Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो जाम को लेकर आज़ाद समाज पार्टी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    मानगो जाम को लेकर आज़ाद समाज पार्टी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मानगो जाम को लेकर आज़ाद समाज पार्टी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    आजाद समाज पार्टी ने आज मानगो पुलिया में प्रतिदिन होने वाले जाम और ट्रैफिक पुलिस द्वारा हैलमेट और पेपर जांच के नाम पर आमजन की परेशानी को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा,
    मीडिया से बात करते हुए आजाद समाज पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव नईम खान ने बताया कि मानगो चौक से लेकर पुल पार वाले गोल चलकर तक हर दिन सुबह 10 बजे से 1 बजे तक और शाम को 4 से 7 बजे तक यातायात की गंभीर समस्या रहती है,

     

     

    प्रतिदिन हजारों की संख्या में आमजन घंटो जाम में फंसे रहते हैं, इसका मुख्य कारण मानगो चौक में 3 मार्ग है जहा से हजारों वाहन साकची की तरफ जाती है कुछ वाहन गलत दिशा में जाती एवं साकची बस पड़ाव के बाहर काफी बसें खड़ी रहती हैं, बस स्टैंड से निकली बसें मानगो पुल पर भी खड़ी रहती है, जिसके कारण जाम की गंभीर समस्या उत्पन्न होती है, फैक्ट्री एवं बाहर से आने वाली बड़ी गाड़ियां के शहर में आने से यह जाम लगता है।

    यातायात पुलिस इन चीजों को नजर अंदाज जर देती है, जिस कारण जनता को लंबे जमा का सामने करना पड़ता है, यातायात पुलिस के रहते हुए भी जमा पर नियंत्रण नही हो पाता है।उनके रहते हुए हर दिन ट्रैफिक का बुरा हाल रहता है, इसका एक कारण यह भी समझ में आता है कि यहाँ तैनात किए गए ट्रैफिक पुलिस प्रशिक्षित नही दिखते हैं, जिनके पास अच्छी तरह यातायात नियमों का पालन करवा सकने के तजुर्बा नहीं है, उन्होंने बताया कि हमने उपायुक्त महोदय से यह मांग की है कि यहाँ प्रशिक्षित यातायात पुलिस के जवान लगाए जाएं और नो एंट्री की समय सीमा पर भी विचार किया जाए, ताकी इस समस्या का समाधान हो सके और मानगो वासियों को प्रतिदिन हो रहे जाम से छुटकारा मिल सके।

     

     

    दूसरी बात हिसपर उन्होंने उपायुक्त महोदय के संज्ञान में दिया वो की शहर में हो रहे हेलमेट चेकिंग और वाहन के पेपर चेकिंग के नाम पर जमशेदपुर के पुलिस द्वारा आमजन को परेशान किया जा रही है, आज़ाद समाज पार्टी यातायात पुलिस का सहयोग और सम्मान करती है पर पुलिस के द्वारा बुजुर्गों, महिलाओं और सुबह व्यवसाय और ड्यूटी पर जा रहे लोगों को पुलिस के द्वारा परेशान किया जाता है, कई जगहों पर यातायात नियम के उलंघन के नाम पर नाजायज़ वसूली भी की जा रही है, जिसकी जांच एन्टी करप्शन ब्यूरो से करवाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि मानगो वासी प्रतिदिन होने वाले जाम और यातायात के नाम पर हो रही वसूली से परेशान हैं।

     

    उन्होंने कहा की हम उपायुक्त महोदय से यह आह्वान करते हैं और उम्मीद करते हैं वह इन गंभीर विषय पर उचित कार्रवाई करेंगे और आमजनो को प्रतिदिन हो रहे जाम एवं यातायात नियम के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार और परेशानी पर रोक लगाएंगे।
    आज मुख्य रूप से आजाद समाज पार्टी के पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष मज़हर खान, ज़िला उपाध्यक्ष रोहित दीप सिंह, मंजीत सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष सनी सामड, ज़िला कोषाध्यक्ष दिलशाद खान, सराईकेला खरसावां प्रभारी इम्तेयजुद्दीन, राजू मुखी, ज़िला युवा महासचिव जिब्रान सिद्दीकी, प्रदीप मुखी, कैलाश मुर्मु आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिल्ली :कांग्रेस ने आम जनता से चंदा एकत्र करने के लिए शुरू किया ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान
    Next Article जिला मुख्यालय स्थित आई.टी.आई प्रशिक्षण केंद्र चाईबासा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र- छात्राओं के मध्य उज्जवल भविष्य एवं मार्गदर्शन के लिए कैरियर गाइडेंस -सह- मोटिवेशनल सेशन का आयोजन

    Related Posts

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    July 22, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 22, 2026

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    क्या फिर सक्रिय हुआ सरायकेला-खरसावां में नक्सली नेटवर्क? कुख्यात नक्सली के नाम पर रंगदारी मांगने का आरोप, व्यवसायी ने मांगी सुरक्षा

    रामगढ़ व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, बंगला ईमेल से मचा हड़कंप

    सरायकेला: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन स्नैचिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    प्रेमी से मिलाने का झांसा देकर कोसी नदी में धक्का देने का आरोप, इंजीनियर और मजदूर ने बचाई नवविवाहिता की जान

    रथ मेला देखने जा रहे परिवार का ऑटो लॉरी से टकराया, पांच घायल, बच्चे की हालत गंभीर

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.