Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जेडीयू के फैसले से बदलेगा राज्यसभा में सीटों का गणित, एनडीए ऐसे होगी प्रभावित
    Breaking News Headlines बिहार राजनीति

    जेडीयू के फैसले से बदलेगा राज्यसभा में सीटों का गणित, एनडीए ऐसे होगी प्रभावित

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पटना. बिहार में सियासी उथल पुथल का असर राज्यसभा में देखने को मिल सकता है, जिसका सीधा असर नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस पर पड़ेगा। आंकड़े बताते हैं कि जनता दल यूनाइटेड के अलग होने के बाद NDA का आंकड़ा बहुमत से और दूर चला जाएगा। फिलहाल, उच्च सदन में सदस्यों की संख्या 237 है।

     

    उच्च सदन में जदयू के पांच सदस्यों के विपक्ष के साथ जाने से 100 के आंकड़े पर आई NDA को रणनीति बनानी पड़ सकती है। भारतीय जनता पार्टी, YSRCP, BJD, AIADMK पर निर्भरता को सुनिश्चित करेगी। फिलहाल, ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजद और आंध्र प्रदेश में सरकार चला रही YSRCP के पास उच्च सदन में 9-9 सदस्य हैं। वहीं, इस मामले में AIADMK का आंकड़ा 4 पर है।

     

    खबर है कि भाजपा इस खाई को पाटने लिए नामित सदस्यों की मदद ले सकती है। पार्टी इस वर्ग में तीन रिक्त पदों को भर सकती है, जो सदन में सरकार का समर्थन करेंगे। फिलहाल, सदन में खाली पदों की संख्या 8 है। इनमें से चार रिक्त पद जम्मू और कश्मीर, तीन नामित और एक त्रिपुरा का पद शामिल है।

     

    महाराष्ट्र में शिवसेना में हुई फूट का फायदा भाजपा को राज्यसभा में नहीं मिला है। दरअसल, शिवसेना की तीनों सदस्यों ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को ही समर्थन देने का फैसला किया है। जबकि, मौजूदा सीएम एकनाथ शिंदे का समर्थन भाजपा को हासिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल सभी की नजरें राज्यसभा में डिप्टी चेयरमैन हरिवंश पर हैं। फिलहाल, यह सवाल बरकरार है कि जदयू सांसद पद से इस्तीफा देंगे या नहीं।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगरीबों के कल्याण में कोई कानून बाधा बने तो इसे तोड़ने में संकोच नहीं करना चाहिएः नितिन गडकरी
    Next Article आस्था ट्विन सिटी प्रबंधन पर सरकारी जमीन अतिक्रमण का आरोप जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने बिरसानगर थाना अंतर्गत आस्था ट्विन सिटी के गेट के समक्ष दिया धरना

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.