Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली :कांग्रेस ने आम जनता से चंदा एकत्र करने के लिए शुरू किया ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    दिल्ली :कांग्रेस ने आम जनता से चंदा एकत्र करने के लिए शुरू किया ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 18, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली :कांग्रेस ने आम जनता से चंदा एकत्र करने के लिए शुरू किया ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान
    नई दिल्ली : कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आम जनता से चंदा एकत्र करने के लिए सोमवार को ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से अभियान शुरू किया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यहां एक कार्यक्रम में इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने खुद 1.38 लाख रुपये का अंशदान दिया। कांग्रेस, वेबसाइट और एक ऐप के माध्यम से यह अभियान चला रही है। खरगे ने कहा कि ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस आम जनता से मदद लेकर देश को आगे ले जाने के लिए काम करेगी।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘आज खुशी दिन का दिन है कि हमारे नेताओं ने मिलकर एक ऐप तैयार किया है । कांग्रेस को हमेशा ही आम जनता की मदद मिलती रही है। महात्मा गांधी ने भी देशवासियों की मदद लेकर देश को आजादी दिलाई थी…यह अभियान पूरे देश में एक मुहिम बन रहा है, जिसमें लोग आगे आकर देश के लिए डोनेट कर रहे हैं।” खरगे ने कहा, ‘‘अगर सिर्फ अमीरों पर भरोसा करके काम करते जाएंगे तो आगे आपको उनके कार्यक्रम और नीतियों को मानना पड़ता है।”

     

     

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की इकलौती पार्टी है जो गरीबों के साथ है। बाद में उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘अभियान, हाशिए पर रहने वाले समुदायों के अधिकारों को बनाए रखने, असमानताओं को पाटने और गिने-चुने पूंजीवादी लोगों का पक्ष लेने वाली, तानाशाही सरकार के ख़िलाफ़ एक मजबूत विपक्ष बनने की प्रतिबद्धता है।” देश की मुख्य विपक्षी पार्टी 28 दिसंबर को अपने 138वें स्थापना दिवस से पहले इस अभियान के माध्यम से लोगों से 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या फिर इससे 10 गुना राशि चंदे के रूप में देने की अपील कर रही है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गत शनिवार को संवाददाताओं से कहा था, ‘‘यह अभियान मुख्य रूप से पार्टी के स्थापना दिवस 28 दिसंबर तक ऑनलाइन रहेगा, जिसके बाद हम जमीनी अभियान शुरू करेंगे। इसके तहत पार्टी से जुड़े स्वयंसेवी घर-घर जायेंगे और प्रत्येक बूथ में कम से कम 10 घरों को लक्षित करके हर घर से कम से कम 138 रुपये का अंशदान सुनिश्चित करेंगे।”

    दिल्ली :कांग्रेस ने आम जनता से चंदा एकत्र करने के लिए शुरू किया ‘डोनेट फॉर देश' अभियान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रउत दर्शन अधिकतम उपयोग एवं विवेकपूर्ण वितरण के द्वारा सभी की आवश्यकताओं की पूर्ति की सुनिश्चितता प्रदान करता है।
    Next Article मानगो जाम को लेकर आज़ाद समाज पार्टी ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    June 4, 2026

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    June 4, 2026

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    वार्ड पार्षद नीतू शर्मा की मुहिम रंग लाई: प्रभात पार्क में नशाखोरी, उगाही और अराजकता पर कार्रवाई के संकेत

    सीमांकन के बिना बालू उठाव नहीं, ग्राम सभा ने जताया विरोध मशीन से खनन पर रोक और स्थानीय लोगों को रोजगार देने की मांग

    नीमडीह नव पदस्थापित थाना प्रभारी का संगठन ने द्वारा स्वागत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.