पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान को बुलाकर “दारेन अकैडमी अंडर रजा फाउंडेशन” के संस्थापक सह जाकिर नगर मदीना मस्जिद के इमाम मुफ्ती अब्दुल मालिक रोड नंबर 13 ज़ाकिर नगर मानगो में मौलाना अंसार खान का जोरदार स्वागत किया। मुफ्ती अब्दुल मलिक साहब ने मौलाना अंसार खान को अपने दारेन अकैडमी में पढ़ने वाले बच्चों और टीचरों से मुलाकात कराया। दारे एकेडमी में हिफज कुरान के साथ-साथ इंग्लिश मीडियम मैट्रिक की तालीम भी दी जाती है। अंसार खान ने बच्चों से मुलाकात करते समय उनका नाम कहां से…
Author: Devanand Singh
दिन दहाड़े चोर काॅलोनियों में घुसकर कर रहे चोरी,दिन में भी रखे तालाबंद जमशेदपुर.. आदित्यपुर में चोरों का दुस्साहस बढता जा रहा है.अब बंद घरों में ताला तोडकर रात्रि में चोरी करना ही सिर्फ उनके कार्य नहीं हैं बल्कि अब दिन की शिफ्ट में भी उनका काम धडल्ले से चल रहा है.वे बकायदा रेकी कर लोगों की जरा सी भी असावधानी का फायदा उठाकर दिन दहाडे चोरी कर रहे हैं.आम तौर पर लोग दिन में ताला नहीं लगाते,लेकिन आदित्यपुर की काॅलोनियों में ऐसा करना महंगा साबित हो रहा है. ताजा मामला आदित्यपुर-वन के शांतिनगर सोसाइटी का है …
बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर शुक्रवार को बिरसा नगर के संडे मार्केट स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों का सिलसिला जारी है। बिरसा सेवादल पंचायत समिति ने भी बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बिरसा सेवादल पंचायत समिति के दशरथ मुंडा ने बताया कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष किया। उनके संघर्ष की देन है कि झारखंड में सीएनटी एक्ट लागू हुआ और आदिवासियों की जमीन की रक्षा हुई। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय भी बिरसानगर…
राज्य गठन के 23 वर्षो बाद भी भगवान बिरसा मुंडा जी का सपना पूरा नहीं हुआ – कन्हैया सिंह आज दिनांक 9 जून 2023 दिन शुक्रवार को आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों और नगर में भगवान बिरसा मुंडा की शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया । उक्त अवसर पर साकची स्थित बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आजसू पार्टी के आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा की अबुआ राज अबुआ दिशुम नारो के साथ ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ बगावत की झंडा लेकर आंदोलन लंबी लड़ाई लड़ने वाले भगवान बिरसा के सपनो को तोड़ा…
जमशेदपुर के मनपीटा में बन रहे हैवी मोटर व्हीकल ट्रेनिंग सेंटर, खैरबनी कचड़ा प्लांट व टाटा कंपनी द्वारा बनाये जा रहे डेवलपमेंट कॉरिडोर के खिलाफ शुक्रवार को पदयात्रा का शुरुवात किया गया . झारखंड पुनरुत्थान अभियान के बैनर तले इस पदयात्रा की शुरुवात खैरबनी से की गई . सुबह 7 बजे खैरबनी से पदयात्रा रवाना हुआ जिसके बाद यह पदयात्रा खाखकड़ीपाडा, गोविंदपुर अन्ना चौक, खडंगाझाड, घोड़ाबांधा, मननीटा, बिरसानगर संडे मार्केट, बारीडीह होते हुए साकची गोलचक्कर पहँचा . यहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण व सभा का आयोजन किया गया . सभा के…
जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित पुलिस लाइन मे शुक्रवार को जिले के एसएसपी प्रभात कुमार ने कॉमन लेक्चर पॉइंट का उद्घाटन फीता काटकर किया, साथ ही परिसर मे पौधारोपण भी किया. बता दें इससे पूर्व छोटे छोटे कार्यक्रमों के लिए टेंट आदि की वयवस्था यहाँ किया जाता था, लेकिन अब इस कॉमन लेक्चर पॉइंट के बन जाने के इसकी आवश्यकता नहीं पड़ेगी, यहाँ तमाम मीटिंग एवं छोटे समारोह का आयोजन किया जा सकेगा, वहीँ एसएसपी प्रभात कुमार ने इलाके मे पौधारोपण कर सभी से पर्यावरण संरक्षण की अपील भी की.
भारत में बनेंगी जर्मन पनडुब्बियां किसी ने सोचा नहीं होगा कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण से भारत का महत्व अकस्मात बढ़ जायेगा। वही पश्चिमी देश, जो भारत की निंदा-आलोचना करते नहीं थकते थे, भारत की मान-मनौव्वल करने में जुट जायेंगे। भारत का साथ-समर्थन पाने के लिए अपने कुछेक नियम-कानून तक बदलने लगेंगे। अमेरिका और फ्रांस जैसे पश्चिमी देशों की तरह अब जर्मनी की भी समझ में आने लगा है कि भारत के निरंतर बढ़ते महत्व की अनदेखी नहीं की जा सकती। इसीलिए, दिसंबर 2022 में जर्मनी की विदेशमंत्री अनालेना बेअरबॉक भारत में थीं। इस वर्ष फ़रवरी…
हरिद्वार में मंदिरों में छोटे कपड़े पहनने वाले भक्तों को नहीं मिलेगी एंट्री हरिद्वार. उत्तराखंड में हरिद्वार के मंदिरों में ड्रेस कोड लागू कर दिया गया है। यहां के मंदिरों में आप वेस्टर्न कपड़े पहनकर जाने पर रोक भी लगा दी गई है। ऐसे में अब महिलाएं ही नहीं, बल्कि पुरुष और लड़कियां भी छोटे-छोटे कपड़े पहनकर या वेस्टर्न कपडों के साथ मंदिरों में दर्शन नहीं कर सकते। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी ने इस बात की पुष्टि की है, उनका कहना है कि भारतीय संस्कृति अंग प्रदर्शन को अच्छा नहीं माना गया है।…
बोरवेल में गिरी मासूम सृष्टि हार गई जिंदगी की जंग, 52 घंटे बाद बाहर निकाला गया एमपी के सीहोर स्थित ग्राम मुंगावली में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरी तीन वर्षीय मासूम बच्ची सृष्टि जिंदगी की जंग हार गई. 52 घंटे बाद रेस्क्यू टीम ने रोबोटिक तकनीक से बच्ची को बाहर निकाला तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही थी. उसे सीधी के जिला अस्पताल लेेकर गए, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया. सृष्टि 150 फीट की गहराई में पानी के बीच जाकर फंसी रही. …
राज्य सरकार ने श्रमिकों के बच्चों के लिए खोला खजाना, ड्रेस और कॉपी-किताबों के लिए मिलेगा पैसा छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों के लिए एक बड़ी घोषणा की है. राज्य के स्कूली शिक्षा विभाग के बाद अब श्रम विभाग ने भी श्रमिकों के बच्चों को पैसे (अनुदान) देने का ऐलान किया है. इसके तहत पहली से 8वीं तक के बच्चों को 1 हजार और 9वीं से 12वीं तक के बच्चों को 2 हजार रुपये देने की योजना है. यह मदद छत्तीसगढ़ भवन और अन्य सन्निर्माण कल्याण मंडल के जरिए दी जाएगी. …
