Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश की दो करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाना मेरा संकल्प : पीएम मोदी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    देश की दो करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाना मेरा संकल्प : पीएम मोदी

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    देश की दो करोड़ ग्रामीण महिलाओं को लखपति बनाना मेरा संकल्प : पीएम मोदी
    वाराणसी :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय काशी यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को सेवापुरी ब्लॉक के बरकी ग्राम सभा में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा ‘ में शामिल हुए। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

    कार्यक्रम के दौरान ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ के जरिए लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सामने मंच से उन्हें मिले सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में अपने अनुभवों को साझा किया। प्रधानमंत्री ने लाभार्थियों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि उनका संकल्प है कि देश की दो करोड़ ग्रामीण माताओं और बहनों को स्वावलंबी बनाते हुए उन्हें लखपति बनाना है।

     

     

     

    प्रधानमंत्री ने शादी विवाह में बर्बाद होने वाले भोजन पर चिंता व्यक्त करते हुए सेल्फ हेल्प समूह की महिलाओं को खाना परोसने की ट्रेनिंग लेकर इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री ने इस दौरान लखपति महिला चंदा देवी और मनीषा देवी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने निपुण दक्षता हासिल करने वाले छात्र सिद्धार्थ और छात्रा आस्था को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा एकल नृत्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा अंतिमा को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

    इससे पहले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने सांसद खेल कूद प्रतियोगिता के अंतर्गत चल रहे विभिन्न खेल आयोजनों को भी देखा। साथ ही संकल्प यात्रा में शामिल हुए लोगों को 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए शपथ भी दिलाई।

     

     

     

    बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 15 नवंबर को झारखंड के खूंटी से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया था। वाराणसी में 22 नवंबर को इसका शुभारंभ किया गया। ये यात्रा वाराणसी के 694 ग्राम पंचायत और नगर क्षेत्र के 110 वार्डों को कवर करेगी। नगर में एक वैन और ग्राम पंचायतों के लिए 8 वैन के माध्यम से शुरू की गई ये यात्रा 26 जनवरी 2024 तक अवनरत चलती रहेगी।

    इसके जरिये नगरीय क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र में भारत सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। वैन के माध्यम से किसानों को दक्ष बनाने के लिए ड्रोन तकनीक की जानकारी दी जा रही है। गांव-गांव में इस यात्रा से पहले सर्वेक्षण का काम भी किया जा रहा है। पंचायत सहायकों द्वारा इसके लिए डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है। इस पूरे काम के लिए सघन पर्यवेक्षण के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली :संसद से अधीर रंजन समेत 34 सांसद पूरे सत्र के लिए सस्पेंड, अब तक लोकसभा के 47 सांसदों पर एक्शन
    Next Article साकची: आम बागान स्थित कैंपस अड्डा रेस्टोरेंट में लगी आग ,कुछ हिस्से को लिया चपेट में

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.