की राह में बाधक बनता है तो सरकार को इसे तोड़ने या दरकिनार का पूरा अधिकार है. ऐसा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी कहते थे.’ गडकरी ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि गरीबों के कल्याण में कोई भी कानून आड़े नहीं आता, ऐसे कानून को 10 बार भी तोड़ना हो तो…

Read More

बीजिंग. चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस ने दुनिया भर में तबाही मचाई है. इस बीच चीन में एक नया वायरस लैंग्या मिला है. नए वायरस ने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है. इससे अब तक 35 लोग संक्रमित पाए गए हैं. ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक नए प्रकार के हेनिपावायरस लैंग्या से चीन के शेडोंग और हेनान प्रांतों में लोगों को संक्रमित पाया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि हेनिपावायरस को Langya हेनिपावायरस, एलएवी भी कहा जाता है. यह पूर्वी चीन में बुखार वाले रोगियों के गले से लिए गए सैंपल में पाया गया है. रिसर्च…

Read More

जम्मू-कश्मीर. जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने बडगाम में एक बड़ा एनकाउंटर शुरू किया है. इस एनकाउंटर में तीन खूंखार आतंकवादी फंसे हुए हैं. पुलिस के मुताबिक इस एनकाउंटर में लश्कर ए तैयबा (टीआरएफ) के खूंखार आंतकी लतीफ राठर भी फंसा हुआ है. कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि लतीफ राठर राहुल भट्ट और आमरीन भट्ट की हत्या समेत कई निर्दोष नागरिकों की हत्या में शामिल था. उन्होंने बताया कि एनकाउंटर शुरू हो चुका है. आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. …

Read More