Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे का BJP पर तंज, कहा -आपके गुट के कुत्ते ने भी देश के लिए जान नहीं दी
    Breaking News Headlines राजनीति

    कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे का BJP पर तंज, कहा -आपके गुट के कुत्ते ने भी देश के लिए जान नहीं दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 20, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अलवर. राजस्थान में चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे के बयान ने विवादों के घेरे में आ गया है. अलवर के मालाखेड़ा में सोमवार को हुई जनसभा में बीजेपी को घेरते हुए खरगे ने कहा कि हमने (कांग्रेस पार्टी) ने देश को आजादी दिलाई और देश की एकता के लिए इंदिरा और राजीव गांधी ने अपनी जान की कुर्बानी दी. उन्होंने बीजेपी से सवाल करते हुए कहा कि हमारे पार्टी के नेताओं ने अपनी जान दी, आपने क्या किया? आपके घर में कोई देश के लिए कुत्ता तक मरा है? क्या (किसी ने) कोई कुर्बानी दी है?
    खरगे ने आगे कहा कि बीजेपी अपने आप को देशभक्त बताती है और हम कुछ भी बोलें तो हमें देशद्रोही करार कर देती है. उन्होंने कहा कि वर्तमान में ऐसी ही स्थिति है, देश का हाल यही हो रहा है. उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद मल्लिकार्जुन खरगे की यह राजस्थान में पहली सभा थी. इस दौरान वह बीजेपी पर जमकर बरसे.

     

     

    सदन में चीन मुद्दे पर बात करने तैयार नहीं केंद

    बीजेपी पर निशाना साधते हुए खरगे ने कहा कि कांग्रेस को डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन हम डरेंगे नहीं. उन्होंने कहा कि देश में लोगों को बांटा जा रहा है. संसद में चीन के मुद्दे पर चर्चा करने से केंद्र की सरकार भाग रही है. संविधान को खत्म करने की कोशिश की जा रही है. 30 लाख नौकरियां पूरे देश में खाली हैं, लेकिन केंद्र सरकार भर्ती नहीं कर रही है. भाजपा सरकार चंद लोगों को और अमीर बनाने की कोशिश कर रही है. साथ ही

     

    गरीबों को परेशान करने में लगी है. अरुणाचल प्रदेश के तवांग में भारत-चीन के सैनिकों के बीच हाल में हुई झड़प पर भी कांग्रेस अध्यक्ष ने जमकर निशाना साधा. हम कह रहे हैं कि उनसे (केंद्र सरकार से) हम सदन (संसद) में बात करना चाहते हैं. राज्यसभा में हमने नोटिस दिया है, नोटिस देने के बावजूद भी वे चर्चा के लिये तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक पन्ने का बयान देकर चले गए. खरगे ने कहा, हम बोले भई चर्चा करो, हमको बताओ, देश की जनता को भी बताओ, संसद में क्या हो रहा है, सरकार क्या कर रही है?। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, केन्द्र सरकार बाहर तो शेर के जैसे बात करती है, लेकिन उनका जो चलना है, वो आप देखेंगे तो चूहे के जैसा है.

     

     

    गहलोत-पायलट को नसीहत- एक होकर रहें

    राजस्थान में अपनी पहली सभा में खरगे ने गुटबाजी पर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि अध्यक्ष होने के नाते मैं कह रहा हूं कि एक होकर काम करेंगे तो कोई आपको हरा नहीं पाएगा. पार्टी के नेता इसे मजबूत रखें. सभा में खरगे ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट को इशारों- इशारों में एक रहने की सलाह दे डाली.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीचर ने ली चौथी कक्षा के छात्र की जान, पहले रॉड से मारा फिर छत से नीचे फेंका
    Next Article जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराये लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकी

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    जमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब

    जमशेदपुर में महायज्ञ के दौरान महिला की चेन चोरी, मची अफरा-तफरी

    जमशेदपुर में FADA की बैठक: RTO प्रक्रियाओं में सुधार और सड़क सुरक्षा पर जोर

    स्कॉर्पियो पर पटाखा फोड़ना पड़ा भारी, पेट्रोल पंप के पास धू-धू कर जली गाड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.