दिल्ली. देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट आने के साथ ही भीषण ठंड की शुरूआत हो चुकी है, वहीं दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रों में घने कोहरे ने दस्तक दे दी है. वहीं मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में घने से बहुत घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन उत्तर भारत-गंगा…
Author: Devanand Singh
शोपियां. जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आज सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकवादियों को मार गिराया. इनमें से एक आतंकी कश्मीरी पंडित की हत्या में शामिल था, वहीं एक अन्य आतंकी नेपाली नागरिक की हत्या में शामिल था. जानकारी के अनुसार शोपियां जिले में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद सेना ने ऑपरेशन चलाया और मुठभेड़ में ये तीनों आतंकवादी मारे गए. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आज सुबह शोपियां जिले के मुंझ मार्ग इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर हो गया.…
अलवर. राजस्थान में चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे के बयान ने विवादों के घेरे में आ गया है. अलवर के मालाखेड़ा में सोमवार को हुई जनसभा में बीजेपी को घेरते हुए खरगे ने कहा कि हमने (कांग्रेस पार्टी) ने देश को आजादी दिलाई और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की कुर्बानी दी. उन्होंने बीजेपी से सवाल करते हुए कहा कि हमारे पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी, आपने क्या किया? आपके घर में कोई देश के लिए कुत्ता तक मरा है? क्या…
नई दिल्ली. दिल्ली के बाद अब कर्नाटक से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां चौथी कक्षा के एक छात्र को टीचर ने बुरी तरह से पीटकर पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया. इससे मासूम छात्र की मौत हो गई. घटना राज्य के उत्तरी भाग में स्थित हागली गांव के आदर्श प्राइमरी स्कूल की है. मृतक छात्र की पहचान 10 वर्षीय भरत के रूप में हुई है. बता दें कि हाल ही दिल्ली से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जहां एक टीचर ने पांचवीं की छात्र पर कैंची से हमला कर उसे पहली…
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी ‘भागवा बिकिनी’ विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल, ये विवाद हाल ही में रिलीज हुआ सुपरस्टार शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पठान ’ का पहला गाना ‘बेशर्म रंग’ से शुरू हुआ, जिसमें दीपिका ने बगवा रंग की बिकिनी पहनी हुई है. इसी बीच अब सनी लियोनी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. सनी लियोनी ने हाल में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह समंदर किनारे फोटोशूट करवाती नजर आ रही हैं. इस फोटोशूट में वह केसरिया रंग की बिकिनी पहनी हुई…
अधिवक्ता द्विजेंन सारंगी और अधिवक्ता वीरेंद्र मिश्र के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता श्री द्विजेंन सारंगी और अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार मिश्र के निधन पर शोक व्यक्त किया है। श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने आज यहां जारी एक शोक संदेश में कहा है कि वीरेन्द्र मिश्र का निधन 17 दिसम्बर को टाटा मेन हॉस्पिटल में हृदय गति रुक जाने से हो गया था। जबकि श्री द्विजेंन सारंगी का…
हो जाए सावधान जमशेदपुर यातायात पुलिस हुई हाईटेक नियमों का किया उल्लंघन तो परेशानी का करना होगा सामना यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी :कमल किशोर पुलिस उपाधीक्षक यातायात जमशेदपुर ट्रैफ़िक पुलिस विभाग एक बार फिर नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है, जहाँ अब शहर भर मे लगे सीसीटिवी कैमरों के माध्यम से ही नियम भंग करने वालों को चालन भेजा जा रहा है. बता दें की शहर भर मे बड़ी मात्रा मे हर चौक चौराहों और सड़कों पर जिला प्रशाशन ने सीसीटिवी कैमरे लगाए है और अब…
एक्सएलआरआइ में एक्सओएल कॉन्क्लेव टेककॉन का हुआ आयोजन, जुटे दर्जन कंपनियों के दिग्गज एक्सएलआरआई एक्सओएल पीजीडीएम की ओर से टेक्नोलॉजी एंड कंसल्टिंग कॉनक्लेव टेककॉन का आयोजन किया गयाा. ग्रो एंड ट्रांसफॉर्म थ्रू डिजिटल प्लेटफॉर्म थीम पर आयोजित इस कॉन्क्लेव में मुख्य रूप से टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर किस प्रकार से कन्सल्टिंग समेत अन्य सेक्टर में विकास किया जा सकता है, इस पर मंथन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्लासर इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संदीप बाटला ने इनोवेशन के माध्यम से किसी भी व्यापार में उत्कृष्टता कैसे हासिल की जा सकती है, इससे…
युवाओं में देशभक्ति का अलख जगा रहे काले : राकेश्वर पांडे राष्ट्र के लिए इन महान विभूतियों ने दिया सर्वोच्च बलिदान :बृजभूषण सिंह आज भी आजादी अधूरी : जयप्रकाश राय शहर की सामाजिक संस्था नमन ने शहीदी दिवस पर महान क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल,अशफाक उल्ला खां,ठाकुर रोशन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कोटि-कोटि नमन किया। गौरतलब है कि काकोरी कांड में 19 दिसम्बर 1927 को भारत माता के इन महान सपूतों को अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी। इन महान क्रांतिकारियों की याद में 19 दिसम्बर को शहीदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज के कार्यक्रम…
बेंगलुरु. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़ा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि रेलवे वंदे मेट्रो ट्रेन का निर्माण कर रहा है, जिसे जल्द ही 1950 और 60 के दशक में डिजाइन की गई ट्रेनों से बदल दिया जाएगा. रेल मंत्री ने यह भी कहा कि पहली स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित हाइड्रोजन ट्रेन दिसंबर 2023 में आएगी. उन्होंने कहा कि हम वंदे मेट्रो ट्रेन का डिजाइन तैयार कर रहे हैं और डिजाइन मई या जून तक तैयार हो जाना चाहिए. हम एक विश्वस्तरीय वंदे मेट्रो डिजाइन कर रहे हैं जो एक बड़ी कामयाबी…
