Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टीचर ने ली चौथी कक्षा के छात्र की जान, पहले रॉड से मारा फिर छत से नीचे फेंका
    Breaking News Headlines

    टीचर ने ली चौथी कक्षा के छात्र की जान, पहले रॉड से मारा फिर छत से नीचे फेंका

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नई दिल्ली. दिल्ली के बाद अब कर्नाटक से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां चौथी कक्षा के एक छात्र को टीचर ने बुरी तरह से पीटकर पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया. इससे मासूम छात्र की मौत हो गई. घटना राज्य के उत्तरी भाग में स्थित हागली गांव के आदर्श प्राइमरी स्कूल की है. मृतक छात्र की पहचान 10 वर्षीय भरत के रूप में हुई है. बता दें कि हाल ही दिल्ली से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जहां एक टीचर ने पांचवीं की छात्र पर कैंची से हमला कर उसे पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया था.

     

    पहले सब्बल मारी, फिर नीचे फेंका

    पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी शिक्षक मुथप्पा ने किसी पारिवारिक विवाद के चलते बच्चे पर गुस्सा निकाला. पहले उस पर रॉड या सब्बल से प्रहार किया और फिर उसे स्कूल की पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शिव प्रकाश देवराजू ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने बच्चे के साथ उसकी मां गीता पर भी हमला किया जो इसी स्कूल में टीचर है. गीता का भी नजदीकी अस्पताल में इलाज जारी है. इस मामले में आरोपी मुथप्पा फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

     

    दिल्ली में हुआ ऐसा ही कांड

    शुक्रवार को दिल्ली में एक महिला टीचर गीता देशवाल ने पांचवीं क्लास की बच्ची को कैंची मारकर पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया. बच्ची हिंदूराव अस्पताल में भर्ती है. उसे सिर में चोट आई है. वहीं आरोपी टीचर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है. स्कूली बच्चों ने बताया कि ये घटना आर्ट क्लास के दौरान घटी. आरोपी टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसनी लियोनी ने समंदर किनारे करवाया बोल्ड फोटोशूट
    Next Article कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे का BJP पर तंज, कहा -आपके गुट के कुत्ते ने भी देश के लिए जान नहीं दी

    Related Posts

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    August 6, 2026

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    August 6, 2026

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आजसू का राज्यस्तरीय युवा अधिवेशन: जमशेदपुर में हजारों युवाओं का जमावड़ा, सुदेश महतो करेंगे उद्घाटन

    मानसून सत्र छोटा लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण: रवींद्र नाथ महतो

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.