Author: Devanand Singh

दिल्ली. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते वहां से मैदानी इलाकों में आ रही बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है. बर्फीली हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भी तापमान में कमी आई है. इसके साथ ही मैदानी इलाकों में कोहरा भी नजर आने लगा है. दिल्ली में मौसम विभाग ने मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है. वहीं मौसम विभाग के अनुसार निम्न दबाव का क्षेत्र अब बंगाल की दक्षिण खाड़ी और इससे सटे हिंद महासागर के मध्य भागों पर…

Read More

रूड़की. उत्तराखंड के रूड़की स्थित भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के घर के सामने रेलवे के अधिकारियों ने पिलर गाड़ दिए. रेलवे ने अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत ऐसा किया. जानकारी के मुताबिक, पंत के घर के सामने पिलर लगा रहे अधिकारियों का कुछ लोगों ने विरोध भी किया लेकिन उन्होंने सख्ती दिखाते हुए पिलर गाड़ दिए. ये पिलर इस बात का ऐलान है कि ये जमीन रेलवे की है, जिसका अतिक्रमण किया गया था. जिन जगहों पर यह कार्रवाई की गई है, वह ढंढोरा रेलवे स्टेशन के दक्षिणी हिस्से में स्थिति रेलवे की बेशकीमती जमीनें हैं. इन…

Read More

नई दिल्ली. सरगम कौशल ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया है. इस मुकाबले में दुनियाभर के 63 देशों की महिलाओं ने हिस्सा लिया था, जिनमें से सरगम कौशल ने जीत हासिल की है. भारत के पास मिसेज वर्ल्ड का ताज पूरे 21 सालों बाद वापस आया है. सरगम कौशल से पहले 21 साल पहले 2001 में डॉ. अदिति गोवित्रीकर ने ये खिताब जीता था. मिसेज इंडिया पेजेंट के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल ने इसकी अनाउंसमेंट की है. यहां क्राउनिंग मोमेंट की एक झलक शेयर करते हुए लिखा गया है, लंबा इंतजार अब खत्म हुआ. 21 सालों…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बवनकुले ने एक बार फिर देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनाने की मांग की. उनका यह बयान महाराष्ट्र में शीतकालीन सत्र से पहले आया है. उन्होंने कहा कि जब तक मैं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हूं, तब तक देवेंद्र फडणवीस को राज्य के समग्र विकास के लिए फिर एक बार महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना चाहिए. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बवनकुले ने कहा कि फडणवीस ने हर समाज को न्याय दिलाने के लिए काम किया है फिर चाहे मराठा हो धनगर हो या कोई दूसरा समाज हो. नागपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते…

Read More

नई दिल्ली. उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में रविवार को एक तेज रफ्तार कार ने तीन बच्चों को टक्कर मार दी. घटना में तीनों बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. ये बच्चे फुटपाथ के किनारे खड़े थे, लेकिन कार बेकाबू होकर फुटपाथ पर चली गई और बच्चों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा होते ही स्थानीय लोगों ने फौरन मौके पर पहुंचकर बच्चों को अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि कार चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार सड़क के बाद फुटपाथ पर चली गई. पुलिस के मुताबिक, कार चालक को गिरफ्तार कर…

Read More

धालभूमगढ़ (घाटशिला). धालभूमगढ़ तथा कोकपाड़ा रेलवे स्टेशन के बीच नूतनगढ़ के बंद रेलवे फाटक के समीप अप ट्रैक पर पोल संख्या 199/5-7 के पास एक महिला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली. हैरत की बात यह है कि उसके साथ स्वामी भक्त उसके पालतू कुत्ते ने भी ट्रैक पर सिर रखकर जान दे दी. यह खबर दिनभर इलाके में चर्चा का केन्द्र रहा. दोनों का शव आसपास ही बिखरा पड़ा था. महिला का शव ट्रैक से दूर फेंका हुआ था. उसका पैर कटा हुआ था, जबकि कुत्ते का सिर तथा धड़ ट्रैक के आर पार पड़ा हुआ…

Read More

एशले ग्राहम हॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने लुक्स को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। बीते गुरुवार एक्ट्रेस को बेवर्ली हिल्स के पेनिनसुला होटल में दोस्त तोरी केली की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया, जहां एक बार फिर उनका हॉट अवतार देखने को मिला। एशले की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। लुक की बात करें तो एशले अपने फ्रेंड की बर्थडे पार्टी में छोटी से ड्रेस पहनकर पहुंची। एक्ट्रेस गोल्डन कलर की बैकलेस मिनी ड्रेस में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने मैचिंग सैंडल पेयर किए। न्यूड…

Read More

दोहा. कतर में विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। वह 36 साल बाद विश्व कप जीतने में सफल रहा है। उसने 1978 और 1986 के बाद अब तीसरी बार खिताब को अपने नाम कर लिया है। निर्धारित 90 मिनट तक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहने के बाद एक्स्ट्रा टाइम में मैच पहुंच गया। वहां लियोनल मेसी ने एक गोल कर अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया, लेकिन किलियन एम्बाप्पे के मन में कुछ और ही था। उन्होंने 117वें मिनट में गोल कर मैच को 3-3 की बराबरी…

Read More

टूटकर दो हिस्सों में बंटा 14 करोड़ की लागत से बना नवनिर्मित पुल कृष्ण कुमार, बेगूसराय, बिहार बिहार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गयी है. आये दिन नव निर्मित पूलों का धराशायी होना, सड़कों का बनने के साथ टूट जाना आम बात हो गयी है. ऐसा ही नजारा रविवार की अहले सुबह बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल प्रखंड अंतर्गत चौकी एवं विष्णुपुर अहोक पंचायत के बीच बूढ़ी गंडक नदी पर बनी करीब चौदह करोड़ की लागत से निर्मित आरसीसी पुल महज एक साल में ही उदघाटन के पूर्व ही टूटकर दो हिस्सों में बंट गयी. लोगों को…

Read More

सत्यानंद योग केंद्र जमशेदपुर दारा विश्व विकास स्कूल मीरूडीह, गम्हरिया के स्कूली बच्चों के बीच स्वेटर वितरण किया गया रविवार दिनांक 18 दिसंबर को सत्यानंद योग केद्र जमशेदपुर के द्वारा गम्हरिया मीरूडीही ग्राम में स्थित विश्व विकास स्कूल के बच्चों के बीच स्वेटर वितरण क्या गया, इस कार्यक्रम में सत्यानंद योग केंद्र के अध्यक्ष श्री के के झा जी ने कहां की यह हमारे सत्यानंद योग केन्द्र की सौभाग्य है की हम लोगों को इन गरीब बच्चों के बीच स्वेटर वितरण का सेवा का अवसर मिला ,उन्होंने कहा कि स्वामी सत्यानंद जी की तीन मुख उपदेश था प्रेम, …

Read More