Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नाम पर घोटाला करना भाजपा के लिए कोई नई बात नहीं: डॉ अजय
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नाम पर घोटाला करना भाजपा के लिए कोई नई बात नहीं: डॉ अजय

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नाम पर घोटाला करना भाजपा के लिए कोई नई बात नहीं: डॉ अजय

    कांग्रेस कार्यसमिति के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद,आईपीएस डॉ अजय कुमार ने आज एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर केंद्र और यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि

    अयोध्या विकास प्राधिकरण ने अपने क्षेत्र में अवैध रूप से जमीन बेचने और उन पर निर्माण कराने वाले 40 लोगों की लिस्ट जारी की है। इनमें अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और भारतीय जनता पार्टी विधायक वेद प्रकाश गुप्ता भी शामिल हैं, लेकिन केंद्र और योगी सरकार ने इस मामले पर पूरी तरह चुप्पी साधे रखना पसंद किया है।

    डॉ अजय ने कहा मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के नाम पर घोटाला करना भाजपा के लिए कोई नई बात नहीं। पिछले वर्ष श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा खरीद-फरोख्त की गई भूमि में धांधली का मामला सुर्खियों में रहा। इस प्रकरण में कई जनप्रतिनिधि समेत जिले के शीर्ष पूर्व अधिकारियों के नाम उजागर हुए थे। एक बार फिर जमीन खरीद-फरोख्त का जिन्न जमीन से बाहर आ गया है। अगर ये घोटाला नहीं है, भ्रष्टाचार नहीं है तो क्या है? राम-राम जपना, पराया माल अपना यह जो धंधा भाजपाइयों ने चला रखा है।

    डॉ अजय ने कहा अगर हम पिछले साल को याद करें, भगवान राम के मंदिर के नाम पर लिए गए चंदे का इस्तेमाल बीजेपी और आरएसएस के नेताओं, कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को फायदा पहुंचाने के लिए किया गया. जो दलितों की जमीन खरीदी नहीं जा सकती थी वो खरीदी गई, हड़पी गई. कुछ जमीनें जो कम दामों की थीं, वो इस तरह से बेचीं गई, जिससे दिखाया गया कि ट्रस्ट ने उन्हें महंगे दामों में खरीदा. दावा किया जा रहा था कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने दो करोड़ की जमीन साढ़े 18 करोड़ में खरीदी.

    डॉ अजय ने कहा कि उत्तर प्रदेश और विशेष रूप से श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में इस तरह के भूमि घोटालों की कड़ी जांच विशेष अनुसंधान दल (SIT) द्वारा होनी चाहिए. अयोध्या विकास प्राधिकरण का भू- माफियाओं के साथ गठजोड़ का आरोप लगता रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिनके बलिदान से राज्य का निर्माण हुआ उन्हें राजकीय सम्मान देने से परहेज क्यूँ : रामचन्द्र सहिस
    Next Article जमशेदपुर पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायक शहीद निर्मल महतो  को दी  श्रद्धांजलि

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.