Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आस्था ट्विन सिटी प्रबंधन पर सरकारी जमीन अतिक्रमण का आरोप जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने बिरसानगर थाना अंतर्गत आस्था ट्विन सिटी के गेट के समक्ष दिया धरना
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    आस्था ट्विन सिटी प्रबंधन पर सरकारी जमीन अतिक्रमण का आरोप जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने बिरसानगर थाना अंतर्गत आस्था ट्विन सिटी के गेट के समक्ष दिया धरना

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 10, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आस्था ट्विन सिटी प्रबंधन पर सरकारी जमीन अतिक्रमण का आरोप

    जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने बिरसानगर थाना अंतर्गत आस्था ट्विन सिटी के गेट के समक्ष दिया धरना

    विवादों में आस्था ट्विन सिटी विवादों से है गहरा नाता

    जमशेदपुर। बिरसानगर में आस्था ट्विन सिटी प्रबंधन के द्वारा लगाए गए प्रोजेक्ट का भौतिक सत्यापन (जमीन मापी) कराने, सरकारी भूमि पर बन रही अवैध पार्किंग एवं गेट को अविलंब हटाने एवं बगल में स्थित नाला के अस्तित्व की रक्षा करने आदि की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेसियों द्धारा आस्था ट्विन सिटी गेट के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। पूर्व राष्ट्रीय सचिव युवा कांग्रेस ज्योतिष कुमार यादव

    के नेतृत्व में बिरसानगर थाना प्रभारी को एक मांग पत्र सौंपकर उच्च स्तरीय जाँच कर न्याय संगत कार्यवाई सुनिश्चित करने का अनुरोध किया गया हैं। उपरोक्त मांगों पर जिला प्रशासन त्वरित संज्ञान में लेकर कार्रवाई नहीं करती है तो 20 दिन के बाद जिला मुख्यालय के समक्ष आमरण अनशन करने की बात कही हैं।

    इस दौरान इस मार्ग से जा रहे विधायक मंगल कालिंदी भी रूके और कांग्रेसियों की मांग का समर्थन किया। सौंपे गये ज्ञापन और मीडिया से की गयी बातचीत के अनुसार आस्था ट्विन सिटी प्रबंधन द्वारा बिरसानगर में अवैध रूप से काफी पैमाने पर सरकारी जमीन अधिग्रहण कर व्यवसायिक निर्माण कराया जा रहा हैं। जिससे सरकार के राजस्व को काफी नुकसान हो रहा हैं।

    आस्था ट्विन सिटी के द्वारा तत्कालीन राज्य सभा सांसद प्रदीप कुमार बलमुचू के मद से निर्मित सड़क का भी अतिक्रमण किया गया हैं। जो पूर्ण रूप से गैर कानूनी भूमि हस्तांतरण मामला है। साथ ही नक्शा पास के विपरीत उच्च मंजिलाव्यवसायिक भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जिसका उच्च स्तरीय जाँच होनी चाहिए। धरना में प्रमुख रूप से पूर्व राष्ट्रीय सचिव भारतीय भारतीय युवा कांग्रेस ज्योतिष यादव समेत विनोद रजक अध्यक्ष टेल्को प्रखंड कांग्रेस, उपेंद्र तिवारी, जिला कांग्रेस सचिव, सतीश चंद्र रजक

    पूर्व जिला महासचिव युवा कांग्रेस, रोहित सिंह जिला महासचिव युवा कांग्रेस, भोला यादव जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस, बबलू खटीक कांग्रेस नेता, अभय सिंह पूर्व जिला महासचिव युवा कांग्रेस, विकास मुखी, जीवन ज्योति, राम प्रवेश, विकाश कुमार, सूरज सिन्हा, भारती सिंह, कंचन कुमार,

    भोला ठाकुर, राजू नायक, महेश यादव, अनिल तिवारी, रितेश सिंह, सुमन मंडल, सूर्यनाथ उपाध्याय गणेश लोहार, विकास महतो, धनंजय लोग उपस्थित थे।

    राष्ट्र संवाद इस बात को गंभीरता से उठाया था राज्यसभा सांसद प्रदीप बलमुचू के मद से निर्मित सड़क का भी अतिक्रमण किया जा रहा है एवं 52 फीट का नाला का अस्तित्व ही खतरे में है

    समाचार का असर :कांग्रेसी नेताओं ने किया विरोध और जांच की मांग

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेडीयू के फैसले से बदलेगा राज्यसभा में सीटों का गणित, एनडीए ऐसे होगी प्रभावित
    Next Article बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी राखी

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.