Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तेजस्विन ने एथलेटिक्स में खोला भारत का खाता, सौरव घोषाल ने स्क्वॉश में जीता ब्रॉन्ज
    Breaking News Headlines खेल

    तेजस्विन ने एथलेटिक्स में खोला भारत का खाता, सौरव घोषाल ने स्क्वॉश में जीता ब्रॉन्ज

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बर्मिंघम. देश के स्टार हाई जंपर तेजस्विन शंकर ने बर्मिंघम में जारी 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स की एथलेटिक्स स्पर्धा में बुधवार को भारत का खाता खोला. उन्होंने पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में बॉन्ज मेडल जीता. राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले शंकर ने 2.22 मीटर की कूद लगाई. हालांकि यह उनके पर्सनल बेस्ट से थोड़ा कम रही.

     

    23 साल के तेजस्विन शंकर का सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2.27 और सर्वश्रेष्ठ निजी प्रदर्शन 2.29 मीटर है. उन्हें दिल्ली हाई कोर्ट के निर्देश पर ऐन मौके पर कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था. न्यूजीलैंड के हामिश केर को इस स्पर्धा का गोल्ड और ऑस्ट्रेलिया के ब्रेंडन स्टार्क को सिल्वर मेडल मिला. दोनों ने 2.25 मीटर की कूद लगाई थी. स्विमिंग में भारतीय तैराक कुछ खास नहीं कर पाए और मेडल से काफी दूर रहे. अद्वैत पेज और कुशाग्र रावत इन खेलों में पुरुषों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में क्रमश: 7वें और 8वें स्थान पर रहे. अद्वैत ने 15:32.36 का समय निकाला जबकि रावत ने 15:42.67 का समय लिया. इसके साथ ही तैराकी में भारतीय चुनौती का भी अंत हो गया.

     

    स्क्वॉश में एक ब्रॉन्ज मेडल मिला. मेंस सिंगल्स के ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में सौरव घोषाल ने इंग्लैंड के जेम्स विलस्ट्रॉप को सीधे सेट में हराकर कांस्य पदक जीता. इस मैच में सौरव शुरू से ही मेजबान इंग्लैंड के खिलाड़ी पर हावी रहे और उन्होंने तीसरे गेम तक इसे बरकरार रखा. सौरव जेम्स के पिता मेलकम से कोचिंग ले चुके हैं. इस मैच से पहले तक जेम्स का सौरव के खिलाफ रिकॉर्ड दमदार था. वो भारतीय खिलाड़ी के खिलाफ 8 मुकाबले जीते थे. लेकिन, कांस्य पदक के मुकाबले में घोषाल भारी पड़े. जेम्स ने पिछले कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था.

     

    सौरव ने इस जीत के साथ इतिहास रच दिया है. वो कॉमनवेल्थ गेम्स में स्क्वॉश के सिंगल्स इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं. उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व विश्व चैम्पियन विलस्ट्रॉप को ब्रॉन्ज मेडल के हुए एकतरफा मुकाबले में 11-6, 11-1 और 11-4 से हराया.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीएमसी चुनाव के लिए शिंदे-फडणवीस ने एमवीए सरकार के फैसले को पलटा
    Next Article यातायात नियमों को तोड़ना बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को पड़ा महंगा, कटा 41 हजार का चालान

    Related Posts

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    July 25, 2026

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    July 25, 2026

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सोना देवी यूनिवर्सिटी एजुकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2026 में 112 शिक्षाविद सम्मानित, छह को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

    जमशेदपुर में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय बैठक, मंटू अग्रवाल बने जिला अध्यक्ष

    बागबेड़ा प्राथमिक विद्यालय के जर्जर कमरों की मरम्मत की मांग, प्रमुख को सौंपा ज्ञापन

    मानगो में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर मेयर का फोकस, एक माह में खुलेंगे तीन नए अर्बन हेल्थ सेंटर

    धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय जुलूस, छात्रों के संघर्ष की जीत बताया

    तुलसी भवन की विषय संप्रेषण प्रतियोगिता में डी.बी.एम.एस. कदमा की तन्वीशा नंदन प्रथम

    नीट विवाद के बाद धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: मोदी सरकार के दबाव में झुकने का सिलसिला

    नीट प्रश्नपत्र लीक विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और मोदी सरकार के पीछे हटने के प्रमुख मामले

    प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री नियुक्त किया गया: धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार

    प्रह्लाद जोशी बने शिक्षा मंत्री, धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे के बाद मिला अतिरिक्त प्रभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.