जबलपुर. कोरोना वायरस के कारण देश भर में 3 मई तक पूरी तरह लॉकडाउन है, जिसके चलते ट्रेन सेवाएं बंद हैं. इन सबके बावजूद रेलवे लोगों के बीच जरूरी सामान पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेन चला रहा है. इसी क्रम में पश्चिम मध्य रेलवे भी 5 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, जिसमें यात्रियों को सफर करने की इजाजत नहीं होगी. पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने लॉकडाउन के दौरान जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 5 नए रूटों पर पार्सल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह गाडिय़ां निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार ही चलेंगी. इसके…
Author: Devanand Singh
कोरोना वायरस के चलते देश भर में लॉकडाउन जारी है. ऐसे में किसानों को फसल और सब्जी बेचने में काफी परेशानी हो रही है. इसी बात पर ध्यान देते हुए सरकार ने किसान रथ मोबाइल एप को लॉन्च किया है, जिसके जरिए किसान और व्यापारी आसानी से फसल की खरीदारी और बिक्री कर सकते हैं. इस एप को गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध कर दिया गया है. एप को डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें. इस तरह काम करती है यह एप 1.इस एप को डाउनलोड करने के बाद आपको नाम, मोबाइल नंबर और आधार नंबर जैसी जानकारियों…
नयी दिल्ली. कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के जारी अभियान के बीच सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए देश में अब तक गेहूं के कुल 310 लाख हेक्टेयर रकबे के 67 प्रतिशत में कटाई की जा चुकी है. कृषि मंत्रालय ने रविवार को इसकी जानकारी दी. मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा, ‘‘मौजूदा अनिश्चितता के बीच कृषि संबंधी कार्य उम्मीद बढ़ाने वाली गतिविधि है, जो देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करती है. पूरे देश में कई किसान और खेतिहर मजदूर सभी विपत्तियों से लड़ने के लिए पसीना बहा रहे हैं और मेहनत कर रहे हैं.” केन्द्र और राज्य सरकारों…
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कहा कि पेंशन कम करने का कोई प्रस्ताव नहीं है और सरकार इस संबंध में किसी तरह का कोई विचार नहीं कर रही. सरकार की तरफ से यह स्पष्टीकरण इन अफवाहों के बाद आया है कि सरकार पेंशन कम करने या उसे रोकने पर विचार कर रही है.सरकार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग (डीओपीपीडब्ल्यू) के संज्ञान में आया है कि मौजूदा कोविड-19 महामारी के मद्देनजर और मौजूदा आर्थिक परिदृश्य में कई अफवाहें चल रही हैं कि सरकार पेंशन कम करने या बंद करने पर विचार कर रही है, जो…
नयी दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण महाराष्ट्र के नांदेड़ स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा हजूर साहिब में फंसे करीब 2,000 तीर्थयात्रियों को पंजाब वापस लाया जाएगा. वहां फंसे तीर्थ यात्रियों की पुकार सुन कर उसपर साथ मिलकर काम करने के लिए कौर ने केन्द्र और महाराष्ट्र की सरकारों को धन्यवाद दिया.केन्द्रीय मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘हजूर साहिब मे फंसी संगत (तीर्थ यात्री) जल्दी घर आएगी. मैंने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव से बात की और उन्होंने मझे बताया कि इस संबंध में निर्देश दिए जा चुके हैं.”वहीं एक अन्य ट्वीट में कौर…
उत्तराखंड में स्थित भगवान शिव के धाम केदारनाथ मंदिर और बदरीनाथ के कपाट धार्मिक परंपराओं के आधार पर खोला जाएगा. हालांकि उत्तराखंड कैबिनेट ने यह तय किया है कि चार धामों के कपाट खुलने के समय आम जनता को दर्शन की अनुमति नहीं होगी. आम जनता के लिए लॉकडाउन तक की अवधि तक धार्मिक स्थलों पर प्रतिबंधित किया गया है. मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया है. बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में कपाट खुलने के समय धामों के रावलों के नहीं पहुंचने पर ऑनलाइन पूजा के प्रस्ताव को तीर्थ…
भिंड. गोरमी के कोट परोसा में सिद्ध बाबा मंदिर के पास भैंस चराने गए पिता-पुत्र क्वारी नदी में डूब गए. देर शाम पिता का शव बरामद कर लिया गया, जबकि बेटे की तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि पिता अपने दो पुत्रों के साथ भैंस की पूंछ पकड़कर नदी पार कर रहे थे, तभी बड़े बेटे का हाथ छूटने से वह डूबने लगा. पिता ने उसे बचाने का प्रयास किया. इसी दौरान दोनों नदी में डूब गए. इधर, छोटा बेटा तैरकर बाहर निकल आया. घटना शनिवार 18 अप्रैल की शाम चार बजे की है. पिता की तलाश…
सोमवार को त्रयोदशी तिथि के दिन पड़ने वाले प्रदोष को सोम प्रदोष कहते हैं. यह व्रत रखने से इच्छा अनुसार फल प्राप्ति होती है. जिसका चंद्र खराब असर दे रहा है उनको तो यह प्रदोष जरूर नियम पूर्वक रखना चाहिए जिससे जीवन में शांति बनी रहेगी. अक्सर लोग संतान प्राप्ति के लिए यह व्रत रखते हैं. प्रदोष व्रत में बिना जल पिए व्रत रखना होता है. सुबह स्नान करके भगवान शंकर, पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराकर बेल पत्र, गंध, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, फल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची भगवान को चढ़ाएं. शाम के समय…
टेक्नोलॉजी की दुनिया में दिग्गज टेक कंपनी का अलग ही स्थान है. गूगल अपनी बेहतरीन टेक्नोलॉजी के लिए जाना जाता है. कंपनी ने Google Pay जैसा एप बनाकर डिजिटल पेमेंट में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. कंपनी अब स्मार्ट फिजिकल और वर्चुअल डेबिट कार्ड ‘Google Card’ लॉन्च करनेवाली है. यह काफी बेहद खास होनेवाला. गूगल कार्ड कई तरह के फीचर्स से लैस होगा.सबसे पहले इस कार्ड को अपने बैंक अकाउंट से कनेक्ट करना पड़ेगा. जिसके बाद यूजर्स मोबाइल से पेमेंट कर पाएगें. गूगल कार्ड से यूजर्स एक कार्ड रीडर के द्वारा फिजिकल कॉन्टेक्टलेस पेमेंट कर पाएंगे. वहीं वर्चुअल कार्ड…
नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का संक्रमण बढऩे की गति थमने का नाम ही नहीं ले रही है. देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 16116 हो गई है और 519 लोगों की मौत हुई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार चौबीस घंटे में कोरोना वायरस 1334 नए मामले आए हैं. वहीं अब तक देश में 2301 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए हैं. देश में 14.19 प्रतिशत कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हंै. देश 23 राज्य में ऐसे कई जिलों में बीते दस दिनों में कोई नया मामला सामने नहीं आया है.कोरोना के विरुद्ध जारी लड़ाई के लिए…
