Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गरीबों के कल्याण में कोई कानून बाधा बने तो इसे तोड़ने में संकोच नहीं करना चाहिएः नितिन गडकरी
    Breaking News Headlines राजनीति

    गरीबों के कल्याण में कोई कानून बाधा बने तो इसे तोड़ने में संकोच नहीं करना चाहिएः नितिन गडकरी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नीतिन गडकरी अक्सर जनता के दिलों को छू लेने वाले बयान देते हैं. इस बार नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा कि ‘कोई भी कानून गरीब कल्याण में बाधक नहीं बन सकता. यदि कोई भी कानून गरीब कल्याण की राह में बाधक बनता है तो सरकार को इसे तोड़ने या दरकिनार का पूरा अधिकार है. ऐसा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी कहते थे.’ गडकरी ने कहा, ‘मैं जानता हूं कि गरीबों के कल्याण में कोई भी कानून आड़े नहीं आता, ऐसे कानून को 10 बार भी तोड़ना हो तो संकोच नहीं करना चाहिए क्योंकि महात्मा गांधी ने भी ऐसा ही कहा था.’

     

    कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने कहा, ‘मैं हमेशा अधिकारियों से कहता हूं कि आप जो कहेंगे, सरकार उसके अनुसार सरकार काम नहीं करेगी. आपको केवल हां सर कहना है. आपको, हम जो कह रहे हैं, उसपर अमल करना होगा, उसे क्रियान्वित करना होगा. सरकार हमारे हिसाब से काम करेगी. केंद्रीय मंत्री ने 1995 की एक घटना को याद करते हुए कहा, ‘जब महाराष्ट्र में मनोहर जोशी मुख्यमंत्री थे, तब मैं अक्सर अधिकारियों से कहा करता था कि आपके हिसाब से सरकार नहीं चलेगी, सरकार हमारे हिसाब से चलेगी और हम जो कहेंगे उसका पालन करना होगा.’

     

    इससे पहले इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा था कि सरकार ने देश में सड़क हादसों की वजह से हर साल होने वाली करीब 1.5 लाख मौतों को 2024 तक घटाकर आधी करने का लक्ष्य तय किया है. उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में करोड़ों रुपये खर्चकर ‘‘ब्लैक स्पॉट’’(वे स्थान जहां

    सबसे ज्यादा सड़क हादसे होते हैं) हटाने का काम जारी है. गैर सरकारी संगठन ‘जन आक्रोश’ के कार्यक्रम में गडकरी ने बताया कि देश में हर साल पांच लाख सड़क हादसों में करीब 1.5 लाख लोगों की मौत होती है, जबकि तीन लाख व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleचीन में मिला नया वायरस लैंग्या, अब तक 35 बीमार, जानें कितना खतरनाक है
    Next Article जेडीयू के फैसले से बदलेगा राज्यसभा में सीटों का गणित, एनडीए ऐसे होगी प्रभावित

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    June 22, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: राष्ट्रीय बहस तेज़

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.