Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अनेक राज्यों में पड़ेगी भीषण ठंड, छायेगा घना कोहरा
    Breaking News Headlines

    मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अनेक राज्यों में पड़ेगी भीषण ठंड, छायेगा घना कोहरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट आने के साथ ही भीषण ठंड की शुरूआत हो चुकी है, वहीं दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रों में घने कोहरे ने दस्तक दे दी है. वहीं मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में घने से बहुत घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने बताया कि अगले 4 से 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.

     

     

    मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिन उत्तर भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर नमी और हल्की हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के दौरान कई इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है. इसके साथ ही अगले दो दिनों के दौरान बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है.

     

    वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों के दौरान भारत के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है. इसी तरह हिमालय से शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अगले 4 से 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है.

     

    वहीं एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की दक्षिण खाड़ी के मध्य भागों और इससे सटे पूवीज़् भूमध्यरेखीय हिंद महासागर पर स्थित है. अगले दो दिनों के दौरान इसके धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर श्रीलंका तट की ओर बढऩे की संभावना है. अगले 24 घंटों में अंडमान-निकोबार के दक्षिणी हिस्सों में एक या दो बार हल्की से भारी बारिश हो सकती है. तटीय तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट भी पर हल्की बारिश की संभावना है.

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराये लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े तीन आतंकी
    Next Article सड़क हादसे मेें बाल-बाल बचे दुष्यंत चौटाला, कोहरे के कारण आपस टकराई काफिले की गाडिय़ां

    Related Posts

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    April 27, 2026

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    April 27, 2026

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    April 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चांडिल हत्याकांड में बड़ी सफलता: फरार शहनवाज खान उर्फ डाबर गिरफ्तार, कई संगीन मामलों का खुलासा

    करुणा सेचेन क्लिनिक में महिला मरीज का पुरुष कर्मी कर रहा था फिजियोथेरेपी और एक्सरे, भड़के विधायक संजीव सरदार

    आदित्यपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य पर विशेष पहल, वार्ड 17 में हेल्थ कैंप, 70 महिलाओं को मिला लाभ

    चाईबासा कोषागार घोटाला: 45 लाख की अवैध निकासी में आरक्षी गिरफ्तार, जांच में और बड़े खुलासों के संकेत

    रेलवे के अफसरों की हठधर्मिता चिंताजनकः सरयू राय

    शिकार परब पर रोक को लेकर वन विभाग का जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया वन्यजीव संरक्षण का संदेश

    जमशेदपुर बोधि सोसायटी में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन, 400 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

    बाबू कुँवर सिंह जी की वीरता पूरे विश्व के लिए प्रेरणा – राष्ट्र सदैव कृतज्ञ रहेगा – काले

    JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.