लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। डॉ जटाशंकर पांडे को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर सोनारी मंडल की ओर से इस्ट लेआउट स्थित सबुज संघ सभागार में भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार ने किया।
डॉ जटाशंकर पांडे का भव्य स्वागत
समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, प्रदेश प्रवक्ता एवं मंडल प्रवासी अभय सिंह, प्रदेश ओबीसी मोर्चा मंत्री सोनू ठाकुर, जिला मीडिया प्रभारी अखिल सिंह, उज्ज्वल सिंह सहित मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने पगड़ी पहनाकर, अंगवस्त्र ओढ़ाकर, पुष्पमाला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर नवमनोनीत प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ जटाशंकर पांडे का सम्मान किया।
सम्मान से अभिभूत डॉ जटाशंकर पांडे ने सोनारी मंडल के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित गणमान्य लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
कार्यक्रम में सतेंद्र सिंह यादव, संजय रजक, कृष्णा, शशांक शेखर, महावीर सिंह, अशोक सिंह, कृष्णा सिंह, शंभु राम, विकास साहू, दीपक नाग, नितेश सिंह, शंकर सिंह, प्रदीप सिंह, नारायण प्रसाद, रासबिहारी प्रसाद, नेहा साहू, सरिता लाल, काजल दा, बिराज दा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

