Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यातायात नियमों को तोड़ना बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को पड़ा महंगा, कटा 41 हजार का चालान
    Breaking News Headlines राजनीति

    यातायात नियमों को तोड़ना बीजेपी सांसद मनोज तिवारी को पड़ा महंगा, कटा 41 हजार का चालान

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 4, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली की सड़कों पर रैली के दौरान ट्रैफिक कानून की धज्जियां उड़ाना बीजेपी सांसद को बहुत महंगा पड़ा है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के पास जैसे ही इस घटना का सीसीटीवी फुटेच पहुंचा, वो एक्टिव हो गई. सरेआम ट्रैफिक कानूनो की खुद ही धज्जियां उड़ाते पकड़े गए बीजेपी सांसद का नाम मनोज तिवारी है. वह दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं. मनोज तिवारी के ऊपर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने करीब 41 हजार का अर्थदंड ठोंका है. इसमें दुपहिया वाहन के उस स्वामी की चालान राशि भी शामिल है.

     

    सांसद मनोज तिवारी बुधवार को राजधानी की सड़कों पर दुपहिया वाहन पर सवार होकर समर्थकों के साथ निकल पड़े. उनके साथ समर्थकों का हुजूम था. भीड़ में शामिल अधिकांश लोग दुपहिया वाहनों पर सवार थे. चूंकि साथ में खुद उत्तर पूर्व दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के सांसद ही ट्रैफिक नियमों का

    उल्लंघन कर रहे थे. लिहाजा प्रत्यक्ष रुप से अपने जन-प्रतिनिधि (लोकसभा सांसद मनोज तिवारी) को ही ट्रैफिक कानूनों की धज्जियां उड़ाती देखकर, दुपहिया वाहनों पर उनके साथ चल रहे समर्थकों को भी कानून का भय नहीं रहा. लिहाजा भीड़ में शामिल तमाम लोग खुद भी बिना हेलमेट लगाए हुए ही रैली में शामिल होने पहुंच गए. हालांकि बाद में उन्होंने ट्वीट कर माफी मांग ली.

     

    इस बात की शिकायत किसी ने सोशल मीडिया पर करनी शुरु कर दी. उधर दूसरी ओर एहतियातन इस रैली पर पहले से ही नजर रख रही दिल्ली पुलिस ने भी यह बात ताड़ ली थी कि सांसद और उनके सैकड़ों समर्थक बिना हेलमेट के ही दुपहिया वाहनों पर सवार हैं. बात जब ट्रैफिक पुलिस मुख्यालय तक पहुंची तो, वो एक्टिव हो गई. चूंकि ट्रैफिक कानून तोड़ने की घटना सरेआम अंजाम दी जा रही थी. लिहाजा ऐसे में दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पहले तो तमाम सबूत इकट्ठे किए. उसके बाद सांसद मनोज तिवारी जिस दुपहिया वाहन पर सवार हुए, उसके कागजात जाचें गए. तब पता चला कि यह न सिर्फ गैर-इरादतन लापरवाही तक ही ट्रैफिक नियमों को तोड़ने का मामला था.

     

    किन किन दस्तावेजों के उल्लंघन के लिए कटा चालान?
    सांसद का जो चालान काटा गया है, उसमें धारा-194 डी जोकि बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ अमल में लाई जाती है, के तहत सासंद का 1000 रुपए का चालान किया गया है. चालक पर घटना के समय दुपहिया वाहन चलाने का लाइसेंस भी मौजूद नहीं था. लिहाजा धारा 3/181 के तहत उनका (सांसद मनोज तिवारी) 5 हजार रुपए का एक और चालान काटा गया. ट्रैफिक पुलिस द्वारा की गई जांच के दौरान पता चला कि,जिस दुपहिया वाहन का इस्ते्माल आरोपी सांसद कर रहे थे, उसका प्रदूषण सर्टिफिकेट भी नहीं था. इसलिए 10 हजार रुपए का चालान भी काटा गया. यह चालान परिवहन कानून की धारा 115/190 (2) के तहत कटा है .

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेजस्विन ने एथलेटिक्स में खोला भारत का खाता, सौरव घोषाल ने स्क्वॉश में जीता ब्रॉन्ज
    Next Article डॉ नवीन कुमार सिंह बने मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा उप नियंत्रक एवं लोक सूचना अधिकारी

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.