Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, लगी भीषण आग, बह गया 20 टन हॉट मैटल
    Breaking News Headlines

    भिलाई स्टील प्लांट में हादसा, लगी भीषण आग, बह गया 20 टन हॉट मैटल

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्टील एथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हो गया है. इस्पात संयंत्र के स्टील मेल्टिंग शॉप (एसएमएस)-3 में लैडल फटा है. एसएमएस-3 का लैडल फटने की वजह की 20 टन हॉट मैटल बह गया है. इसके बाद आसपास

    भीषण आग लग गई. राहत की बात है कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन प्रबंधन को करोड़ों रुपयों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है.

    मिली जानकारी के मुताबिक बीते रविवार को प्यूरीफाई कर हॉट मैटल को कास्टिंग के लिए लेजाया जा रहा था. लेकिन इसी दौरान लैडल फट गया और ये हादसा हो गया. सप्ताह भर के भीतर ये दूसरा बड़ा हादसा है. इसके पूर्व बीते गुरुवार को भी लैडल फटने से 120 टन हॉट मैटल बह गया था. उस वक्त भी भीषण आगजनी में करोड़ों का केबल और कंट्रोल रूम पूरी तरह से जल गया था. लगातार हो रहे हादसों को लेकर अब बीएमएस के कार्यकारी अध्य्क्ष चिन्ना केशवलु ने हादसे के लिए बीएसपी प्रबंधन को दोषी ठहराया है.

     

    चन्ना केशवलु का कहना है कि भिलाई इस्पात संयंत्र में लगातार ठेका श्रमिकों से कार्य लिया जा रहा है. जिस जगह में यह हादसा हुआ है. वहां भी ठेका श्रमिक कार्य कर रहे थे. यदि अनुभवी बीएसपी की कर्मी होते तो शायद इस घटना को टाला जा सकता था. बता दें कि इन दोनों हादसों से पहले 23 जून को भी भिलाई स्टील प्लांट में बड़ा हादसा हुआ था. तब स्टील प्लांट के बार एंड रॉड मिल में अचानक ही भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग

    भड़क गई थी. आग भड़कने से कार्य कर रहे कर्मिकों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था. कार्मिकों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई. दुर्घटना के बाद से सरिया का उत्पादन कुछ घंटों के लिए ठप हो गया था. जिसके चलते बड़ा आर्थिक नुकसान भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन को हुआ था.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान के सीकर में खाटूश्यामजी मंदिर में मची भगदड़, 3 महिलाओं की मौत, अफरातफरी का माहौल
    Next Article जिनके बलिदान से राज्य का निर्माण हुआ उन्हें राजकीय सम्मान देने से परहेज क्यूँ : रामचन्द्र सहिस

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.