गढ़वा में डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत, बकरी चराने के दौरान नहाने लगे बच्चे गढ़वा. झारखंड के गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर स्थित डैम में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी है. डूबने वाले बच्चों की उम्र सात से 13 साल के बीच है. बच्चों के डूबने की यह घटना नया खाड़ स्थित बभनी खाड डैम में घटी है. बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने बच्चों को डूबने के दौरान बचाने की कोशिश की थी, लेकिन जब तक उन तक मदद पहुंची, तब तक बच्चों की मौत हो चुकी थी.…
Author: Devanand Singh
प्लेन हादसा के 40 दिनों बाद अमेजन जंगल में सकुशल मिले 4 बच्चे, इनमें 1 साल का बच्चा भी शामिल, सेना ने खोजा कोलंबिया के अमेजन के जंगलों में प्लेन क्रैश के 40 दिन बाद 4 बच्चों को जिंदा रेस्क्यू किया गया है. ये सभी भाई-बहन हैं. मिलिट्री जवानों को बच्चे कोलंबिया के कैक्वेटा और गुआवियारे प्रांत की सीमा पर शुक्रवार को मिले. राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने इस दिन को मैजिकल डे बताया है. इन बच्चों की उम्र 13, 9, 4 और एक साल है. राष्ट्रपति ने मिलिट्री के जवानों के साथ इन बच्चों की तस्वीरें भी शेयर…
जातपात नहीं है मुद्दा – नवाडीह के अधिकांश कुएं निजी भूमि पर, गर्मी के कारण कुएं का जलस्तर कम होना बना पानी नहीं देने का कारण जातपात को लेकर प्रसारित की गई बातों को नवाडीह के ग्रामीणों से सिरे से खारिज किय बोरिंग कराया गया, टैंकर से भी मिल रहा पानी रांची मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के आदेश के बाद सिल्ली प्रखण्ड के बड़ाचांगडू पंचायत के अड़ाल नवाडीह गांव का रांची जिला प्रशासन ने दौरा किया। मुख्यमंत्री को जानकारी मिली थी कि यहां सभी कुएं ऊंची जातिवालों के हैं जहां दलित पानी भर नहीं सकते हैं। मुख्यमंत्री का आदेश…
बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत ग्रामीण इलाकों की अधिकांश सड़को का हाल है बदहाल बहरागोड प्रखंड के झाटियाशोल से मानखंदा चौक होते झरिया मोड़ एनएच तक जाने वाली सड़क विगत कई साल से बदहाली का दंश झेल रही है। इस सड़क में बड़े बड़े गड्डे व पत्थर निकल आए हैं। इससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। उक्त सड़क से गुजरती हुई कोई गांव मधुआबेड़ा,कुलियंक, राधा नगर,गोहालडीही, चड़कमारा, शिकारीशाई, डिंगाशाई के लोग इस सड़क से आना जाना करते हैं, इतनी जर्जर हो गई है। कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल है। सड़क पर नुकीले पत्थर उभरे…
आनंद मार्ग एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से 4 चयनित मोतियाबिंद रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाया 15 जून बृहस्पतिवार गदरा आनंद मार्ग जागृति में निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए 319 वा मासिक जांच शिविर जमशेदपुर : आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से बृहस्पतिवार को गदरा आनंद मार्ग जागृति में 318 वा सप्ताहिक नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था बृहस्पतिवार को लगभग 25 लोगों की आंखों का जांच हुआ था , 4 लोगों का आज मोतियाबिंद ऑपरेशन कर निशुल्क लेंस लगाकर चश्मा एवं दवा देकर घर पहुंचा दिया गया…
महाराष्ट्र के जलगांव के अमलनेरा में बीती रात दो समुदाय आपस में भिड़ गए. मारपीट और पत्थरबाजी की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने लोगों से शांति की अपील की, पर उपद्रवी और उग्र हो गए. उन्होंने पुलिस की टीम पर पत्थरबाजी कर दी.इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी. इलाके में धारा 144 लागू है. पुलिस की कई टीमें शहर की गलियों में गश्त कर रही हैं. सूत्रों के मुताबिक, हिंसा में 4 पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं. बताया जा रहा है कि मामूली विवाद में हिंसा शुरू…
बिहार के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी की तुलना आतंकी ओसामा बिन लादेन से कर दी। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी तंज कसते हुए कहा कि उनकी हालत गजनी फिल्म के आमिर खान के किरदार जैसी हो गई है। चौधरी ने बिहार के अररिया में एक विवादित बयान देते हुए कहा कि ओसामा बिन लादेन की तरह दाढ़ी बढ़ाकर राहुल गांधी सोच रहे हैं कि वे मोदी जी की तरह प्रधानमंत्री बन जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम लोग राहुल गांधी को 50 साल का बच्चा ही मानते हैं। जो आदमी 50 साल का हो…
प्रभास और कृति सेनन-स्टारर पौराणिक ड्रामा आदिपुरुष साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। जहां कई लोग फिल्म के ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं, वहीं समाज का एक वर्ग फिल्म में इस्तेमाल किए गए वीएफएक्स, पात्रों के चित्रण से खुश नहीं है। साउथ एक्ट्रेस कस्तूरी शंकर ने भी फिल्म में भगवान राम के किरदार के लिए निर्माताओं की खिंचाई की और सवाल किया कि उनके चेहरे पर बाल क्यों हैं। इस पर, प्रभास के फैंस ने फिल्म पर उनकी कमेंट्स के लिए एक्ट्रेस का तगड़ा जवाब दिया है। आदिपुरुष पर फिर उठा विवाद…
नियोजन नीति के विरोध में 48 घंटे का सम्पूर्ण झारखंड बंद को लेकर सड़कों पर उतरे बंद समर्थक NH- 33 NH- 32 किया जाम ग्रामीण क्षेत्र में बंद असरदार शहरी क्षेत्र में बंद का कोई असर नहीं जनजीवन सामान्य झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति और झारखंड स्टूडेंट यूनियन के संयुक्त आह्वान पर 60:40 नियोजन नीति के विरोध में 48 घंटे झारखंड बंद का पहले दिन मिलाजुला असर देखने को मिला. जहां बंद समर्थकों ने सरायकेला- खरसावां जिला से होकर गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 32 और 33 को जाम कर दिया. वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में जगह- जगह बंद समर्थक…
जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा से हुई 58 लाख रुपये की ठगी, मामला दर्ज बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ठगी का शिकार हुई हैं और उन्होंने आरोपी के खिलाफ के केस दर्ज कराया है। आयशा श्रॉफ के साथ 58 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। जिसको लेकर आयशा श्रॉफ ने एलन फर्नांडिस नाम के शख्स के खिलाफ सांताक्रूज पुलिस में स्टेशन में फ्रॉड करने के केस दर्ज करवाया है। पुलिस के हवाले से ट्वीट किया है। इस ट्वीट के मुताबिक, ‘जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन…
