Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लॉकडाउन में रेलवे 20 अप्रैल से चलाएगा 5 स्पेशल ट्रेन, यात्री नहीं कर सकेंगे यात्रा
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    लॉकडाउन में रेलवे 20 अप्रैल से चलाएगा 5 स्पेशल ट्रेन, यात्री नहीं कर सकेंगे यात्रा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जबलपुर. कोरोना वायरस के कारण देश भर में 3 मई तक पूरी तरह लॉकडाउन है, जिसके चलते ट्रेन सेवाएं बंद हैं. इन सबके बावजूद रेलवे लोगों के बीच जरूरी सामान पहुंचाने के लिए स्पेशल ट्रेन चला रहा है. इसी क्रम में पश्चिम मध्य रेलवे भी 5 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, जिसमें यात्रियों को सफर करने की इजाजत नहीं होगी.

    पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने लॉकडाउन के दौरान जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 5 नए रूटों पर पार्सल एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह गाडिय़ां निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार ही चलेंगी. इसके अलावे पहले से चलाई जा रही 5 जोड़ी पार्सल एक्सप्रेस गाडिय़ों के 20 अप्रैल के बाद रद्द कर दिए गए हैं.

    यह है स्पेशल ट्रेन, इन मार्गों पर चलेगी

    भोपाल-रीवा-भोपाल पार्सल एक्सप्रेस ( वाया इटारसी-जबलपुर-कटनी होकर )

    यह पार्सल एक्सप्रेस गाड़ी भोपाल से 21 अप्रैल से 02 मई तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी. वापसी रीवा से दिनांक 19 अप्रैल से 03 मई तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार एवं रविवार को होगी.

    भोपाल-सिंगरौली-भोपाल पार्सल एक्सप्रेस ( वाया इटारसी-जबलपुर-कटनी होकर)

    यह पार्सल एक्सप्रेस गाड़ी भोपाल से 19 अप्रैल से 03 मई तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी. वापसी सिंगरौली से 20 अप्रैल से 04 मई तक प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को होगी.

    भोपाल-रायपुर-भोपाल पार्सल एक्स. (वाया बीना-कटनी मुड़वारा-बिलासपुर होकर)

    यह पार्सल एक्सप्रेस गाड़ी भोपाल से 18 अप्रैल से 02 मई तक प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी. वापसी रायपुर से 19 अप्रैल से 03 मई तक प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को होगी.

    जबलपुर-गंगापुर सिटी-जबलपुर पार्सल एक्सप्रेस गाड़ी (वाया कटनी मुड़वारा जंक्शन-बीना-कोटा होकर )

    यह पार्सल एक्सप्रेस गाड़ी जबलपुर से 20 अप्रैल से 01 मई तक प्रत्येक सोमवार, शुक्रवार और मंगलवार को चलेगी. वापसी में गंगापुर सिटी से 20 अप्रैल से 04 मई तक प्रत्येक गुरुवार, सोमवार और शुक्रवार को होगी.

    भोपाल-गंगापुर सिटी- भोपाल पार्सल एक्सप्रेस गाड़ी (वाया बीना-कोटा होकर)

    यह पार्सल एक्सप्रेस गाड़ी भोपाल से 19 अप्रैल से 03 मई तक प्रत्येक बुधवार, रविवार और गुरुवार को चलेगी. वापसी गंगापुर सिटी से 21 अप्रैल से 02 मई तक प्रत्येक मंगलवार, शनिवार एवं बुधवार को होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकार ने लॉन्च की Kisan Rath एप, किसानों को फसल बेचने में होगी आसानी
    Next Article जब पेड़ लोगों की आवाजाही के लिए रास्ता दे सकता है……….

    Related Posts

    जेडआरयूसीसी बैठक में सांसद विद्युत वरण महतो ने उठाए रेल सुविधाओं के कई मुद्दे, टाटानगर से ट्रेनें नहीं होंगी स्थानांतरित

    June 17, 2026

    आरएसएस के कार्यालय नहीं, राष्ट्रवाद पर हमला। SIT के गठन कर जिहादी मानसिकता वाले अपराधी को पकड़े : रघुवर दास*

    June 17, 2026

    भाजपा नेता भरत सिंह से मिले ‘‘मोटू-पतलू’’ शो के मशहूर वॉइस आर्टिस्ट सौरभ चक्रवर्ती, कला और संस्कृति पर हुई चर्चा

    June 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.