Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सड़क हादसे मेें बाल-बाल बचे दुष्यंत चौटाला, कोहरे के कारण आपस टकराई काफिले की गाडिय़ां
    Breaking News Headlines

    सड़क हादसे मेें बाल-बाल बचे दुष्यंत चौटाला, कोहरे के कारण आपस टकराई काफिले की गाडिय़ां

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 20, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चंडीगढ़. हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सड़क हादसे में उस समय बाल-बाल बच गये, जब घने कोहरे के कारण उनके काफिले में शामिल गाडिय़ां आपस में गई. बताया जा रहा है कि इस हादसे में दुष्यंत चौटाला बाल-बाल बच गए हैं और उन्हें किसी तरह की चोट नहीं पहुंची है.

     

     

    जानकारी के अनुसार ये हादसा हिसार से सिरसा जाते वक्त देर रात अग्रोहा के नजदीक उस समय हुआ, जब काफिले में चल रही पुलिस की बोलेरो के अचानक ब्रेक लगाने के कारण काफिले की गाड़ी टकरा गई. इस हादसे में काफिले में सवार पुलिस के कमांडो को चोट लगी है.

     

    वहीं इससे पहले सोमवार को ही अनिल विज भी सड़क हादसे में बाल-बाल बचे थे. हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने सोमवार को कहा कि केएमपी एक्सप्रेस-वे पर उनके सरकारी वाहन का शॉक एब्जॉर्बर टूट गया और वह बाल-बाल बच गए. घटना उस समय हुई जब विज पार्टी की एक बैठक में शामिल होने के लिए अंबाला कैंट से गुरुग्राम जा रहे थे.

     

    विज ने ट्वीट किया, अंबाला कैंट से गुरुग्राम जाने के दौरान चमत्कारिक रूप से बच गया, जब केएमपी रोड पर मेरे सरकारी वाहन मर्सिडीज बेंज इंड ई200 के शॉकर के दो टुकड़े हो गए. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने कार और टूटे हुए हिस्से की तस्वीरें भी पोस्ट कीं. विज ने बताया कि जब कार कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर चल रही थी, तो अचानक शॉक एब्जॉर्बर टूट गया. अंबाला कैंट से विधायक विज ने कहा कि सौभाग्य से घटना के समय कार धीमी गति से चल रही थी.

    अनिल विज ने कहा कि चालक की तरफ का शॉक एब्जॉर्बर टूट गया. इसके बाद चालक कार को वर्कशॉप ले गया. उन्होंने कहा कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ. विज ने कहा कि घटना के बाद उन्होंने पार्टी नेता घनश्याम सराफ की कार से यात्रा की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अनेक राज्यों में पड़ेगी भीषण ठंड, छायेगा घना कोहरा
    Next Article अर्जेंटीना की जीत पर केरल में होटल मालिक ने बांट दी 1500 प्लेट बिरयानी

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.